फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update Live: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से बुरा हाल, बिहार में आकाशीय बिजली से चार की मौत

Sat, 24 Sep 2022 08:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Sep 2022 08:32 PM IST
खास बातें

बेमौसम की बरसात अब लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। बिहार और यूपी में आकाशीय बिजली से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई राज्यों में फसल के बर्बाद होने की खबर सामने आ रही है। दिल्ली में भी लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यूपी, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा।  

विज्ञापन
Weather Forecast Today Live Updates: IMD Heavy Rains Alert UP, Uttarakhand, Rajasthan Mausam Ki Jankari News
गुरुग्राम में जलभराव - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:31 PM, 24-Sep-2022

बिहार में आकाशीय बिजली से चार की मौत

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। बिहार सीएमओ के मुताबिक, राज्य के चार जिलों में वज्रपात से चार लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें।
03:01 PM, 24-Sep-2022

VIDEO: अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले में आई बाढ़ में स्कॉर्पियो कार बह गई

अरुणाचल प्रदेश में लोअर सुबनसिरी जिले के चिपुता गांव में अचानक आई बाढ़ में एक स्कॉर्पियो कार बह गई। 
विज्ञापन
02:17 PM, 24-Sep-2022

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी

दिल्ली पुलिस ने भारी बारिश के चलते ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।   गुड़गांव रोड, धौलाकुआं फ्लाईओवर, एसपी मार्ग से दोपहर 3.15 बजे से लेकर 3.45 बजे के बीच न गुजरने की सलाह दी गई है।
01:01 PM, 24-Sep-2022

बिहार में आज और कल  वज्रपात की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि आज और कल बिहार में बिजली चमकने और वज्रपात का खतरा है। आपको बता दें कि इस साल राज्य में वज्रपात के कारण 100 से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 
11:50 AM, 24-Sep-2022

गुरुग्राम में राजीव चौक अंडरपास जलमग्न

हरियाणा के गुरुग्राम में लगातार भारी बारिश से  राजीव चौक अंडरपास जलमग्न हो गया है। समाचार एजेंसी ANI ने  इसका एक वीडियो भी जारी किया है।
10:48 AM, 24-Sep-2022

दिल्ली में गिरा तापमान

दिल्ली में भारी बारिश के चलते न्यूनतम तापमान गिरकर 22-23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अब लोगों को हल्की-हल्की ठंड का भी एहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:07 AM, 24-Sep-2022

 गुरुग्राम में भारी जलभराव, देखें वीडियो

हरियाणा में भारी बारिश के बाद  गुरुग्राम में भारी जलभराव हो गया है जिससे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति हो गई। वीडियो मानेसर की है।

 
09:24 AM, 24-Sep-2022

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन की घटना

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन की घटना सामने आई है। घारचूला में तवाघाट लिपुलेख सड़क पर नजंग के पास अचानक से पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। भूस्खलन की वजह से तवाघाट लिपुलेख राजमार्ग की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई है।
08:43 AM, 24-Sep-2022

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन में 80 मिमी बारिश 

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। बीते 24 घंटे में दिल्ली के मासिक औसत का 63 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार सुबह से शुक्रवार शाम तक दिल्ली में 80 मिमी बारिश हुई।
 
08:40 AM, 24-Sep-2022

बिहार के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इसमें पटना, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, जमुई और बांका शामिल है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed