फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Forecast LIVE: मध्यप्रदेश में बाढ़ के चलते 16 सड़क मार्ग बंद, ओडिशा में नदियों में पानी का स्तर गिरा

Wed, 24 Aug 2022 05:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 24 Aug 2022 05:11 PM IST
खास बातें

 Weather Forecast Update MP, Rajasthan Live News in Hindi: देश के कई राज्यों में बारिश ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल में तो बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। राजस्थान में 200 और मध्यप्रदेश में करीब 60 से अधिक डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं। सभी को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रयागराज में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बिहार की राजधानी पटना में घाट डूब गए हैं। बाढ़-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

 

विज्ञापन
Weather Forecast Live Updates: Himachal Uttarakhand Landslide Rain, MP Flood, IMD Weather Alert
मध्यप्रदेश में बारिश का कहर - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:58 PM, 23-Aug-2022

गुना में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा

सीएम शिवराज चौहान ने गुना में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया
 
08:56 PM, 23-Aug-2022

जालौर जिले के सभी स्कूल कल 24 अगस्त को बंद

राजस्थान: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर जालौर जिले के सभी स्कूल कल 24 अगस्त को बंद रहेंगे। शिक्षक स्टाफ से स्कूलों में मौजूद रहने को कहा गया है, अवकाश सिर्फ छात्रों के लिए लागू है। 

 
विज्ञापन
05:22 PM, 23-Aug-2022

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

24 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 26 अगस्त तक बारिश होने की उम्मीद है। 23 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 23 और 24 अगस्त को ओडिशा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा कि 24 तारीख (बुधवार) को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश हो सकती है।
04:27 PM, 23-Aug-2022

ओडिशा बाढ़: 6.4 लाख अब भी फंसे, नदियों में पानी का स्तर गिरा

अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा में अधिकांश उफनती नदियों का जलस्तर मंगलवार को खतरे के स्तर से नीचे चला गया, जबकि राज्य के 902 गांवों में 6.4 लाख लोग फंसे हुए हैं। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता बी के मिश्रा ने कहा कि उत्तरी ओडिशा में सुवर्णरेखा और पूर्व में महानदी समेत अधिकतर नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। गंभीर बाढ़ खत्म हो गई है, लेकिन कई गांव जलमग्न हैं। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक,  क्योंझर और मयूरभंज जिले में मंगलवार और बुधवार को भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
03:03 PM, 23-Aug-2022

एमपी में बाढ़ के चलते 16 सड़क मार्ग बंद

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के चलते  16 सड़क मार्ग बंद और प्रभावित हैं। मिश्रा ने लोगों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में यात्रा न करने की अपील की है।
01:46 PM, 23-Aug-2022

VIDEO: कोटा में बाढ़ जैसी स्थिति

राजस्थान के कोटा में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बचाव अभियान जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:23 PM, 23-Aug-2022

मध्यप्रदेश के विदिशा में हेलीकॉप्टर तैनात करेगी वायुसेना

भारतीय वायुसेना ने कहा है कि वह मध्यप्रदेश के बाढ़ प्रभावित विदिशा जिले में राहत कार्यों के लिए दो हेलीकॉप्टर तैनात करेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बारिश प्रभावित जिले का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई, जिससे राज्य की राजधानी और अन्य स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई। अधिकारियों ने कहा कि भोपाल में मंगलवार को बारिश बंद होने पर शहर के कुछ हिस्सों में 24 घंटे से अधिक समय के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
11:03 AM, 23-Aug-2022

मध्यप्रदेश में बाढ़ को लेकर सीएम शिवराज ने की समीक्षा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिवृष्टि प्रभावित जिला प्रशासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर स्थिति की समीक्षा की।
समीक्षा के मुख्य बिंदु 
  • मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली
  • रेस्क्यू से निकाले गए लोगों की समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश
  • राहत कैंप में भोजन इत्यादि की व्यवस्थाओं के निर्देश
  • अति वृष्टि या प्रभावित स्थानों में फंसे लोगों को फूड पैकेट बांटने के निर्देश
  • रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश
  • एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं, जिला प्रशासन और होमगार्ड के जवान भी बोट के द्वारा रेस्क्यू में लगे हुए हैं 
  • हेलीकाप्टर से भी लोगो को निकाला जा रहा है 
  • गांवो को चिन्हित कर लगातार रेस्क्यू जारी है 
  • अधिकारियों ने बताया कि नर्मदा नदी में अब जल स्तर स्थिर हो रहा है 
  • बेतवा नदी में भी तेजी से जल स्तर सामान्य हो 
11:03 AM, 23-Aug-2022

मध्य प्रदेश में फिर होगी बारिश

चक्रवाती बादलों का समूह मध्य प्रदेश के केवल पश्चिमी भाग में सक्रिय है जो अब धीरे धीरे राजस्थान और गुजरात की ओर जा रहा है। वहीं पूर्वी दिशा से बादलों के आने का प्रभाव शुरू हो गया है जो ओडिशा, छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश को फिर बारिश से सराबोर करेंगे। एक चक्र उत्तर-पूर्व भारत से भी बादलों का निर्यात चायना की ओर कर रहा है जिसके चलते पूर्वी राज्यों में भी बारिश हो रही है। इस बारिश का असर बिहार, यूपी, झारखण्ड तक है।
10:51 AM, 23-Aug-2022

VIDEO: राजस्थान के उदयपुर में  बारिश

राजस्थान के उदयपुर में  बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर जलभराव हुआ। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed