PM Modi Visit LIVE: 'इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का मतलब देरी नहीं डिलीवरी', चेन्नई में गरजे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना को कई परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम तेलंगाना में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। उन्होंने सिकंदराबाद से तिरुपति के मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत को भी रवाना किया। पीएम ने इसके बाद तेलंगाना की जनता को भी संबोधित किया और सीएम केसीआर पर जबरदस्त निशाना भी साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल कर्नाटक के अपने आठवें दौरे के तहत शनिवार को मैसूरु पहुंचे। यहां पीएम मोदी रविवार को बांदीपुर बाघ अभयारण्य का दौरा करेंगे और ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने पर बाघ गणना के नवीनतम आंकड़े जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, मोदी रात में मैसुरु रुकेंगे और रविवार सुबह सवा सात बजे वह बांदीपुर बाघ अभयारण्य जाएंगे और पूर्वाह्न 11 बजे बाघ गणना के आंकड़े जारी करेंगे। इस दौरन पीएम मोदी ‘बाघ संरक्षण के लिए अमृत काल का विजन’ जारी करेंगे और ‘इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस’ (आईबीसीए) की शुरुआत भी करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मैसुरु में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यहां जिला प्रशासन ने छह अप्रैल से नौ अप्रैल तक बाघ अभयारण्य में पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा, प्राधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 181 पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 5200 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में क्रांतिकारी बदलाव देख रहा है। यह तेज़ी से रफ्तार पकड़ रहा है। हमने बजट में से इंफ्रास्ट्रक्चर के निवेश के लिए 10 लाख करोड़ अलग से रखे हैं जो 2014 के मुकाबले 5 गुणा अधिक है।
प्रधानमंत्री ने कहा, जहां तक रफ्तार की बात है तो तथ्य परिप्रेक्ष्य को समझने में मदद करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग के हर साल बनने की रफ्तार 2014 से पहले की बनने की रफ्तार से दोगुनी हुई है। रेलवे में 2014 से पहले हर साल 600 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण होता था लेकिन यह अब 4000 रूट किलोमीटर पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा, पहले इंन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का मतलब देरी हुआ करता था लेकिन अब इसका मतलब डिलीवरी है। देरी से डिलीवरी का यह सफर हमारी कार्य संस्कृति के कारण हुआ है। हम अपने करदाता द्वारा भुगतान किए जाने हर रुपए के प्रति उत्तरदायी हैं। हम विशिष्ट समय-सीमा के साथ काम करते हैं और समय से पहले ही परिणाम प्राप्त कर लेते हैं।
हवाई यात्रियों की संख्या बढ़कर हुई 14.5 करोड़ : ज्योतिरादित्य सिंधिया, विमानन मंत्री
विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर कहा, 2013-2014 में जहां भारत में साल के 6 करोड़ हवाई यात्री हुआ करते थे अब वह बढ़कर 14.5 करोड़ हो चुके हैं। कोविड से पहले जहां 4.2 लाख यात्री एक दिन में हवाई यात्रा करते थे, 2.5 साल बाद उस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए 4.55 लाख का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। उन्होंने कहा, पहले जहां आजादी के बाद से सिर्फ 74 हवाई अड्डे बने थे। हमने पिछले 9 सालों में ही 74 हवाई अड्डे, हेलीपैड और वॉटर डोम बनाए हैं। प्रधानमंत्री को पता है कि इस देश को आगे बढ़ाना है और इसलिए हम इस संख्या को अगले 4-5 सालों में 200 से अधिक ले जाएंगे
सिंधिया ने कहा, पहले जिस देश में 2013-2014 में जहां सिर्फ 400 प्लेन हुआ करते थे आज वह संख्या 700 से अधिक हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने एयर इंडिया के विनिवेश की कल्पना की थी जिसके बाद 470 विमानों का सबसे बड़ा ऑर्डर गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया। इस मौके पर राज्य के राज्यपाल आर. एन. रवि भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा, रामकृष्ण मठ का मैं बहुत सम्मान करता हूं। इस मठ ने मेरे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रामकृष्ण मठ चेन्नई में 125वीं वर्षगांठ मना रहा है। ये मुझे खुशी का एक और कारण देता है। मैं तमिल भाषा, संस्कृति और चेन्नई के माहौल से प्यार करता हूं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi participates in celebrations commemorating the 125th Anniversary of Sri Ramakrishna Math in Chennai, Tamil Nadu.
— ANI (@ANI) April 8, 2023
(Source: DD News) pic.twitter.com/XOvskfxCE2
उन्होंने कहा, आज मुझे विवेकानंद हाउस जाने का मौका मिला। कन्याकुमारी में प्रसिद्ध शिला पर ध्यान करते हुए, स्वामी जी ने अपने जीवन के उद्देश्य की खोज की। मैं प्रेरित और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। मैं यह देख कर खुश हूं कि प्राचीन विचार नई पीढ़ी तक पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, देश भर के लोगों के पास हजारों वर्षों से एक राष्ट्र के रूप में भारत की स्पष्ट अवधारणा थी। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना है। यह वही भावना है जिसके साथ रामकृष्ण मठ काम करता है।
मोदी ने कहा, देश ने अगले 25 साल को अमृत काल बनाने की ठान ली है। इस अमृत काल का उपयोग पांच विचारों - पंच प्राणों को आत्मसात करके महान चीजों को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। जो हैं- विकसित भारत बनाना, औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को हटाना, अपनी विरासत का जश्न मनाना, एकता को मजबूत करना और अपने विचारों पर ध्यान केंद्रित करना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में रोड़ शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds roadshow in Chennai, Tamil Nadu
— ANI (@ANI) April 8, 2023
(Source: DD News) pic.twitter.com/o7wWdSxS6F
नई टर्मिनल भवन का उद्घाटन
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi to shortly inaugurate the new integrated terminal building of Chennai Airport today.
— ANI (@ANI) April 8, 2023
(Source: DD News) pic.twitter.com/OJrMYhKtQm
हैदराबाद में कार्यक्रमों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे, जहां राज्यपाल आरएन रवि, सीएम एमके स्टालिन, मंत्रियों, सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।
चेन्नई हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन के उद्घाटन को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, चेन्नई के इतिहास में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। चेन्नई भारत की क्षमता को दर्शाता है। चेन्नई एयरपोर्ट की क्षमता आज 50 फीसदी बढ़ जाएगी। यह राज्य को न केवल दक्षिण भारत बल्कि पूरे भारत के लिए प्रवेश द्वार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।