PM Modi LIVE: पीएम मोदी ने पांच नए एम्स का किया उद्घाटन, कहा- हमारी सरकार ने हेल्थ सिस्टम को पूरी तरह बदल दिया
{"_id":"65dab0e4aa172db7900bc169","slug":"pm-modi-gujarat-visit-live-news-aiims-rajkot-sudarshan-setu-inauguration-beyt-dwarka-temple-pooja-2024-02-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi LIVE: पीएम मोदी ने पांच नए एम्स का किया उद्घाटन, कहा- हमारी सरकार ने हेल्थ सिस्टम को पूरी तरह बदल दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 25 Feb 2024 03:32 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 25 Feb 2024 03:32 PM IST
खास बातें
प्रधानमंत्री मोदी गुजरात दौरे पर राज्य को 52 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री ने आज सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। साथ ही वे राजकोट एम्स को भी जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
मंदिर में दर्शन पूजन करते पीएम मोदी
- फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:33 PM, 25-Feb-2024
पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित नए एम्स के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि पीएम मोदी जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। आज उन्होंने कल्याणी और देश भर में अन्य स्थानों पर एम्स का उद्घाटन किया। पश्चिम बंगाल सरकार को राज्य के लोगों के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम करना चाहिए ताकि वे राजस्थान, एमपी, यूपी, असम और अन्य भाजपा शासित राज्यों के लोगों की तरह लाभ उठा सकें।
07:29 PM, 25-Feb-2024
पीएम मोदी ने देश को पांच नए एम्स समर्पित किए। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि यह ऐतिहासिक घटनाओं में से एक है। वास्तव में पीएम मोदी देश को बदल रहे हैं। पश्चिम बंगाल के कल्याणी में एम्स एक मील का पत्थर है।
#WATCH | Kolkata | West Bengal Governor CV Ananda Bose says, "It's one of the landmark happenings that has taken place... We will all work for that as it is a dream of our Prime Minister, and he is really transforming this nation. This is one milestone in that effort..." pic.twitter.com/t7nJlAKQ6e
— ANI (@ANI) February 25, 2024
विज्ञापन
06:00 PM, 25-Feb-2024
पीएम मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट से लेकर इस कार्यक्रम तक आज कई लोग को देखने का मुझे सौभाग्य मिला। पुराने साथियों के चेहरे कई वर्षों बाद देखने का अवसर मिला। सभी को मैंने प्रणाम किया, क्योंकि मुझे अच्छा लगा। मैं भाजपा के राजकोट के साथियों को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
05:51 PM, 25-Feb-2024
पीएम मोदी ने कहा कि 13 हजार करोड़ रुपये की पीएम विश्वकर्मा योजना से अभी तक लाखों लोग जुड़ चुके हैं। इससे उन्हें अपने व्यापार, हुनर को बढ़ाने में मदद मिल रही है। इस योजना के मदद से गुजरात में 20 हजार से ज्यादा लोगों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। हमारी योजनाओं से लोगों को फायदा हुआ है। हम लोगों को सम्मानित कर रहे हैं। जब हमारे साथी सशक्त होते हैं, तो विकसित भारत का मिशन सशक्त होता है। जब मोदी भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की मोदी गारंटी देता है, तो उसका लक्ष्य सबका आरोग्य और समृद्धि है। जो आज ये प्रोजेक्ट देश को मिले हैं, ये हमारे संकल्प को पूरा करेंगे।
05:51 PM, 25-Feb-2024
पीएम मोदी ने कहा कि जन औषधी केंद्र में 80 प्रतिशत डिस्काउंट पर दवा मिलने से गरीब, मध्यम वर्गों को लाभ मिला। हमने मध्यम वर्गों पर पड़ने वाले बोझ को कम किया। उज्ज्वला योजना के जरिए भी लोगों को लाभ मिला। टैक्स पेयर को भी हमारी सरकार में लाभ मिला है। हम बिजली का बिल जीरो करने पर जुटे हैं। हम बिजली से कमाई का भी काम कर रहे हैं। देश के लोगों की योजना से बचत और कमाई भी कराएंगे। हम देश के हर परिवार को सौर ऊर्जा का उत्पादक बना रहे हैं। सूर्य और पवन ऊर्जा के बड़े प्लांट भी लगा रहे हैं। आज मैंने गुजरात के कच्छ में ऐसे प्लांट का भी उद्धाटन किया।
05:47 PM, 25-Feb-2024
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने करोनो को कैसे हराया, इसकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है। हम इसलिए कर पाए क्योंकि पीछे 10 वर्षों में भारत का हेल्थ सिस्टम पूरी तरह से बदल गया है। बीते दशक में एम्स, मेडिकल कॉलेज का विस्तार हुआ है। हमने छोटी-छोटी बीमारियां के लिए गांव-गांव में डेढ़ लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाएं है। आज देशभर में 706 मेडिकल कॉलेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:42 PM, 25-Feb-2024
राजकोट स्थित सार्वजनिक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज के कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देश के दूसरे राज्यों से भी कई लोग जुड़े हैं। मैं उन सभी लोगों का स्वागत करता हूं। आज राजकोट के इस कार्यक्रम से राज्यों में भी विकास की कई परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं।
05:34 PM, 25-Feb-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निरीक्षण किया।
05:31 PM, 25-Feb-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट, पजांब के बठिंडा, उत्तर प्रदेश के रायबरेली, पश्चिम बंगाल के कल्याणी, आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में बने नई एम्स को राष्ट्र को समर्पित किया।
05:18 PM, 25-Feb-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट में 48,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates, dedicates to the nation, and lays the foundation stone of multiple development projects worth more than Rs 48,100 crore, in Rajkot. pic.twitter.com/8gN0BMN1Li
— ANI (@ANI) February 25, 2024