फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई; वडनगर से वाराणसी तक उत्सव

Thu, 17 Sep 2026 10:23 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 17 Sep 2026 10:23 AM IST
खास बातें

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के सांविधानिक पदों पर आसीन हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं। पीएम मोदी को विदेश से भी जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए पीएम मोदी के जन्मदिन पर समारोह, संदेश आदि से जुड़े तमाम अपडेट्स

विज्ञापन
PM Modi Birthday Greetings Prez Murmu VP Radhakrishnan Amit Shah Shivraj Rajnath Singh and others wished BJP
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:00 AM, 17-Sep-2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में गूंजे डमरू

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर खास आयोजन हुआ। वेदपाठी बटुकों ने डमरू बजाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। मंदिर परिसर में वैदिक परंपरा के बीच यह आयोजन किया गया।





यह भी पढ़ेंपीएम मोदी का जन्मदिन: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी बधाई, अयोध्या में चलाया गया सफाई अभियान
 
10:26 AM, 17-Sep-2026

राहुल गांधी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बधाई।  उन्होंने कहा कि मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं!
 
विज्ञापन
10:22 AM, 17-Sep-2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना ‘आशीर्वाद का दीया’ म्यूजिक वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा को समर्पित ‘आशीर्वाद का दीया’ म्यूजिक वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो में संगीत अमन पंत ने दिया है। वहीं, इसकी गायक स्नेहा शंकर हैं। वीडियो के संदेश में कहा गया कि लोगों ने वर्षों से पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा को देखा है और 17 सितंबर को उनके सम्मान में दीया जलाया जाएगा। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ स्नेह और अपनापन जताने का बेहद खास माध्यम है, जिसने उन्हें गहराई से छुआ है। उन्होंने कहा कि हर आशीर्वाद देश की सेवा के लिए उनके संकल्प को और मजबूत करता है।

 
10:12 AM, 17-Sep-2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता ने किया हवन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर जीटी करनाल रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में हवन किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

 
09:38 AM, 17-Sep-2026

भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रदेशवासियों की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए यह दिन मना रहा है। शर्मा ने पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से लाखों परिवारों को लाभ मिला है, वैश्विक मंच पर भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। 

09:37 AM, 17-Sep-2026

तरुण चुघ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश में गरीबी से लड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। आज दुनिया भारत की बढ़ती भूमिका और प्रभाव को देख रही है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए गुरु महाराज से आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:12 AM, 17-Sep-2026

मोहन यादव ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनसेवा के जरिए राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दी और भारत के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
09:10 AM, 17-Sep-2026

योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को ‘नए भारत का शिल्पी’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा बताया। योगी ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान बना रहा है।
09:07 AM, 17-Sep-2026

सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की

सुदर्शन पटनायक ने दी बधाई - फोटो : आईएएनएस
पद्म श्री पुरस्कार विजेता सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पटनायक ने कला और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विदेश दौरों के दौरान भारतीय कला-संस्कृति को दुनिया के सामने रखते हैं। पटनायक ने स्वच्छ भारत मिशन और पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी पहलों का भी उल्लेख किया।
08:58 AM, 17-Sep-2026

निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी को दी बधाई

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में भी पीएम मोदी देश को ‘विकसित भारत’ की दिशा में मजबूती से आगे ले जा रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर कदम पर राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed