फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PFI Ban Live: पीएफआई ने किया संगठन को भंग करने का एलान, कहा- केंद्र का फैसला हमें स्वीकार

Wed, 28 Sep 2022 08:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Sep 2022 08:35 PM IST
खास बातें

PFI Ban for 5 Years News in Hindi: आतंकवाद के लिए अपनी जीरो टोलेरेंस नीति पर काम करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने UAPA के तहत पांच साल की अवधि के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उसके सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दी गई है।  अब इस मामले पर कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

विज्ञापन
PFI Ban Live Updates Central Government Banned for 5 Years Under UAPA News in Hindi
पीएफआई पर लगा प्रतिबंध - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:34 PM, 28-Sep-2022

प्रदेशों व केंद्रशासित प्रदेशों को कार्रवाई करने का निर्देश

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को गैरकानूनी संगठन घोषित करने और अगले पांच वर्षों के लिए इस पर प्रतिबंध लगाने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है। केंद्र शासित प्रदेशों को संगठन और उसके सहयोगियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए कहा है।

पीएफआई के अलावा राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासन को यूएपीए की शक्तियों का उपयोग इनके खिलाफ करने के लिए कहा गया है, जिसमें रिहैब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (एआईआईसी), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (NCHRO), नेशनल वीमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन, केरल शामिल हैं।  
 
06:20 PM, 28-Sep-2022

एसडीपीआई को मिला 11 करोड़ रुपये डोनेशन

चुनाव आयोग के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडियाको 2018-19 से अब तक 11 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान मिला है। दिल्ली में पंजीकृत एक गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल एसडीपीआई का गठन जून 2009 में किया गया था और अप्रैल 2010 में चुनाव आयोग में पंजीकृत किया गया था। वित्तीय वर्ष 2018-19 में पार्टी ने योगदान के रूप में 5.17 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2019-20 में 3.74 करोड़ रुपये एकत्र किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में इसे 2.86 करोड़ रुपये का योगदान मिला।
विज्ञापन
05:38 PM, 28-Sep-2022

भाजपा का केरल के मंत्री अहमद देवरकोविल पर गंभीर आरोप

केरल में भाजपा ने बुधवार को इंडियन नेशनल लीग (आईएनएल) के नेता और राज्य के मंत्री अहमद देवरकोविल पर जो कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबद्ध प्रतिबंधित संगठन रिहैब इंडिया फाउंडेशन के साथ करीबी संबंध रखने का आरोप लगाया और उन्हें राज्य कैबिनेट से हटाने की मांग की। हालांकि, मंत्री ने भाजपा के आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हुए कहा कि यह भाजपा के राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन द्वारा हास्यास्पद बयानबाजी करके मीडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का एक और प्रयास है। वर्षों पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) से अलग हो चुके नेताओं द्वारा गठित आईएनएल, पिनाराई विजयन सरकार में सीपीआईएम के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट में गठबंधन सहयोगी है।
 
05:19 PM, 28-Sep-2022

पीएफआई ने संगठन पर पाबंदी के केंद्र के फैसले को स्वीकारा

पीएफआई ने संगठन पर पाबंदी के केंद्र के फैसले को स्वीकार करने की बात कही है। पीएफआई के केरल प्रदेश महासचिव अब्दुल सत्तार ने कहा कि सभी पीएफआई सदस्यों और जनता को सूचित किया जाता है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को भंग कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की है। हमारे महान देश के कानून का पालन करने वाले नागरिकों के रूप में संगठन निर्णय को स्वीकार करता है। 
 
05:13 PM, 28-Sep-2022

एकनाथ शिंदे ने पीएफआई पर प्रतिबंध का स्वागत किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। शिंदे ने कहा कि यह पता चला है कि संगठन राज्य में कुछ गंभीर गड़बड़ी की योजना बना रहा था। शिंदे ने नासिक में संवाददाताओं से कहा कि संगठन के सदस्यों ने पुणे में शांति भंग करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उनकी कोशिश को विफल कर दिया। उन्होंने पीएफआई और उसके कई सहयोगियों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने के कदम के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। पुणे में पीएफआई के विरोध के दौरान पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। गृह मंत्रालय मामले को देखेगा। 
 
05:10 PM, 28-Sep-2022

केंद्र के बैन को कोर्ट में चुनौती देगी पीएफआई की छात्र विंग

PFI की छात्र विंग ने संगठन पर पाबंदी को बताया अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक, केंद्र के बैन को कोर्ट में चुनौती देगी छात्र विंग। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
03:06 PM, 28-Sep-2022

पीएफआई पर प्रतिबंध के बाद कानपुर में जश्न 

केंद्र सरकार द्वारा PFI पर 5 साल के प्रतिबंध के बाद कानपुर में जश्न मनाया गया।
02:14 PM, 28-Sep-2022

PFI के कार्यालय से होर्डिंग हटाए गए

महाराष्ट्र के  नवी मुंबई में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच PFI के कार्यालय से होर्डिंग हटाए गए।

 
01:52 PM, 28-Sep-2022

PFI की सोच सही नहीं लेकिन उसपर प्रतिबंध गलत: ओवैसी

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि  PFI की सोच का हम पहले से विरोध करते आए हैं लेकिन इसपर प्रतिबंध बिल्कुल गलत है। उन्होंने आगे कहा कि दक्षिणपंथी संगठनों पर बैन कब लगेगा? उन्हें संरक्षण क्यों दिया जा रहा है? 

12:55 PM, 28-Sep-2022

आरएसएस पर भी बैन लगे: लालू प्रसाद यादव

पीएफाई बैन पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पीएफआई की जांच की जा रही है। आरएसएस सहित पीएफआई जैसे सभी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed