फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Winter Session 2021 Live: खड़गे बोले- राज्यसभा स्थगन के लिए सरकार खुद जिम्मेदार, नियमों की अनदेखी कर 12 सांसदों को किया गया निलंबित

Tue, 07 Dec 2021 03:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Dec 2021 03:40 PM IST
खास बातें

Parliament Winter Session 2021: 12 सांसदों के निलंबन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अगर वे अभी भी माफी मांग लेंगे, तो हम निलंबन वापस लेने के लिए तैयार हैं। उधर, गांधी प्रतिमा पर विपक्ष का प्रदर्शन जारी है। 

विज्ञापन
Parliament Winter Session 2021 Today Live Updates News bjp narcotics bill dam bill pass congress bsp tmc for nagaland violence
संसद शीतकालीन सत्र 2021: विपक्ष का धरना - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:34 PM, 07-Dec-2021

राज्यसभा 8 दिसंबर तक स्थगित

हंगामे के बीच राज्यसभा 8 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित 
 
02:10 PM, 07-Dec-2021

राज्यसभा स्थगन के लिए सरकार खुद जिम्मेदार- खड़गे

राज्यसभा में हंगामे के बाद दो बजे तक स्थगित हुई राज्यसभा के संबंध में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राज्यसभा को चलाने में आ रही रुकावटों के लिए सरकार खुद जिम्मेदार है। हमने कामकाज को सुविधाजनक बनाने का पूरा प्रयास किया। हम सिर्फ यह बताना चाहते हैं कि मानसून सत्र की बात को शीतकालीन सत्र में लाकर जिन 12 सांसदों का निलंबन किया गया है, वह गलत है। सांसदों को नियम 256 के अनुसार ही निलंबित किया जा सकता है, लेकिन उन्होंने नियमों की अनदेखी की। 
विज्ञापन
12:31 PM, 07-Dec-2021

शरद पवार व जया बच्चन ने भी किया निलंबन का विरोध 

12 सांसदों के निलंबन का विरोध कर रहे सांसदों का मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सपा सांसद जया बच्चन ने भी समर्थन किया। गांधी प्रतिमा के पास चल रहे धरने में दोनों नेता शामिल हुए। 
12:09 PM, 07-Dec-2021

मेरे पास सभी मृत किसानों के नाम, उन्हें हक मिले- राहुल गांधी 

शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसान आंदोलन में करीब 700 किसानों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने किसानों और देश से माफी मांगी, उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई है। इसके बाद भी आपकी सरकार कहती है कि उनके पास मृतक किसानों का कोई आंकड़ा नहीं है। पंजाब सरकार ने लगभग 400 किसानों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया है। इसमें 152 लोगों को रोजगार भी दिया गया है। हमने हरियाणा के 70 किसानों की सूची तैयार की है। आपकी सरकार कहती है कि आपके पास उनके नाम नहीं हैं, लेकिन हमारे पास सभी के नाम उपलब्ध हैं। 
 
11:16 AM, 07-Dec-2021

दो बजे तक राज्यसभा स्थगित 

विपक्षी पार्टियों के 12 सांसदों का निलंबन का मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से विपक्षी दलों ने निलंबन वापस लिए जाने की मांग को लेकर राज्यसभा में हंगामा किया, जिसके बाद सदन की कार्रवाई को दो बजे तक स्थगित कर दिया गया है। 
11:08 AM, 07-Dec-2021

पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ लाइव कार्यक्रम करेंगे पीएम 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि अच्छा काम करने वाले लोगों को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है। वे जल्द ही सभी के साथ लाइव कार्यक्रम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:02 AM, 07-Dec-2021

संसद में जो हुआ वो पूरे देश ने देखा- प्रह्लाद जोशी  

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री ने 12 सांसदों के निलंबन पर कहा कि जो कुछ संसद में हुआ, वो पूरे देश ने देखा है। हमनें उन्हें समझाया कि उन्हें निलंबित क्यों करना पड़ा। सब कुछ ऑन रिकॉर्ड है। अगर वे आज भी माफी मांगते हैं, तो हम निलंबन वापस ले लेंगे। 
10:30 AM, 07-Dec-2021

टीआरएस सांसद ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

टीआरएस सांसद केवल राव ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस भेजा है। उन्होंने केंद्र सरकार की भेदभावपूर्ण फसल खरीद नीति और तेलंगाना से फसलों की खरीद न करने पर संसद में चर्चा कराए जाने की मांग की है। 
10:23 AM, 07-Dec-2021

टीआरएस करेगी पूरी सत्र का बहिष्कार

तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) ने संसद के पूरे सत्र का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। मंगलवार को गांधी प्रतिमा के बाद एक प्रदर्शन के बाद समिति की ओर से इसकी घोषणा की जाएगी। समिति की ओर से यह फैसला 12 सांसदों के निलंबन, धान खरीद व तेलंगाना के मुद्दों को लेकर किया गया है। 
10:10 AM, 07-Dec-2021

शीतकालीन सत्र: खड़गे बोले- राज्यसभा स्थगन के लिए सरकार खुद जिम्मेदार, नियमों की अनदेखी कर 12 सांसदों को किया गया निलंबित

भाजपा के संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक से पहले 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed