Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session 2024 Live: संसद की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष के रवैये पर बोले धनखड़- इससे देश का नुकसान

Fri, 29 Nov 2024 12:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Nov 2024 12:34 PM IST
खास बातें

Winter Session of Parliament Live Updates: संसद में अदाणी समूह से जुड़े आरोपों और संभल हिंसा समेत कई मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा जारी है। इस वजह से बीते तीन दिनों से संसद में गतिरोध बना रहा और आज चौथे दिन भी हालात वही हैं। इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसद अदाणी, संभल हिंसा और मणिपुर हिंसा के मामलों पर स्थगन प्रस्ताव की मांग पर अड़े हैं। जिसके चलते संसद के दोनों सदनों में गतिरोध कायम है। 

विज्ञापन
Parliament Winter Session Live Updates Adani Row PM Modi vs Rahul Gandhi Lok Sabha Rajya Sabha Congress vs BJP
संसद सत्र - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:06 PM, 29-Nov-2024

'आभा' में संग्रहित विवरण मरीजों की सहमति के बाद ही किया जाता है साझा: सरकार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि, आभा (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते) में संग्रहित और संग्रहित जनसांख्यिकीय विवरण केवल मरीजों की सहमति प्राप्त करने के बाद ही सरकार और निजी संस्थाओं को उपलब्ध कराए जाते हैं, जिन्हें आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के साथ एकीकरण किया है।  स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में  कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन मरीजों की सहमति के बाद अपने नेटवर्क पर इच्छित हितधारकों के बीच सुरक्षित डेटा एक्सचेंज की सुविधा प्रदान करता है।
08:00 PM, 29-Nov-2024

6 महीने से अधिक समय से सरकार के पास लंबित HC जजों के तबादलों पर कॉलेजियम की 5 सिफारिशें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा हाई कोर्ट जजों के तबादले के लिए की गई पांच सिफारिशें सरकार के पास छह महीने से अधिक समय से लंबित हैं। एक लिखित उत्तर में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हाई कोर्ट जजों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के विवरण पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे जो छह महीने से अधिक समय से सरकार के पास लंबित हैं।

मंत्री से यह भी पूछा गया कि क्या सरकार को सितंबर 2022 से मई 2023 तक मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ कोई भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। मंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीशों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों को न्यायपालिका द्वारा "इन-हाउस मैकेनिज्म" के माध्यम से निपटाया जाता है। उच्च न्यायपालिका के लिए स्थापित इन-हाउस प्रक्रिया के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के आचरण के खिलाफ शिकायतें प्राप्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी हैं।
विज्ञापन
12:33 PM, 29-Nov-2024

लोकसभा की कार्यवाही भी पूरे दिन के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर से शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही भी सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। 
11:14 AM, 29-Nov-2024

राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

राज्यसभा में भी विपक्ष का हंगामा जारी है और वे अदाणी मामले पर स्थगन प्रस्ताव पेश करना चाहते हैं। सभापति ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और कहा कि नियम नंबर 267 तबाही का हथियार बन गया है। इससे देश की जनता और देश का भारी नुकसान हो रहा है। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी। 
11:08 AM, 29-Nov-2024

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

विपक्षी सांसदों के हंगामे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से संसद चलने देने की अपील की। ओम बिरला ने कहा कि 'देश की जनता भी चाहती है कि संसद में कामकाज हो, सदन आपका है।' हालांकि विपक्षी सांसदों पर इस अपील का कोई फर्क नहीं पड़ा। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 
11:05 AM, 29-Nov-2024

रवनीत बिट्टू के बयान पर कांग्रेस सांसद का पलटवार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रियंका गांधी के सांसद बनने पर तंज कसते हुए कहा कि पूरा गांधी परिवार संसद पहुंच गया है। इस पर कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह वडिंग ने कहा कि रवनीत बिट्टू को ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए क्योंकि उनका पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी से राजनीति में है और खुद बिट्टू तीन बार लोकसभा सांसद रहे हैं। बिट्टू रेल मंत्री है और उन्हें देश और पंजाब के लिए काम करना चाहिए और निजी टिप्पणियों से बचना चाहिए। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 29-Nov-2024

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा

संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है, लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अदाणी, संभल और मणिपुर हिंसा के मामले पर हंगामा शुरू कर दिया है। विपक्षी सांसद संसद में ही नारेबाजी कर रहे हैं। 
10:33 AM, 29-Nov-2024

संसद भवन परिसर में आम आदमी पार्टी के सांसदों का विरोध प्रदर्शन

संसद भवन परिसर में आम आदमी पार्टी के सांसदों ने दिल्ली की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। 

 
10:30 AM, 29-Nov-2024

कांग्रेस सांसदों से मिले जेपी नड्डा

संसद भवन परिसर में पंजाब कांग्रेस के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुलाकात की। कांग्रेस सांसद विरोध हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान शिष्टाचार के तहत भाजपा अध्यक्ष कांग्रेस सांसदों से हाथ मिलाते नजर आए।
 
10:07 AM, 29-Nov-2024
आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पेश करेंगे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को चर्चा और पारित कराने के लिए आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 को लोकसभा में पेश करेंगे। केंद्र सरकार ने 1 अगस्त, 2024 को लोकसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया था। विधेयक में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन का प्रावधान है, जिसे आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन, आपदाओं के प्रभावों को कम करने और किसी भी आपदा  की आशंका की स्थिति में समग्र, समन्वित और त्वरित प्रतिक्रिया करने के लिए अधिनियमित किया गया था।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed