Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament: लोकसभा से निरसन और संशोधन विधेयक; 'सबका बीमा, सबकी रक्षा' बिल पारित; दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित

Tue, 16 Dec 2025 09:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 16 Dec 2025 09:16 PM IST
खास बातें

Parliament Updates: लोकसभा और राज्यसभा में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस दौरान लोकसभा से निरसन और संशोधन विधेयक, 2025 और 'सबका बीमा, सबकी रक्षा' विधेयक, 2025 पारित किया गया। दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है। यहां पढ़िए संसद की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स

विज्ञापन
Parliament Winter Session LIVE Update Lok Sabha Rajya Sabha Proceeding Que Hr Reply VB G Ram G Bill hindi news
संसद का शीतकालीन सत्र - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:12 PM, 16-Dec-2025

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा की आज की कार्यवाही संपन्न, अब सदन की बैठक 17 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे होगी।

09:08 PM, 16-Dec-2025

लोकसभा से 'सबका बीमा, सबकी रक्षा' विधेयक 2025 पारित

लोकसभा ने ‘सबका बीमा, सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन)’ विधेयक, 2025 पारित कर दिया है। इसका उद्देश्य तीन मूलभूत कानूनों में संशोधन करके भारत के बीमा क्षेत्र का आधुनिकीकरण करना है- बीमा अधिनियम, 1938; जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956; बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999। सबसे महत्वपूर्ण प्रावधान: बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% करना, जिससे यह क्षेत्र वैश्विक निवेशकों के लिए पूरी तरह से खुल जाएगा।

विज्ञापन
08:24 PM, 16-Dec-2025

'सबका बीमा, सबकी रक्षा' विधेयक 2025 पर बोल रहीं वित्त मंत्री

लोकसभा में 'सबका बीमा, सबकी रक्षा' (बीमा विधि संशोधन) विधेयक 2025 पर हुई चर्चा का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जवाब दे रही हैं। यह विधेयक सार्वभौमिक बीमा कवरेज और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
 
07:27 PM, 16-Dec-2025

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही 17.12.2025 को सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
 
07:25 PM, 16-Dec-2025

राज्यसभा ने विनियोग विधेयक, 2025 लोकसभा को किया वापस

राज्यसभा ने विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2025 चर्चा के बाद लोकसभा को वापस किया। संविधान के अनुसार धन विधेयक केवल लोकसभा में पेश होता है और राज्यसभा इसे अस्वीकार नहीं कर सकती, केवल चर्चा करने के बाद लौटाती है।
 
06:19 PM, 16-Dec-2025

लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही का समय बढ़ा

लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही का समय बढ़ाया गया है। लोकसभा में सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा विधि संशोधन) विधेयक 2025 पर चर्चा हो रही है। वहीं राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2025 पर हुई चर्चा का वित्त राज्य मंत्री जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:57 PM, 16-Dec-2025

लोकसभा में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक, 2025 पेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया। यह विधेयक बीमा अधिनियम, 1938, जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956 और बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 में संशोधन करता है।
 
05:56 PM, 16-Dec-2025

लोकसभा से निरसन एवं संशोधन विधेयक पारित

लोकसभा से निरसन एवं संशोधन विधेयक, 2025 पारित हुआ। विधेयक कुछ अधिनियमों को निरस्त करता है और कुछ अन्य अधिनियमों में संशोधन करता है।
 
04:31 PM, 16-Dec-2025

राज्यसभा ने विनियोग विधेयक 2025 पर विचार-विमर्श और वापसी के लिए कार्यवाही शुरू की

राज्यसभा ने विनियोग (संख्या 4) विधेयक 2025 पर विचार-विमर्श और वापसी के लिए चर्चा शुरू की। चूंकि यह धन विधेयक पहले ही लोकसभा द्वारा पारित किया जा चुका है, इसलिए राज्यसभा इस पर चर्चा के बाद इसे वापस कर देगी। धन विधेयक केवल लोकसभा में ही प्रस्तुत किए जा सकते हैं। राज्यसभा इन्हें अस्वीकार नहीं कर सकती, वह केवल इन पर चर्चा करके वापस कर सकती है।
 
 
04:28 PM, 16-Dec-2025

लोकसभा में निरसन एवं संशोधन विधेयक पेश

विधि राज्य मंत्री प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में निरसन एवं संशोधन विधेयक, 2025 को विचार और पारित करने के लिए प्रस्तुत किया। कुछ अधिनियमों को निरस्त करने और कुछ अन्य अधिनियमों में संशोधन करने वाले इस विधेयक पर विचार किया जाए। साथ ही, विधेयक को पारित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed