फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session 2021: लोकसभा व राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, खड़गे बोले- निलंबित सांसद माफी नहीं मांगेंगे

Fri, 17 Dec 2021 10:42 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Dec 2021 10:42 PM IST
खास बातें

Parliament Winter Session 2021 Live Updates News: लोकसभा व राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा आज भी जारी रहा। विपक्ष ने मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग करते हुए दोनों सदनों में हंगामा किया। इसके बाद दोनों सदनों की कार्रवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
parliament winter session 2021 live updates today mediation bill lakhimpur kheri case
संसद शीतकालीन सत्र 2021 - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:42 PM, 17-Dec-2021

महामारी के कारण 9 फीसदी एमएसएमई इकाइयां हुईं बंद

 सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रश्न के उत्तर में लोकसभा में बताया है कि देश में कोरोना महामारी के कारण सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की नौ फीसदी इकाइयां बंद हो गईं। राहुल गांधी ने सरकार के जवाब को लेकर शुक्रवार को निशाना साधा और ट्वीट करके मित्रों को लाभ पहुंचाने, अर्थव्यवस्था कमजोर होने व रोजगार खत्म होने का आरोप लगाया।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने बृहस्पतिवार को निचले सदन में राहुल गांधी के प्रश्न के लिखित उत्तर में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड की ओर से कराए गए सर्वेक्षण का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। राहुल गांधी ने सरकार से मुख्य रूप से यह सवाल किया था कि क्या सरकार ने खुदकुशी करने वाले छोटे कारोबारियों एवं दुकानदारों के परिवारों को मदद दी? क्या सरकार ने कोरोना महामारी के कारण एमएसएमई क्षेत्र पर पड़ने वाले असर का कोई अध्ययन कराया है?

उनके सवालों के जवाब में नारायण राणे ने कहा, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने सूचित किया है कि साल 2019 में स्वरोजगार से जुड़े 9,052 लोगों ने आत्महत्या की और 2020 में 11,716 ऐसे लोगों ने खुदकुशी की। ब्यूरो की ओर से एमएसएमई उद्यमियों द्वारा आत्महत्या के आंकड़े को श्रेणीबद्ध नहीं किया गया है।
 
10:40 PM, 17-Dec-2021

ओवैसी ने भी उठाया मुद्दा

महिलाओं की शादी की कानूनी उम्र 18 से 21 साल करने के प्रस्ताव पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पुरुषों की 21 साल की उम्र को घटाकर 18 साल किया जाना चाहिए। मोदी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए क्या किया? मोदी सरकार हर चीज को क्रिमिनल कानून से देखती है।
विज्ञापन
10:22 PM, 17-Dec-2021

2016 से सशस्त्र बलों के 59190 कर्मचारियों को दी गई दिव्यांगता पेंशन

केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि साल 2016 से अब तक सशस्त्र बलों के 59,190 कर्मचारियों को दिव्यांग पेंशन दी जा चुकी है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि 2016 में 6851 कर्मियों को यह पेंशन दी गई थी। वहीं, 2017 में यह संख्या बढ़कर 10,554 और 2018 में 12,321 हो गई। 2019 में 12,971, 2020 में 12,149 और वर्तमान वर्ष में ऐसे कर्मियों की संख्या 4344 रही है।
10:13 PM, 17-Dec-2021

सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं 'बंदी प्रत्यक्षीकरण मामलों' से जुड़ी 52 याचिकाएं

केंद्र सरकार ने लोकसभा को बताया कि बंदी प्रत्यक्षीकरण मामलों से संबंधित 52 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में (13 दिसंबर तक) लंबित हैं। बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका एक रिट है जिसका उपयोग किसी व्यक्ति की गैरकानूनी नजरबंदी या कारावास को चुनौती देने के लिए किया जाता है। इसका उद्देश्य मौलिक अधिकारों की रक्षा करना है। 
10:05 PM, 17-Dec-2021

ईवीएम दुरुपयोग का एक भी मामले सामने नहीं आया: रिजिजू

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में बताया कि निर्वाचन आयोग के अनुसार ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के दुरुपयोग का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि भारतीय निर्वाचनव आयोग को अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं मिला है।
06:53 PM, 17-Dec-2021

राज्यसभा: मंत्रियों की अनुपस्थिति से चेयरमैन नाखुश

राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू ने कागजों में नाम दर्ज होने के बावजूद मंत्रियों की सदन से गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की। नायडू ने सरकार से इसका संज्ञान लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:42 PM, 17-Dec-2021

कोविड के दौरान विदेशों में भारतीयों की मदद पर खर्च हुए 44 करोड़ रुपये: केंद्र

केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि कोरोना वायरस महामार की वजह से विदेशों में मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता में सरकार ने लगभग 44 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में एक सवाल के जवाहब में बताया कि यह राशि भारतीय सामुदायिक वेलफेयर फंड (आईसीडब्ल्यूएफ) से लिया गया है।
06:37 PM, 17-Dec-2021

लोकसभा में पेश हुआ चार्टर्ड अकाउंटेट्स से संबंधित संशोधन विधेयक

विपक्षी दलों के हंगामे के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 'चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, लागत एवं संकर्म लेखापाल और कंपनी सचिव (संशोधन) विधेयक, 2021' पेश किया। इस विधेयक में संबंधित संस्थाओं में अनुशासनात्मक तंत्र को मजबूत बनाने और मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रावधान है।
06:29 PM, 17-Dec-2021

लोकसभा: राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी विधेयक पेश हुआ

लोकसभा में शुक्रवार को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक, 2021 पेश किया गया। इसमें राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अभिकरण और इससे संबंधित परीक्षण प्रयोगशालाओं के संचालन को कानूनी स्वरूप प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इसका लक्ष्य देश में खेलों को डोप मुक्त बनाने हेतु डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रम चलाने के लिए रूपरेखा व व्यवस्था को प्रोत्साहित करना है।

 
06:20 PM, 17-Dec-2021

डाउ केमिकल का कोई प्रतिनिधि पेश नहीं हुआ: केंद्र

केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि 1984 के यूनियन कार्बाइड गैस लीक के मामले में साल 2004 से कई समन भेजे जाने के बावजूद अमेरिका की डाउ केमिकल कंपनी का कोई प्रतिनिधि भोपाल जिला न्यायालय के सामने पेश नहीं हुआ है। केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में यह जानकारी दी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed