फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद सत्र: लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पास; पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में सिर्फ दो

Wed, 20 Sep 2023 07:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 20 Sep 2023 07:35 PM IST
खास बातें

Special Parliament Session News Live Updates: संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है। आज लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर लंबी बहस की जाएगी। बता दें, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में विधेयक पेश किया था।

विज्ञापन
Parliament Special Session Day 3 debate on Women Reservation bill in lok sabha News Update In Hindi
Parliament Session - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:34 PM, 20-Sep-2023
लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पास
लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पास हो गया है। इसके पक्ष में 454 वोट पड़े। इस बिल का विरोध सिर्फ दो लोगों ने किया। अब देश की निगाहें राज्यसभा पर लगी हुई हैं।
07:13 PM, 20-Sep-2023
महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान
लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद पर्चियों के जरिए महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान हो रहा है।



 
विज्ञापन
07:13 PM, 20-Sep-2023
राज्यसभा 21 सितंबर तक स्थगित
संसद का विशेष सत्र: राज्यसभा 21 सितंबर तक स्थगित हुई।
07:13 PM, 20-Sep-2023
वोटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित
महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे।

Image
07:02 PM, 20-Sep-2023
पर्चियों के जरिए महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान
लोकसभा में पर्चियों के जरिए महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान होगा। थोड़ी देर में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर वोटिंग कराई जाएगी।
06:56 PM, 20-Sep-2023
'हम विधेयक को फंसने नहीं देंगे, पक्का प्रबंध कर रहे हैं'
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि तुरंत दे दें और सुप्रीम कोर्ट में मामला फंस जाए, लेकिन तकनीकी बातें हैं। इस विधेयक को हम अब फंसने नहीं देंगे। महिलाओं को इंतजार नहीं करना पड़े, इसका पक्का प्रबंध कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि लोग जनहित याचिकाएं लगाएं। उनके पास न तो नीति थी, न नीयत थी, न नेतृत्व था। हमारे पास नीति भी है, नीयत भी है और मोदी जी जैसा नेतृत्व भी है। 

'1992 में कौन सत्ता में था?'
मेघवाल ने कहा कि 1992 की बैच में जो चुनकर आया, वही तो अब सचिव बनेगा। तो 1992 में कौन सत्ता में था? आप अपनी सरकार को कोस रहे हो। आपने तो 1952 में बाबा साहेब आंबेडकर को चुनाव हरवाया। आप तो उन्हें संविधान सभा में भी आने नहीं देना चाहते थे और आप ओबीसी के भले की बात करते हैं? आपने तो आंबेडकर साहब का तैल चित्र भी संसद के केंद्रीय कक्ष में नहीं लगने दिया। 

'जैसे हमने राहुल को हराया, वैसे आपने बाबा साहेब को हराया'
अधीर रंजन चौधरी ने अर्जुन राम मेघवाल की बात का विरोध किया कि उनका दावा बेबुनियाद है। इस पर अमित शाह खड़े हुए और कहा कि जैसे राहुल गांधी को भाजपा ने हराया, वैसे ही बाबा साहेब के सामने जीतकर आने वाले प्रत्याशी कांग्रेस के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:55 PM, 20-Sep-2023
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कही यह बात
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सुषमा स्वराज जी ने कहा था कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व के बिना यह विकास यात्रा अधूरी है।
06:16 PM, 20-Sep-2023
LIVE: 'डरो मत बनाम डरो मत', लोकसभा में राहुल और अमित शाह आमने-सामने 
राहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लिया और आखिर में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया। इसके बाद लोकसभा में सत्तापक्ष की तरफ से शोर होने लगा। तब राहुल गांधी ने कई बार सत्तापक्ष के सदस्यों से कहा- डरो मत, डरो मत, डरो मत। एक बार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें इसके लिए टोका भी कि इस तरह के शब्दों का प्रयोग उचित नहीं है। राहुल गांधी के भाषण के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन की बारी आई। जैसे ही वे बोलने के लिए खड़े हुए, अब विपक्ष की ओर से शोर होने लगा। इस पर अमित शाह ने भी चुटकी लेते हुए कहा- डरो मत, भागो मत।
06:00 PM, 20-Sep-2023
युग बदलने वाला विधेयक: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर
05:58 PM, 20-Sep-2023
विधेयक आज से ही लागू होना चाहिए: राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बहस में हिस्सा लिया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक बहुत महत्वपूर्ण है। इस बिल को तुरंत ही लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे लागू करने के लिए नहीं बनाया गया, बल्कि इसे अदाणी मुद्दे और जाति जनगणना के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए लाया गया। राहुल गांधी लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस में बोलते हुए कहा कि  मेरे विचार में एक बात है जो इस बिल को अधूरा बनाती है, मैं चाहता हूं कि इस बिल में ओबीसी आरक्षण को भी शामिल किया जाए। पढ़ें पूरी खबर
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed