फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session: लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, पहले दिन पीएम मोदी सहित 266 सांसदों ने ली शपथ

Mon, 24 Jun 2024 02:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Jun 2024 02:54 PM IST
खास बातें

Sansad Satra 2024, 18th Lok Sabha News Live : 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है। तीन जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा नीट-यूजी पेपर लीक व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे पहले दिन ही हंगामे के आसार हैं।

विज्ञापन
Parliament Session 2024 Live Updates PM Modi and President Droupadi Murmu Address Lok Sabha News in Hindi
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:36 PM, 24-Jun-2024
लोकसभा कल तक के लिए स्थगित
18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा की कार्यवाई मंगलवार को 11 बजे शुरू होगी। पहले संसद सत्र में 266 सांसदों ने ली शपथ। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी और सबसे आखिर में मध्य प्रदेश के ज्ञानेश्वर पाटिल ने शपथ ली। शेष सांसद कल लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। 
06:20 PM, 24-Jun-2024
कल पूरे देश में काला दिवस मनाएंगे: बी. वाई. राघवेंद्र
भाजपा सांसद बी. वाई. राघवेंद्र ने कहा, "इंदिरा गांधी के समय की कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल के संबंध में संविधान को बदला था। वे संविधान बदल सकते हैं, भाजपा और पीएम मोदी नहीं। हम कल पूरे देश में काला दिवस मना रहे हैं।
विज्ञापन
06:19 PM, 24-Jun-2024
संविधान के आधार पर काम करेंगे: शोभा करंदलाजे
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, "कांग्रेस ने संविधान को खत्म किया। बार-बार इसे बदलने की कोशिश की। हम संविधान के साथ चलते हैं। हमारे प्रधानमंत्री संविधान को मानने वाले हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हम संविधान के आधार पर काम करेंगे। हम गरीबों, पिछड़े वर्ग के लिए कार्य करेंगे।"
06:17 PM, 24-Jun-2024
उपलब्धियों और सफलताओं से भरे होंगे अगले पांच साल: तेजस्वी सूर्या
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "मैं बेंगलुरू दक्षिण के मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे लगातार दूसरी बार संसद में उनकी आवाज बनने का मौका दिया। देश ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है और लगातार तीसरी बार देश ने पीएम मोदी को देश को आगे बढ़ाने का मौका दिया है। पिछले 10 वर्ष सचमुच ऐतिहासिक रहे हैं और अगले 5 वर्ष देश की उपलब्धियों और सफलताओं के मामले में और भी महान होने वाले हैं। यह अच्छी बात है कि विपक्ष ने आखिरकार संविधान पढ़ना शुरू कर दिया है, क्योंकि विपक्ष और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान पर हमला किया है।"
05:48 PM, 24-Jun-2024
बैठकर चर्चा करेंगे कहां कमी रह गई: गुलाम अहमद मीर
झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, "झारखंड में हम गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। हमने 2019 में घोषणापत्र दिया था और लोगों ने उस पर भरोसा किया। हम बैठकर चर्चा करेंगे कि कहां क्या कमी रह गई। हमने घोषणापत्र में जो कहा है, उसके अलावा भी लोगों के कल्याण के लिए बहुत कुछ किया है।"
05:45 PM, 24-Jun-2024
जनता ने हमें नैतिक बल दिया, हर वर्ग के लिए लड़ाई लड़ेंगे: दीपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "आज संख्या बल भले ही सत्ता पक्ष के पास हो सकता है। लेकिन नैतिक बल जनता ने हमें दिया है। हम उस नैतिक बल का इस्तेमाल करते हुए हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।" हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, "हरियाणा में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
05:44 PM, 24-Jun-2024
अघोषित आपातकाल पर बात करें पीएम: पप्पू यादव
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "ये 10 साल सत्ता में रह चुके हैं, इन्होंने हर तरह के लोकतंत्र को प्रभावित किया। आपातकाल को किसी ने सही नहीं ठहराया है। राहुल गांधी ने भी आपातकाल को सही नहीं ठहराया है। वे (पीएम मोदी) कितने दिन तक नेहरू, राहुल, कांग्रेस चालीसा पढ़ेंगे, उन्हें अपनी बात करनी चाहिए कि कितने किसान मरे, ईडी, सीबीआई का दुरूपयोग कितना किया। उन्होंने अघोषित आपातकाल लगाया है, उन्हें उस पर बात करनी चाहिए।"
 
05:28 PM, 24-Jun-2024
कैबिनेट की बैठक में पास होगा नरेला-बवाना मेट्रो प्रोजेक्ट: योगेंद्र चंदोलिया
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री का बहुत ही गर्मजोशी से सदन में स्वागत किया गया। शपथ लेने के बाद मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। मैंने लोगों से जो वादें किए हैं, उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा। मुझे खुशी इस बात की है कि कैबिनेट की बैठक में नरेला-बवाना मेट्रो प्रोजेक्ट पास होगा। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि मैंने जो वादा किया था उसे राजग सरकार पूरा करने जा रही है।"
05:27 PM, 24-Jun-2024
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को विकसित बनाने में योगदान दूंगा: नवीन जिंदल
भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने कहा, "मैं देश के लिए दोबारा काम करने के इस अवसर के लिए ईश्वर का आभारी हूं। मैं लोगों के लिए काम करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे दोबारा देश की सेवा करने का यह अवसर मिला है। मैं कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को और अधिक विकसित बनाने में अपना योगदान दूंगा।"
05:26 PM, 24-Jun-2024
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed