फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Session Live: लोकसभा में गृहमंत्री शाह ने पेश किए तीन अहम विधेयक; विपक्ष का हंगामा, फाड़ी बिल की कॉपी

Wed, 20 Aug 2025 03:06 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 20 Aug 2025 03:06 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session, Constitution Amendment Bill News: संसद के मानसून सत्र में बुधवार को भी विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया। विपक्ष ने बिहार एसआईआर का विरोध किया। लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग विधेयक पेश किया गया। यहां पढ़िए संसद की कार्यवाही का पल-पल का अपडेट...।

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Live Updates Amit Shah Introduces Constitution Amendment Bill in Lok Sabha News
संसद मानसून सत्र - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:06 PM, 20-Aug-2025
लोकसभा की कार्यवाही शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
03:06 PM, 20-Aug-2025

जेपीसी को भेजे गए तीनों विधेयक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पेश संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 को संयुक्त संसदीय समिति को भेजने का प्रस्ताव पेश किया गया। लोकसभा से तीनों विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति को भेजने का प्रस्ताव पास किया गया। 
विज्ञापन
03:03 PM, 20-Aug-2025
लोकसभा की कार्यवाही शुरू। स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों को फटकार लगाई। 
02:17 PM, 20-Aug-2025
लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
02:15 PM, 20-Aug-2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीनों विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति को भेजने की सिफारिश की। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष की ओर से बिल की कॉपी फाड़कर केंद्रीय गृह मंत्री की ओर फेंकी गई।
02:15 PM, 20-Aug-2025
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जब अमित शाह को गिरफ्तार किया गया था तो क्या उन्होंने अपनी नैतिकता दिखाई थी?इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुझ पर जब आरोप लगे थे तो मैंने गिरफ्तारी से पहले नैतिक रूप से इस्तीफा दिया था। कोर्ट से निर्दोष साबित न होने तक मैंने कोई सांविधानिक पद नहीं लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:09 PM, 20-Aug-2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पेश किए गए विधेयकों का उद्देश्य यह है कि अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, किसी राज्य के मुख्यमंत्री या केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री को गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिया जाता है तो उन्हें उनके पद से हटाया जा सके। इसका विपक्ष की ओर से विरोध किया जा रहा है। 
02:04 PM, 20-Aug-2025
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईएम से जुड़ा विधेयक पेश किया। 
02:02 PM, 20-Aug-2025
लोकसभा की कार्यवाही शुरू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए।
01:18 PM, 20-Aug-2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, किसी राज्य के मुख्यमंत्री या केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री की आपराधिक मामले में गिरफ्तारी से जुड़ा विधेयक पेश करेंगे। भाजपा सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में रहने के लिए कहा गया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed