Monsoon Session Live: वित्त मंत्री ने कहा- देश में मंदी का सवाल ही नहीं, लोकसभा में विपक्ष को सरकार का जवाब
{"_id":"62e755f2cac42a5e4c22c070","slug":"parliament-monsoon-session-discussion-on-inflation-in-lok-sabha-today-latest-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session Live: वित्त मंत्री ने कहा- देश में मंदी का सवाल ही नहीं, लोकसभा में विपक्ष को सरकार का जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 01 Aug 2022 11:26 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:26 PM IST
खास बातें
विपक्ष के हंगामे के चलते दो हफ्तों तक संसद की कार्यवाही बाधित रहने के बाद सरकार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। आज महंगाई पर लोकसभा में चर्चा हुई। मंगलवार को राज्यसभा में इस पर बहस होगी। लोकसभा में चर्चा को आज के लिए नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया गया था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
लोकसभा में निर्मला सीतारमण
- फोटो : संसद टीवी
लाइव अपडेट
11:26 PM, 01-Aug-2022
लोकसभा में बैगन लेकर पहुंचीं टीएमसी सांसद
तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने सोमवार को लोकसभा में दांत से कच्चा बैगन काटकर खाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को यह आदत डलवाना चाहती है कि वे चीजों को पकाकर नहीं, बल्कि कच्चा ही खाएं। उन्होंने कहा कि ईंधन के दाम में आग लगी हुई है। कभी-कभी लगता है कि क्या यह सरकार हमें कच्चा खाने की आदत डलवाना चाहती है?
10:27 PM, 01-Aug-2022
तीन और विमानन कंपनियों को परिचालन की मंजूरी दी : सिंधिया
केंद्र ने तीन और विमानन कंपनियों को इस साल परिचालन की मंजूरी दे दी है। नागर विमानन महानिदेशालय डीजीसीए ने यह अनुमति प्रदान की है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उच्च सदन में एक लिखित सवाल के जवाब में सोमवार को यह जानकारी दी। सिंधिया ने बताया कि डीजीसीए ने हाल ही में अनुसूचित यात्री हवाई सेवाओं को पूरा करने के लिए जेट एयरवेज इंडिया लिमिटेड की जेट एयरवेज, एसएन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की आकाशा एयरलाइंस और जीएसईसी मोनार्क एंड डेक्कन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को इंडिया वन के परिचालन की अनुमति दी है।
विज्ञापन
10:27 PM, 01-Aug-2022
निशिकांत दुबे ने कही यह बात
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मोदी सरकार में किसान आत्महत्या करने के बदले आंदोलन करते हैं। हमने किसानों को इतना सशक्त किया है कि वह सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार था, जबकि कांग्रेस के राज में किसान भीख मांग रहे थे। सरकार उसे रोटी भी नहीं दे पा रही थी। चर्चा के दौरान निशिकांत ने दुनिया में अन्न के उत्पादन में कमी के बावजूद 80 करोड़ लोगों को लंबे समय से मिल रहे मुफ्त अनाज का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताना चाहिए।
09:36 PM, 01-Aug-2022
हरसिमरत कौर बादल ने साधा निशाना
शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि उन्होंने मूल्य वृद्धि की चर्चा करने के लिए 10 दिन और 150 करोड़ बर्बाद किए। उनके जवाब निराशाजनक रहे हैं। उनका कहना है कि देश में महंगाई नहीं है लेकिन नोटबंदी, कोविड लॉकडाउन के बाद लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी किसान नीतियां गलत हैं, लोगों का कारोबार ठप हो गया है। कुपोषण बढ़ा है, मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा गुजरात में है। लेकिन वे इसके प्रति अंधे हैं। अगर उन्हें केवल इस बात की परवाह है कि पिछली सरकार के समय में यह कैसा था, तो उन्हें बिल्कुल क्यों हटा दें?
08:52 PM, 01-Aug-2022
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।08:32 PM, 01-Aug-2022
सोनिया गांधी का नाम राज्यसभा कार्यवाही से हटाने की मांग
राज्यसभा में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में 28 जुलाई को की गई टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए। दरअसल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं निर्मला सीतारमण ने सदन पर सोनिया गांधी का नाम लेकर टिप्पणी की थी। खड़गे ने इन दोनों मंत्रियों से माफी मांगने की मांग की। बाद में सीतारमण के उस भाषण के कुछ अंशों को उच्च सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:30 PM, 01-Aug-2022
अधीर रंजन चौधरी ने साधा निशाना
लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री के संबोधन पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने पूछा WPI कितना है, उन्होंने नहीं बताया। अब नारा लगाना पड़ेगा कि मोदी है तो महंगाई है...जो कदम सरकार उठा रही है उसके बाजार पर क्या परिणाम हो रहे हैं, इसे देखना होगा।08:17 PM, 01-Aug-2022
वॉकआउट पर बोले मनीष तिवारी
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि वित्त मंत्री का जवाब निराशाजनक था। सरकार का रवैया यह है कि देश में महंगाई नहीं है, लोग पीड़ित नहीं हैं। सब कुछ ठीक चल रहा है। देश के 140 करोड़ लोगों की आवाज उठाने वाले विपक्ष की चिंताओं पर आपकी यही प्रतिक्रिया है तो क्यों सुनें?08:15 PM, 01-Aug-2022
रघुराम राजन का भी जिक्र किया
लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने कहा कि शनिवार को रघुराम राजन ने कहा कि RBI ने भारत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने, भारत को पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों की समस्याओं से बचाने के लिए अच्छा काम किया है। भारत को अपने कमजोर पड़ोसियों से अलग करते हुए रघुराम राजन ने आगे कहा कि नई दिल्ली कम ऋणी है। इसे एक अच्छा संकेत मान सकते हैं।07:59 PM, 01-Aug-2022