Parliament Budget Session LIVE: बजट सत्र में हंगामा-गतिरोध, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित; राज्यसभा में काम जारी
{"_id":"6989422d551eb3c6d609eb89","slug":"parliament-budget-session-day-9-live-updates-opposition-protest-speaker-birla-rs-chairman-bjp-cong-politics-2026-02-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Budget Session LIVE: बजट सत्र में हंगामा-गतिरोध, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित; राज्यसभा में काम जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 09 Feb 2026 03:27 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:27 PM IST
खास बातें
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा में आज भी हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में भी नेता प्रतिपक्ष खरगे ने विपक्षी दलों को नहीं बोलने दिए जाने का मुद्दा उठाया। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
03:26 PM, 09-Feb-2026
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बजट पर चर्चा के दौरान जताई चिंता
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बजट पर चर्चा के दौरान देश के स्वास्थ्य ढांचे को लेकर चिंता जताई।03:15 PM, 09-Feb-2026
राज्यसभा में जया बच्चन और पीठासीन सभापति हरिवंश के बीच तकरार
राज्यसभा में जया बच्चन और पीठासीन सभापति हरिवंश के बीच जुबानी तकरार भी दिखी। टोके जाने पर बिफरीं जया बच्चन को सभापति ने कहा कि आसन के ऊपर आरोप लगाना स्वस्थ परंपरा नहीं है।
विज्ञापन
02:15 PM, 09-Feb-2026
राज्यसभा में आम बजट 2026 पर चर्चा जारी
राज्यसभा में आम बजट 2026 पर चर्चा जारी है। कांग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और तमिलनाडु से निर्वाचित राज्यसभा सदस्य पी चिदंबरम में चर्चा में भाग लिया। चिदंबरम ने केंद्र की आर्थिक नीतियों को कटघरे में लाने का प्रयास करते हुए कहा कि सुदूर इलाकों में बुनियादी सेवाएं मुहैया कराने पर अधिक फंड खर्च किए जाने की जरूरत है। इसी बीच समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की।02:10 PM, 09-Feb-2026
लोकसभा में गतिरोध दूर नहीं, हंगामे के कारण कार्यवाही कल तक स्थगित
लोकसभा में आज भी गतिरोध दूर नहीं हुआ। आक्रोशित विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण कार्यवाही कल तक स्थगित करनी पड़ी। पीठासीन स्पीकर संध्या राय ने सभी सांसदों से आम बजट 2026 पर चर्चा करने की अपील की। हालांकि, इसी बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सवाल किया कि क्या उन्हें बोलने का मौका दिया जाएगा? इस पर पीठासीन स्पीकर ने कहा कि बिना नोटिस के चर्चा का कोई प्रावधान नहीं है। बजट पर स्पीकर की तरफ से जो नियम और निर्देश निर्धारित किए गए हैं, उन्हीं के तहत चर्चा होगी। कांग्रेस की तरफ से सांसद शशि थरूर को चर्चा में हिस्सा लेना था, लेकिन हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कल यानी 10 फरवरी की सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chaos: संसद में गतिरोध बरकरार, राहुल गांधी ने पूछा- क्या मुझे बोलने दिया जाएगा? रिजिजू ने दिया जवाब
01:43 PM, 09-Feb-2026
लोकसभा स्पीकर पर महिला सांसदों के गंभीर आरोप
संसद में हंगामे के बीच एक अन्य अहम घटनाक्रम में तमिलनाडु से निर्वाचित कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने स्पीकर ओम बिरला के शब्दों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने स्पीकर को एक पत्र लिखा है, जिस पर कई सांंसदों ने हस्ताक्षर भी किए हैं।
ये भी पढ़ें- Parliament: 'महिला सांसदों के खिलाफ लोकसभा स्पीकर का बयान अपमानजनक', विपक्षी नेताओं ने ओम बिरला को लिखा पत्र
12:58 PM, 09-Feb-2026
सपा सांसद डिंपल यादव ने लगाए माइक बंद किए जाने के आरोप
उत्तर प्रदेश से निर्वाचित समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में माइक बंद किए जाने के आरोप लगाए। हंगामे और नारेबाजी के बीच कार्यवाही स्थगित होने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डिंपल ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि INDIA ब्लॉक में जो भी फैसला होगा, पार्टी उसके साथ जाएगी।ये भी पढ़ें- संसद में गतिरोध: लोकसभा में माइक बंद करने का आरोप, विपक्ष कर रहा अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी; किसने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन
12:05 PM, 09-Feb-2026
12 बजे भी हंगामा जारी, सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
लोकसभा में जब 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई तब भी विपक्षी दलों की तरफ से हंगामा जारी रहा। सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। इसी बीच सूत्रों ने कहा है कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ बजट सत्र के दूसरे चरण में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।ये भी पढ़ें- Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, लगाए गंभीर आरोप
11:40 AM, 09-Feb-2026
लोकसभा से निलंबित किए गए सांसदों का प्रदर्शन
लोकसभा से निलंबित किए गए सांसद संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे हैं।#WATCH | Delhi | Suspended Opposition MPs with a placard that says "You can suspend us, but you can't silence us" protest at the Makar Dwar of the Parliament pic.twitter.com/GkoqwpwheU
— ANI (@ANI) February 9, 2026
11:25 AM, 09-Feb-2026
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष: सूत्र
संसद में बरकरार गतिरोध के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारियां किए जाने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक विपक्ष इस मुद्दे पर लामबंद हो रहा है कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।11:07 AM, 09-Feb-2026