Omicron LIVE: महाराष्ट्र में आठ, केरल और यूपी में ओमिक्रॉन के दो-दो मामले, देश में अब तक 113 संक्रमित
{"_id":"61bbf45ac98b2111a7758309","slug":"omicron-variant-live-updates-and-hindi-news-corona-covid19-booster-dose","type":"live","status":"publish","title_hn":"Omicron LIVE: महाराष्ट्र में आठ, केरल और यूपी में ओमिक्रॉन के दो-दो मामले, देश में अब तक 113 संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 17 Dec 2021 11:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:10 PM IST
खास बातें
दिल्ली में 12, महाराष्ट्र में आठ, केरल और उत्तर प्रदेश में दो-दो नए मामले सामने आने के बाद देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 113 पहुंच चुका है। वहीं अब तक 12 राज्यों में यह संक्रमण फैल गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:09 PM, 17-Dec-2021
यूपी में ओमिक्रॉन की एंट्री
गाजियाबाद जिले में ओमिक्रॉन की दस्तक हो गई है। नेहरू नगर निवासी बुजुर्ग दंपती की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दंपती अब बिलकुल स्वस्थ हैं और संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।10:52 PM, 17-Dec-2021
ब्रिटेन में 90 हजार से ज्यादा संक्रमित
ब्रिटेन में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते दिन यहां 93,045 मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन है जब यहां रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
08:54 PM, 17-Dec-2021
केरल में आए दो केस
केरल में ओमिक्रॉन के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट की चपेट में आए लोगों की संख्या सात हो गई है।07:55 PM, 17-Dec-2021
ओमिक्रॉन के आठ नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 40 हो गया है।06:02 PM, 17-Dec-2021
ओमिक्रॉन के खिलाफ जबरदस्त प्रभावी है स्पूतनिक-वी वैक्सीन
कोरोनावायरस की स्पूतनिक वी वैक्सीन के कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट पर जबरदस्त रूप से प्रभावी होने का दावा किया गया है। रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के मुताबिक, स्पूतनिक वी ओमिक्रॉन को निष्प्रभावी करने में कारगर है और इसके साथ स्पूतनिक लाइट बूस्टर लगाने के बाद यह वैक्सीन बाकी टीकों (mRNA वैक्सीन समेत) के मुकाबले तीन से सात गुना बेहतर है। आरडीआईएफ ने कहा कि स्पूतनिक लाइट वैक्सीन दो से तीन महीने बाद ओमिक्रॉन के खिलाफ 80 फीसदी तक प्रभावी पाई गई।06:00 PM, 17-Dec-2021
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले
महाराष्ट्र में 32, दिल्ली में 22, राजस्थान में 17, कर्नाटक में आठ, तेलंगाना में आठ, गुजरात में पांच, केरल में पांच और आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में ओमिक्रॉन के एक-एक केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:00 PM, 17-Dec-2021
अब तक 101 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन के 101 मामले मिले हैं। देश में ओमिक्रोन के जो अधिकतर मामले आए हैं उनकी ट्रैवल हिस्ट्री है या वो ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों के संपर्क में आए हैं।03:02 PM, 17-Dec-2021
DDMAने 31 दिसंबर तक बढ़ाए प्रतिबंध
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोविड को लेकर लागू किए गए प्रतिबंधों को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। यह फैसला न्यू ईयर व क्रिसमस को लेकर किया गया है। फैसले के तहत रेस्टोरेंट, होटलों व सार्वजनिक समारोह में पुराने प्रतिबंध लागू रहेंगे।11:51 AM, 17-Dec-2021
दिल्ली में अब 20 ओमिक्रॉन संक्रमित
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ओमिक्रॉन के दस नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां ओमिक्रॉन केस की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इसके बाद देश के 11 राज्यों में यह संक्रमण फैल चुका है और कुल संक्रमितों की संख्या 97 पहुंच गई है।11:46 AM, 17-Dec-2021