फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 85 नए मामले सामने आए, देश में कोरोना के नए वैरिएंट का आंकड़ा 900 के पार

Wed, 29 Dec 2021 11:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Dec 2021 11:11 PM IST
खास बातें

Coronavirus Omicron Cases, Night Curfew, Lockdown News in Hindi: भारत में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ प्रतिबंधो का एलान कर दिया है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 252 मामले महाराष्ट्र में हैं, जबकि 238 मामलों के साथ राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 97 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान (69), तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं। यानी अब देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 800 के पार हो गई है। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Covid 19 Omicron Cases India Live: Corona New Variant in Delhi, MP, UP, Punjab, Maharashtra Lockdown News Updates in Hindi
सुप्रिया सुले कोरोना पॉजिटिव - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:01 PM, 29-Dec-2021

यूएई से मुंबई आने वालों पर पाबंदी बढ़ी

दुबई सहित यूएई से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री जो मुंबई के निवासी हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से 7-दिवसीय होम क्वारंटाइन से गुजरना होगा। आगमन पर आरटी-पीसीआर भी कराना अनिवार्य होगा। ऐसे यात्रियों के लिए बीएमसी ने यह आदेश जारी किए।
 
10:20 PM, 29-Dec-2021

देश में अब तक वैक्सीन की 143.75 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में दी गई कोरोना रोधी टीकों की खुराक की संख्या बुधवार को 143.75 करोड़ से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को शाम सात बजे तक टीकों की 57,03,410 खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
09:56 PM, 29-Dec-2021

कर्नाटक में पांच नए मामले

कर्नाटक में आज ओमिक्रॉन के पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को अलग कर दिया गया है और प्राथमिक और माध्यमिक संपर्कों की पहचान की गई है और उनका परीक्षण किया गया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के ने यह जानकारी दी। यहां अब तक 43 लोग ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके हैं।
09:33 PM, 29-Dec-2021

सीएपीएफ कर्मियों को 10 जनवरी से दी जाएगी एहतियात खुराक

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों को 10 जनवरी से कोरोना रोधी टीके की एहतियात खुराक दी जाएगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कर्मी “अग्रिम मोर्चे” के कर्मियों की श्रेणी में आते हैं इसलिए विशेष रूप से, वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार के मद्देनजर उन्हें कोविड रोधी टीके की तीसरी खुराक देने के लिए आधिकारिक निर्देश दिए गए हैं।

09:31 PM, 29-Dec-2021

पंजाब में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया

पंजाब में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इस महीने 36 वर्षीय एक व्यक्ति स्पेन से राज्य में आया था, जिसके नमूने की जांच में वायरस के इस स्वरूप की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति चार दिसंबर को भारत पहुंचा था और पंजाब के नवांशहर में अपने रिश्तेदारों के यहां गया था।

अधिकारी ने कहा कि भारत पहुंचने के बाद व्यक्ति की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को उसकी जांच में संक्रमण पाया गया। इसके बाद संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया और उसके नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया।

09:28 PM, 29-Dec-2021

केंद्र सरकार ने ‘कोवोवैक्स’ टीके के निर्यात की अनुमति दी

केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवोवैक्स’ की सात करोड़ खुराक नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को निर्यात करने की अनुमति दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में निदेशक (सरकार और नियामक मामले) प्रकाश कुमार सिंह ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को एक आवेदन दिया था, जिसमें विदेशों में टीके की खुराक निर्यात करने के लिए अनापत्ति रिपोर्ट मांगी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
09:22 PM, 29-Dec-2021

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 85 नए मामले

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 85 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में बीते 24 घंटे 3,900 नए मामले और 20 मौतें दर्ज की गईं। राज्य में फिलहाल 14,065 मरीजों का इलाज चल रहा है।
07:40 PM, 29-Dec-2021

गुजरात में ओमिक्रॉन के 19 नए केस

गुजरात में बुधवार को कोरोना के नए वैरिएंट के 19 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह राज्य में अब तक 97 लोग ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके हैं।
06:29 PM, 29-Dec-2021

तमिलनाडु में 11 संक्रमित

तमिलनाडु में भी बुधवार को कोरोना के नए वैरिएंट के 11 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक कोरोना के नए वैरिएंट के 45 मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ देश में ओमिक्रॉन का आंकड़ा 800 के पार हो गया है।
06:27 PM, 29-Dec-2021

नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध

नागपुर जिला प्रशासन ने नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed