Corona Live: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 85 नए मामले सामने आए, देश में कोरोना के नए वैरिएंट का आंकड़ा 900 के पार
Coronavirus Omicron Cases, Night Curfew, Lockdown News in Hindi: भारत में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की चिंता बढ़ा दी है। खतरे को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ प्रतिबंधो का एलान कर दिया है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 252 मामले महाराष्ट्र में हैं, जबकि 238 मामलों के साथ राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 97 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान (69), तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं। यानी अब देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 800 के पार हो गई है। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
यूएई से मुंबई आने वालों पर पाबंदी बढ़ी
दुबई सहित यूएई से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री जो मुंबई के निवासी हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से 7-दिवसीय होम क्वारंटाइन से गुजरना होगा। आगमन पर आरटी-पीसीआर भी कराना अनिवार्य होगा। ऐसे यात्रियों के लिए बीएमसी ने यह आदेश जारी किए।Maharashtra | All international passengers arriving from UAE including Dubai who are Mumbai residents to compulsorily undergo 7-day home quarantine, RT-PCR on arrival will be mandatory for such passengers: BMC#Omicron pic.twitter.com/AbkLXSfDXR
— ANI (@ANI) December 29, 2021
देश में अब तक वैक्सीन की 143.75 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में दी गई कोरोना रोधी टीकों की खुराक की संख्या बुधवार को 143.75 करोड़ से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को शाम सात बजे तक टीकों की 57,03,410 खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।कर्नाटक में पांच नए मामले
कर्नाटक में आज ओमिक्रॉन के पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को अलग कर दिया गया है और प्राथमिक और माध्यमिक संपर्कों की पहचान की गई है और उनका परीक्षण किया गया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के ने यह जानकारी दी। यहां अब तक 43 लोग ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके हैं।सीएपीएफ कर्मियों को 10 जनवरी से दी जाएगी एहतियात खुराक
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों को 10 जनवरी से कोरोना रोधी टीके की एहतियात खुराक दी जाएगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कर्मी “अग्रिम मोर्चे” के कर्मियों की श्रेणी में आते हैं इसलिए विशेष रूप से, वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार के मद्देनजर उन्हें कोविड रोधी टीके की तीसरी खुराक देने के लिए आधिकारिक निर्देश दिए गए हैं।
पंजाब में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया
पंजाब में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। इस महीने 36 वर्षीय एक व्यक्ति स्पेन से राज्य में आया था, जिसके नमूने की जांच में वायरस के इस स्वरूप की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति चार दिसंबर को भारत पहुंचा था और पंजाब के नवांशहर में अपने रिश्तेदारों के यहां गया था।
अधिकारी ने कहा कि भारत पहुंचने के बाद व्यक्ति की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को उसकी जांच में संक्रमण पाया गया। इसके बाद संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया और उसके नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया।
केंद्र सरकार ने ‘कोवोवैक्स’ टीके के निर्यात की अनुमति दी
केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवोवैक्स’ की सात करोड़ खुराक नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को निर्यात करने की अनुमति दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में निदेशक (सरकार और नियामक मामले) प्रकाश कुमार सिंह ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को एक आवेदन दिया था, जिसमें विदेशों में टीके की खुराक निर्यात करने के लिए अनापत्ति रिपोर्ट मांगी गई थी।