फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित आठ और मरीज मिले, कुल आंकड़ा 28 पहुंचा

Tue, 14 Dec 2021 07:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Dec 2021 07:47 PM IST
खास बातें

LIVE Omicron Virus (ओमिक्रॉन वैरिएंट) COVID-19 Corona New Variant Cases Hindi News Updates:भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 45 हो गई है। पहले की तरह सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य राजस्थान है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्र ने राज्यों से जांच में तेजी लाने के लिए भी कहा है। ओमिक्रॉन से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Omicron Variant Cases in India Live Updates corona covid 19 cases:, Coronavirus cases in india, Covid19, Health ministry news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लाइव अपडेट

07:40 PM, 14-Dec-2021

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित आठ और मरीज मिले

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित आठ और मरीज मिले हैं। इनमें से सात मुंबई के हैं और एक मरीज वसई विरार का है। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन से संक्रमित कुल 28 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 9 को नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट के बाद छुट्टी दे दी गई है।
 
07:09 PM, 14-Dec-2021

डॉ. वीके पॉल बोले- उभरती महामारी के लिए नए प्रकार के टीकों की जरूरत

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने नए उभरती महामारी को लेकर नए प्रकार के टीकों की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि उभरती महामारी के संदर्भ में हमें टीकों की नई प्रकार की आवश्यकताएं पूरी करने में सक्षम होने के लिए लचीला और त्वरित होना चाहिए। डॉ. वीके पॉल ने सीआईआई पार्टनरशिप समिट के दौरान यह बात कही। 
विज्ञापन
06:51 PM, 14-Dec-2021

सिंधिया बोले- अंतर्राष्ट्रीय यात्रा ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार पर निर्भर

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पूरी तरह से ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार पर निर्भर है। कोविड से पहले हमारी उच्चतम क्षमता प्रतिदिन 4.2 लाख यात्रियों के करीब थी, अब हम 3.7 लाख से 3.95 लाख के बीच हैं।  
06:05 PM, 14-Dec-2021

पुणे में कक्षा एक से सातवीं तक की कक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू

महाराष्ट्र: पुणे के मेयर मुरलीधर मोह ने कहा कि 16 दिसंबर से पुणे नगर निगम क्षेत्र में कक्षा एक से सातवीं तक के लिए कक्षाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। माता-पिता इसका ध्यान रखें। 

 
05:59 PM, 14-Dec-2021

आरटी-पीसीआर परीक्षण जरूरी

20 दिसंबर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई अड्डों पर आने वाले जोखिम वाले देशों के सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर परीक्षण की प्रीबुकिंग करानी होगी।
 
03:38 PM, 14-Dec-2021

ओमिक्रॉन को लेकर बिहार पूरी तरह सतर्क: नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए हम पूरी तरह सतर्क हैं। अभी तक बिहार में नौ करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। हम जल्द ही 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:09 PM, 14-Dec-2021

देश में 6 महीने के भीतर मिलेगी बच्चों की वैक्सीन:सीरम

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया है कि छह महीने में देश में बच्चों के लिए नोवावैक्स कोविड वैक्सीन लॉन्च करने की योजना है। उन्होंने कहा कि तीन साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों पर नोवावैक्स वैक्सीन का ट्रॉयल हुआ। इस ट्रायल में अच्छे नतीजे सामने आए हैं।
12:27 PM, 14-Dec-2021

दिल्ली में भी 'ओमिक्रॉन' के चार नए मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के आज चार नए मामले सामने आए हैं। जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या छह हो गई है। छह मामलों में से एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में, 35 कोरोना मरीज और 3 संदिग्ध मामले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी है।
10:47 AM, 14-Dec-2021

बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,784 नए मामले

बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5,784 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 252 लोगों की मौत हो गई। 7,995 लोग स्वस्थ भी हुए।
08:49 AM, 14-Dec-2021

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से पहली मौत

ब्रिटेन के पश्चिम लंदन में पैडिंगटन के पास, एक वैक्सिनेशन क्लिनिक के दौरे पर गए बोरिस जॉनसन ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed