फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy New Year 2024 LIVE: धूमधाम से नए साल का स्वागत, मंदिर-गुरुद्वारों में पूजा-अर्चना, लोगों में उत्साह

Mon, 01 Jan 2024 07:44 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 01 Jan 2024 07:44 AM IST
खास बातें

Happy New Year 2024 Live Updates: नया साल शुरू हो चुका है। आज साल का पहला दिन है। लोगों ने पटाखे फोड़कर 2024 का स्वागत किया। इसी के साथ, 2023 की विदाई हो गई। देशभर में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। महाकाल, वैष्णो देवी, गंगा घाट, स्वर्ण मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया।

विज्ञापन
New Year Celebration 2024 Live India New Year Eve Party Celebrations Photos Videos Delhi Noida Lucknow
कश्मीर के लाल चौक में जश्न। - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

07:41 AM, 01-Jan-2024
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि सभी को 2024 की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि सभी के लिए यह वर्ष शांति, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। 
07:41 AM, 01-Jan-2024
नए साल के अवसर पर प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर महाप्रभु जगन्नाथ की 25 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाई है। 
विज्ञापन
07:40 AM, 01-Jan-2024
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर साल 2024 की पहली गंगा आरती की गई। गंगा आरती के साथ-साथ सूर्य पूजा भी की गई। हजारों श्रद्धालु इस मनोरम दृश्य के साक्षी बने।
07:21 AM, 01-Jan-2024
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नए साल की पहली भस्म आरती आयोजित की गई। भस्म आरती में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
 
06:52 AM, 01-Jan-2024
अमृतसर स्थित प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में भी साल के पहले दिन भक्तों का जनसैलाब पहुंचा। भक्तों ने ईश्वर के सामने माथा टेककर मंगलकामना की।
06:42 AM, 01-Jan-2024
दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र के मंदिरों में हुई पहली आरती
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में साल के पहले दिन भव्य आरती की गई। आरती में सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्राचीन हनुमान मंदिर के अलावा, दिल्ली के ही लोधी रोड स्थित साईं मंदिर में भी साल की पहली आरती की गई। वहीं, महाराष्ट्र के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में नए साल 2024 की पहली काकड़ आरती की गई।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:59 AM, 01-Jan-2024
नए साल की खुशी में टीटीडी ने मंदिर को सजाया
विश्व प्रसिद्ध आंध्रप्रदेश के तिरुमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) ने नए साल के अवसर पर भगवान तिरूपति बालाजी के मंदिर को ताजे पुष्पों से सजाया है। मंदिर प्रशासन ने लाइटों का भी बखूबी इस्तेमाल किया है, जो देखने लायक है।
 
03:56 AM, 01-Jan-2024
सांसद पत्नी के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचे एसएडी अध्यक्ष
नए साल के अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान बादल ने कहा कि हम दरबार साहिब में प्रार्थना करने आए हैं कि नया साल सभी के लिए खुशियां भरा हो। देश के साथ-साथ पंजाब भी विकास की बुलंदियों को प्राप्त करे। वहीं, हरसिमरत कौर ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हम सभी को भगवान आशीर्वाद दें।
 
03:50 AM, 01-Jan-2024
नए साल के अवसर पर केरल के सबरीमाला मंदिर में एक भक्तों का जनसैलाब पहुंचा। भक्तों ने भगवान अयप्पा के सामने माथा टेका और प्रार्थना की।
 
03:47 AM, 01-Jan-2024
तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित चर्चों में नए साल की शुरुआत में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की गईं।

 

 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed