National Herald Case: सोनिया गांधी से ईडी ने छह घंटे तक पूछे सवाल, आज फिर से होगी पूछताछ
{"_id":"62df617252df065f046e9eac","slug":"national-herald-case-sonia-gandhi-ed-interrogation-second-day-live-updates-congress-protest-on-country-level","type":"live","status":"publish","title_hn":"National Herald Case: सोनिया गांधी से ईडी ने छह घंटे तक पूछे सवाल, आज फिर से होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 27 Jul 2022 08:00 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Jul 2022 08:00 AM IST
खास बातें
Sonia Gandhi ED Interrogation: नेशनल हेराल्ड(National Herald Case) अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज एक बार फिर से ईडी ने पूछताछ की। एजेंसी ने सोनिया से करीब छह घंटे तक सवाल किए। सोनिया गांधी की पूछताछ से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:40 PM, 26-Jul-2022
केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर राष्ट्रपति मुर्मू से दखल की मांग
कई विपक्षी दलों ने महंगाई और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर संसद में चल रहे गतिरोध व जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आग्रह किया कि वे इन मामलों में हस्तक्षेप करें। विपक्षी दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति को इस संबंध में पत्र लिखा है। यह पत्र ऐसे समय लिखा गया है, जब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दूसरी बार पूछताछ की है।07:32 PM, 26-Jul-2022
राहुल गांधी किंग्सवे पुलिस कैंप से बाहर निकले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी किंग्सवे पुलिस कैंप से बाहर निकले। राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर किंग्सवे पुलिस कैंप में रखा गया।
विज्ञापन
07:29 PM, 26-Jul-2022
कांग्रेस नेता ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप
दिल्ली पुलिस के जवान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के बाल खींचते और पार्टी के विरोध के दौरान उनके साथ मारपीट करते दिखे। दिल्ली पुलिस ने मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि हम कर्मचारियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पहचान के बाद कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।We are trying to identify the staff. Disciplinary action would be initiated against the staff after identification: Delhi Police https://t.co/aGSy8NnNGq
— ANI (@ANI) July 26, 2022
07:27 PM, 26-Jul-2022
अब तक पूछे गए 55 सवाल
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दो दिनों में अब तक करीब 55 सवाल पूछे गए। उनसे ऐसे ही सवाल पूछे गए जो राहुल गांधी से पूछे गए थे।07:13 PM, 26-Jul-2022
सब हतोत्साहित करने के लिए कर रहे: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वो यह सब हतोत्साहित करने के लिए कर रहे हैं। वो कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं और CBI और ED का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हम लोग जनता की समस्याओं के खिलाफ लड़ रहे हैं और वे हमें झुकाना चाहते हैं लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं।06:53 PM, 26-Jul-2022
आज की पूछताछ खत्म, कल फिर बुलाया
सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ आज खत्म हो गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय से बाहर निकलीं। आज ईडी ने सोनिया से करीब छह घंटे पूछताछ की। एजेंसी ने सोनिया गांधी को कल फिर से बुलाया गया है।#WATCH दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय से बाहर निकलीं। pic.twitter.com/WLF9796ogz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
05:13 PM, 26-Jul-2022
नागपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
महाराष्ट्र: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में नागपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।03:39 PM, 26-Jul-2022
सोनिया गांधी दोबारा ईडी कार्यालय पहुंचीं
लंच ब्रेक के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दोबारा ईडी कार्यालय पहुंचीं। नेशनल हेराल्ड मामले के सिलसिले में उनसे आज पूछताछ का दूसरा दौर शुरू हुआ है। सुबह एक दौर की पूछताछ हो चुकी है।02:22 PM, 26-Jul-2022
लंच के लिए ईडी दफ्तर के बाहर निकलीं सोनिया
करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया गांधी लंच के लिए ईडी दफ्तर के बाहर निकल गई हैं। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे उनसे दोबारा पूछताछ होगी।
#UPDATE | Congress interim president Sonia Gandhi leaves from the ED office in Delhi. She arrived here earlier today for the second round of questioning in connection with National Herald case. pic.twitter.com/7MrEXXpXOu
— ANI (@ANI) July 26, 2022
01:55 PM, 26-Jul-2022
जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे: कांग्रेस का ट्वीट
सोनिया गांधी से ईडी के पूछताछ का विरोध कर रहे कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया लेकिन राहुल गांधी अकेले विजय चौक पर मोर्चा संभाले हुए थे। लेकिन पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया। वहीं राहुल को हिरासत में लेने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट भी किया साथ में इंदिरा गांधी की तस्वीर भी डाली है।
जंजीर बढ़ा कर साध मुझे,
हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे।
बाँधने मुझे तो आया है,
जंजीर बड़ी क्या लाया है?
इतिहास दोहरा रहा है...

जंजीर बढ़ा कर साध मुझे,
हाँ, हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे।
बाँधने मुझे तो आया है,
जंजीर बड़ी क्या लाया है?
इतिहास दोहरा रहा है...
