Maharashtra Crisis Live: सीएम आवास से परिवार के साथ मातोश्री पहुंचे उद्धव, चार और बागी विधायक गुवाहाटी में
Maharashtra Government Crisis Live News Updates: मंगलवार को शुरू हआ महाराष्ट्र का सियासी संकट बुधवार को भी जारी रहा। शिवसेना के बागी विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच एकनाथ शिंदे ने शिवसेना पर ही दावा ठाक दिया। शाम को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया और देर रात सरकारी आवास छोड़कर मातोश्री पहुंच गए। आइए पढ़ते हैं महाराष्ट्र के सियासी संकट से जुड़ी पल-पल की अपडेट...
लाइव अपडेट
दिल्ली के एक भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बुधवार रात दिल्ली में कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि सीएम ठाकरे ने अपने सरकारी आवास से अपने निजी आवास की ओर जाते समय अपने समर्थकों से मुलाकात कर कथित तौर पर कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर बोला कि भाजपा विपक्षी सरकार को बर्दाश्त नहीं कर सकती और स्थिति को खराब करने की कोशिश कर रही है वे जिम्मेदार हैं। उन्होंने कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश में ऐसा किया। ये लोग कभी ईडी, कभी आईटी और कभी फोन टैपिंग गैरकानूनी रूप से करा रहे हैं।
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने 'मातोश्री' पहुंचने पर समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया।
#WATCH Maharashtra minister & Shiv Sena leader Aaditya Thackeray shows victory sign on reaching 'Matoshree'#Mumbai pic.twitter.com/FtS3QOEJAY
— ANI (@ANI) June 22, 2022
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने परिवार के घर 'मातोश्री' के बाहर जमा हुए शिवसेना समर्थकों को बधाई दी।
#WATCH Maharashtra CM Uddhav Thackeray greets hundreds of Shiv Sena supporters gathered outside his family home 'Matoshree' in Mumbai pic.twitter.com/XBG0uYqYXu
— ANI (@ANI) June 22, 2022
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटों आदित्य ठाकरे-तेजस ठाकरे के साथ मातोश्री पहुंचे।
#WATCH Maharashtra CM Uddhav Thackeray arrives at his family home 'Matoshree' after leaving CM residence, in Mumbai
— ANI (@ANI) June 22, 2022
Hundreds of Shiv Sena workers gather outside 'Matoshree' to express their support pic.twitter.com/XGrVhsbNFb
महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे अपनी मां रश्मि ठाकरे और भाई तेजस ठाकरे के साथ आधिकारिक आवास से अपने घर मातोश्री के लिए रवाना हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना सरकारी आवास छोड़ा।
#WATCH Maharashtra CM Uddhav Thackeray along with his family leaves from his official residence, amid chants of "Uddhav tum aage badho, hum tumhare saath hain" from his supporters.#Mumbai pic.twitter.com/m3KBziToV6
— ANI (@ANI) June 22, 2022
मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वर्षा बंगले से सामान बाहर निकाला जा रहा है। शिवसेना कार्यकर्ता मुंबई में अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' के बाहर इकट्ठा हुए।
#WATCH | Luggage being moved out from Versha Bungalow of Maharashtra CM Uddhav Thackeray in Mumbai pic.twitter.com/CrEFz729s9
— ANI (@ANI) June 22, 2022
#WATCH असम के गुवाहाटी के एक होटल में बागी शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे अन्य विधायकों के साथ। pic.twitter.com/xikaJecVzC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी हैं और रहेंगे। फ्लॉर ऑफ द हाउस पर अगर मौका मिला तो हम बहुमत साबित करके दिखाएंगे।
#WATCH Uddhav Thackeray will remain the Chief Minister of Maharashtra, says Shiv Sena leader Sanjay Raut in Mumbai.#Maharashtra pic.twitter.com/WgcIIacVgx
— ANI (@ANI) June 22, 2022
उद्धव ठाकरे के संबोधन के बाद एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर चार बिंदुओं में अपनी बात रखी। इसमें उन्होंने एमवीए सरकार से शिवसेना को हुए नुकसान के बारे में बताया। आइए जानते हैं वह चारों पॉइंट...
- पिछले ढाई साल में एमवीए सरकार ने केवल घटक दलों को फायदा पहुंचाया और शिवसैनिकों को भारी नुकसान हुआ।
- घटक दल मजबूत हो रहे हैं, शिवसेना और शिवसैनिक का व्यवस्थित रूप से गबन किया जा रहा है।
- पार्टी और शिवसैनिकों के अस्तित्व के लिए अस्वाभाविक मोर्चे से बाहर निकलना जरूरी है।
- महाराष्ट्र के हित में अब निर्णय लेने की जरूरत है।