फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra CM: एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों के साथ की बैठक; सीएम आवास वर्षा पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

Tue, 03 Dec 2024 08:55 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 03 Dec 2024 08:55 PM IST
खास बातें

Maharashtra Govt Formation BJP Meeting Today News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के 11 दिन बाद भी महायुति गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया में उलझी हुई है। महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। इस गठबंधन को 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीटें मिलीं। लगातार इस बात पर सस्पेंस बरकरार है कि यहां का मुख्यमंत्री कौन होगा?

विज्ञापन
Maharashtra Govt Formation Live 3 Dec Who is New CM Devendra Fadnavis Eknath Shinde BJP Know all in Hindi
महाराष्ट्र की सियासत - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:55 PM, 03-Dec-2024

शिंदे नाराज नहीं: गोगावले

शिवसेना नेता भारतशेत गोगावले ने कहा कि शिंदे खराब स्वास्थ्य के कारण पहले नहीं मिले।  वह नाराज नहीं हैं। उनकी केंद्रीय नेतृत्व, मोदी जी और अमित शाह के साथ बैठक हुई है और कल भी बैठक हो सकती है। साथ ही निर्णय पीएम मोदी और अमित शाह द्वारा लिए जाएंगे।
07:39 PM, 03-Dec-2024

सीएम आवास पहुंचे फडणवीस

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए सीएम आवास वर्षा पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
05:11 PM, 03-Dec-2024

एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों के साथ की बैठक

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छह दिसंबर को डॉ. बीआर आंबेडकर की पुण्यतिथि पर चैत्यभूमि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य मंत्री दीपक केसरकर और मुख्य सचिव सुजाता सौनिक सहित अन्य लोग शामिल हुए। 
 
03:03 PM, 03-Dec-2024
एकनाथ शिंदे जुपिटर अस्पताल से बाहर निकले। बोले- मेरी तबियत ठीक है। 
01:41 PM, 03-Dec-2024
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से जब उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'बढ़िया है।'
01:40 PM, 03-Dec-2024

शिंदे की तबीयत में सुधार के कोई संकेत नहीं

सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत में सुधार के कोई संकेत नहीं दिखने के बाद उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी सेहत की पूरी जांच कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:57 PM, 03-Dec-2024

शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से होगा: शिरसाट

पांच दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले महायुति के नेता आज़ाद मैदान पहुंचे। शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा, 'सबकुछ अच्छे से हो रहा है... शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसके (क्या एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा होंगे) बारे में हमें आज शाम को पता चलेगा। हम (शिवसेना) आज शाम को एक बैठक करेंगे।'
12:42 PM, 03-Dec-2024

भाजपा नेताओं की हो रही है बैठक

महाराष्ट्र भाजपा नेताओं ने मुंबई में पार्टी के राज्य कार्यालय में बैठक की।
12:03 PM, 03-Dec-2024

तीन बजे होगी बैठक

आज दोपहर तीन बजे सीएम आवास पर महायुति की बैठक होगी। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
11:21 AM, 03-Dec-2024

 भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी: विजय रुपाणी

केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने कहा, 'मुझे लगता है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एकनाथ शिंदे ने बयान दिया था कि अगर भाजपा से किसी को सीएम बनाया जाता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि इस बार बीजेपी से कोई सीएम बनेगा।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed