फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajit Pawar Last Rites Live: पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटों ने दी मुखाग्नि; उमड़ा जनसैलाब

Thu, 29 Jan 2026 01:55 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 29 Jan 2026 01:55 PM IST
खास बातें

Ajit Pawar Last Rites in Baramati Live Updates in Hindi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित का अंतिम संस्कार आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया गया। बेटे पार्थ और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अपने नेता के आखिरी दर्शन करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग नम आंखों से अजित पवार को अंतिम विदाई दी। पल-पल के अपडेट्स जानिए...

विमान हादसे की अन्य खबरें पढ़ें:-
 

विज्ञापन
Maharashtra Dy CM Ajit Pawar last rites in Vidya Pratisthan Live Updates, Baramati Plane Crash News in Hindi
अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

01:54 PM, 29-Jan-2026

सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे अजित पवार - सुशील कुमार शिंदे

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अजित पवार एक ऐसे नेता थे जो हमेशा सबको साथ लेकर काम करते थे।
 
01:41 PM, 29-Jan-2026

महाराष्ट्र के लिए विजन रखने वाले नेता थे अजित दादा- हर्षवर्धन सपकाल

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अजित दादा के पास महाराष्ट्र के विकास के लिए एक बेहतरीन विजन था और उनके पास शासन एवं प्रशासन की हर समस्या का समाधान मौजूद रहता था।
 
विज्ञापन
01:19 PM, 29-Jan-2026

अजित पवार के निधन पर अरविंद सावंत का बयान

अजित पवार के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने दिल्ली में कहा कि शरद पवार ने स्पष्ट किया कि इस विमान हादसे के पीछे कोई राजनीति नहीं है, लेकिन उन्होंने जांच कराने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने संकेत दिया कि हादसे की तह तक जाने के लिए जांच आवश्यक है।
 
01:03 PM, 29-Jan-2026

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने की जांच की मांग

ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दिल्ली में कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है और हमारी संवेदनाएं पवार परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की। विमान हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुखद है और केवल विस्तृत जांच के बाद ही इसके पीछे के कारणों का पता चल पाएगा।
 
12:59 PM, 29-Jan-2026

भाजपा नेता संजय जायसवाल ने क्या कहा?

भाजपा नेता संजय जायसवाल ने दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अजित पवार के निधन को एक दुखद घटना और एक बड़े नेता की क्षति बताते हुए पवार परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। जायसवाल ने कहा कि शरद पवार के बयान ने सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'साजिशकर्ता' करार दिया और बंगाल में रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को शरण देने का आरोप लगाया।
 
12:55 PM, 29-Jan-2026

अमित शाह और अन्य दिग्गज नेता अंतिम संस्कार के बाद रवाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बारामती से रवाना हो गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:41 PM, 29-Jan-2026

पार्थ और जय ने हाथ जोड़कर जताया आभार

अजित पवार के बेटे पार्थ और जय ने अपने पिता और एनसीपी प्रमुख के अंतिम संस्कार में शामिल हुए एनसीपी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर आभार जताया। 
12:14 PM, 29-Jan-2026

दोनों बेटों ने दी पिता को मुखाग्नि

दोनों बेटों पार्थ और जय ने अपने पिता अजित पवार को मुखाग्नि दी।
 
12:13 PM, 29-Jan-2026

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
 
12:09 PM, 29-Jan-2026

अलविदा अजित पवार...

अजित पवार को बेटों ने दी मुखाग्नि। अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed