{"_id":"69799a963122361feb0adeb6","slug":"ajit-pawar-plane-crash-dgca-says-no-person-on-board-survived-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajit Pawar Plane Crash: 'विमान हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा', DGCA अधिकारी ने की पुष्टि, जांच के दिए आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ajit Pawar Plane Crash: 'विमान हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा', DGCA अधिकारी ने की पुष्टि, जांच के दिए आदेश
Wed, 28 Jan 2026 10:44 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:44 AM IST
सार
Ajit Pawar Plane Crash: विमानन महानिदेशालय ने पुष्टि की है कि महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसे में कोई भी जीवित नहीं बच पाया है। विमान में उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन
बारामती में विमान हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहा एक विमान बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।
ये भी पढ़ें: Baramati Plane Crash Photos: विचलित कर रहा विमान हादसे के बाद का मंजर, बारामती में दुर्घटना की भयावह तस्वीरें
डीजीसीए के अधिकारी ने क्या कहा?
अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए के अधिकारियों की एक टीम दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय लियरजेट 45 विमान में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दो अन्य कर्मचारी (एक पीएसओ और एक अटेंडेंट) और दो क्रू सदस्य (पायलट इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर) शामिल थे। अधिकारी ने कहा, शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच पाया है।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह करीब पौने नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
ये भी पढ़ें: अजित पवार का निधन: 'गरीबों-वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जूनून उल्लेखनीय था', प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
मृतकों की पहचान हुई
विमान हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनकी पहचान अजित पवार (उप मुख्यमंत्री), विदीप जाधव (पीएसओ), कैप्टन सुमित कपूर (पायलट), कैप्टन शांभवी पाठक और पिंकी माली (फ्लाइट अटेंडेंट) के रूप में हुई है।
विमान ने सुबह 8:10 पर भरी थी उड़ान
विमान ने सुबह 8:10 बजे सकाली से उड़ान भरी थी और उसे 8:50 बजे बारामती के हवाई अड्डे पर उतरना था। लेकिन उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती जा रहे हैं।
(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है..)