Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम चुनाव 2024 Live: कर्नाटक में शेट्टार-बोम्मई ठोक सकते हैं ताल; भाजपा के साथ टीडीपी और बीजद के गठबंधन के कयास

Thu, 07 Mar 2024 03:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Mar 2024 03:57 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। इस बीच खबर है कि लोकसभा चुनाव से पहले राजग यानी एनडीए अपना कुनबा बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है। भाजपा जल्द ही बीजद-तेदेपा और जनसेना से गठबंधन कर सकती है। लोकसभा चुनाव के सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ... 

विज्ञापन
Lok Sabha Election News Live Polls Expected Date Schedule Seat Wise Candidates List Parties Campaign Updates
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:06 PM, 07-Mar-2024

बंगाल के मटुआ बेल्ट से बीजेपी विधायक ने थामा टीएमसी का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मटुआ के गढ़ से भाजपा विधायक मुकुट मणि अधिकारी गुरुवार को टीएमसी में शामिल हो गए। उन्होंने कोलकाता में एक रैली में भी भाग लिया। अधिकारी भाजपा के राणाघाट दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने राणाघाट से मौजूदा सांसद जग्गनाथ सरकार को दोबारा टिकट दिए जाने के फैसले पर असंतोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि टीएमसी ही एकमात्र मंच है जहां आप जनता के लिए काम कर सकते हैं। इसलिए मैंने उनके साथ जुड़ने का फैसला किया। कोलकाता में टीएमसी की एक रैली के दौरान, अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ देखा गया।
07:38 PM, 07-Mar-2024
भाजपा के साथ गठबंधन की सुगबुगाहट के बीच आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
06:07 PM, 07-Mar-2024

कांग्रेस नेता पद्मजा वेणुगोपाल भाजपा में शामिल होंगी

पूर्व कांग्रेस नेत्री पद्मजा वेणुगोपाल (साभार- एक्स अकाउंट) - फोटो : social media
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण की बेटी भाजपा में शामिल होंगी। कांग्रेस नेता पद्मजा वेणुगोपाल कद्दावर कांग्रेसी पिता की विरासत छोड़कर भाजपा का दामन थामने को तैयार हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
03:59 PM, 07-Mar-2024

अरबिंद महापात्र ने थामा बीजू जनता दल का दामन

पूर्व मंत्री बिजॉय महापात्र के बेटे अरबिंद महापात्र ने आज बीजू जनता दल (BJD) का दामन थामा। पार्टी सुप्रीमो नवीन पटनायक और उनके करीबी नेता वीके पांडियन की मौजूदगी में अरबिंद को बीजद में शामिल कराया गया।
03:48 PM, 07-Mar-2024

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का दिल्ली दौरा; बीजेपी के साथ गठबंधन की सुगबुगाहट

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (फाइल) - फोटो : SOCIAL MEDIA
आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी दल रही तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू दिल्ली दौरे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। भाजपा और टीडीपी के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट हो रही है। खबरों के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत (400 से अधिक सीट) हासिल करने के लक्ष्य पर नजर रखते हुए गठबंधन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, नायडू गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंच सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक नायडू लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। यह घटनाक्रम ऐसे मजबूत संकेतों के बीच सामने आया है जब भाजपा और बीजू जनता दल के बीच भी गठबंधन की खबरें सामने आई है। बीजद ओडिशा में सत्ताधारी पार्टी है। भाजपा और बीजद गठबंधन को अंतिम रूप देने की कगार पर हैं। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को अलग-अलग बैठकों के बाद गठबंधन की संभावना के संकेत दिए।
03:36 PM, 07-Mar-2024
पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और जगदीश शेट्टार (फाइल) - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बन सकते हैं कर्नाटक के दो दिग्गज; पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और बसवराज बोम्मई पर नजरें
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत पर नजरें टिकाए है। कर्नाटक में अभूतपूर्व जीत हासिल करने की योजना बना रही भाजपा अपने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों - बसवराज बोम्मई और जगदीश शेट्टार को भी मैदान में उतार सकती है। दोनों लिंगायत समुदाय से आते हैं। यह भाजपा का मूल वोट-बैंक माना जाता है। दोनों की उम्मीदवारी के बारे में संकेत देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को कहा, बोम्मई और शेट्टार समेत राज्य की सभी 28 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा हुई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी सही समय पर अपने निर्णय की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:50 AM, 07-Mar-2024
'एनडीए उत्तर-पूर्व की 25 में से 22 सीटें जीतने जा रहा है'
आगामी लोकसभा चुनाव पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए उत्तर-पूर्व की 25 में से 22 सीटें जीतने जा रहा है। यह फाइनल है। यह 23 भी हो सकती है। यह होने जा रहा है। बहुत ही सरल चुनाव होगा, इसमें भाजपा या एनडीए को कोई परेशानी नहीं होगी।
09:55 AM, 07-Mar-2024
कोल्हापुर लोकसभा सीट पर संभाजी राजे का बड़ा बयान
पूर्व राज्यसभा सदस्य संभाजी राजे छत्रपति ने कहा कि उनके पिता छत्रपति शाहू महाराज कोल्हापुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे इस सीट के लिए उनका दावा करने का कोई सवाल ही नहीं है। ऐसी अटकलें हैं कि 17वीं सदी के प्रतिष्ठित शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शाहू महाराज कोल्हापुर से विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार होंगे।
08:08 AM, 07-Mar-2024
नीतीश आज दिल्ली में, एनडीए में सीट बंटवारा होगा फाइनल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में हैं। माना जा रहा है कि उनके विदेश दौरे के पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे का फैसला हो जाएगा। एनडीए में सीट बंटवारे का मामला लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के टकराव के कारण फंसा हुआ है। गुरुवार को अगर यह टकराव खत्म करने में भारतीय जनता पार्टी सक्षम रही तो बिहार की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान होने लगेगा।
08:07 AM, 07-Mar-2024
तेदेपा और जनसेना से भी गठबंधन कर सकती है भाजपा
दक्षिण भारत के राज्यों में आधार बढ़ाकर जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में जुटी भाजपा जल्द ही ओडिशा में बीजद, आंध्र प्रदेश में टीडीपी और जनसेना के साथ गठबंधन की घोषणा कर सकती है। ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) का साथ आना तय माना जा रहा है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम और अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना से बातचीत चल रही है। इनके साथ समझौते की घोषणा भी हो सकती है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed