LIVE Karnataka CM Oath Live: अगले सप्ताह होगा कर्नाटक विधानसभा का सत्र; आरवी देशपांडे होंगे प्रोटेम स्पीकर
Karnataka Chief Minister Siddaramaiah Oath Taking Ceremony Live: आज कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके अलावा डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आठ अन्य विधायकों को सिद्धारमैया मंत्रीमंडल में जगह मिली। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचीं। वहीं गैर-भाजपा शासित राज्यों के कई सीएम भी इस मौके पर समारोह में पहुंचे। पढ़िए सिद्धारमैया शपथ समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
#WATCH | Former Congress president Sonia Gandhi thanked the people of Karnataka for electing Congress in the recently concluded assembly elections and assured them that the newly-formed govt will work on the path of development of the state. pic.twitter.com/cvqr76fyFz
— ANI (@ANI) May 20, 2023
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार चुनाव से पहले पार्टी द्वारा किए गए वादे को पूरा करने के लिए आदेश जारी करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार कर्नाटक के लोगों की अपेक्षा के अनुरूप प्रशासन देगी।
सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद कहा, "हम ऐसा प्रशासन देंगे जिसकी लोगों ने हमसे उम्मीद की है। कैबिनेट की बैठक में पांच गारंटी पारित की जाएंगी और उन्हें आज ही लागू करने का आदेश जारी किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि 22 मई से तीन दिनों के लिए विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा, जिसके दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम तीन दिनों के लिए विधानसभा सत्र बुला रहे हैं - सोमवार, मंगलवार और बुधवार। 24 मई से पहले नई विधानसभा का गठन किया जाना है। हमने विधायकों को शपथ दिलाने के लिए सबसे वरिष्ठ विधायक आर वी देशपांडे को प्रोटेम स्पीकर बनाने का अनुरोध किया गया है।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम और डीके शिवकुमार ने राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'श्री सिद्धारमैया जी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई और श्री डीके शिवकुमार जी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। एक उपयोगी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
गौरतलब है कि सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस ने 224 सदस्यीय सदन में 135 सीटों के साथ कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जीता था।
#WATCH कर्नाटक: राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, परिषद के मंत्रियों के साथ बेंगलुरु में 'विधानसौधा' पहुंचे। pic.twitter.com/KPa1mEmyKm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2023
Bengaluru | Satish Jarkiholi, Priyank Kharge, Ramalinga Reddy and BZ Zameer Ahmed Khan take oath as ministers in the newly-elected Karnataka Government. pic.twitter.com/MGGitd6kyk
— ANI (@ANI) May 20, 2023
किस-किस ने ली मंत्रीपद की शपथ?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा विधायक सतीश जरकीहोली, डॉ. जी. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।Bengaluru | Dr G Parameshwara, KH Muniyappa, KJ George and MB Patil take oath as cabinet ministers in the newly-elected Karnataka Government. pic.twitter.com/vGHhl0louL
— ANI (@ANI) May 20, 2023
डीके शिवकुमार ने ली शपथ
राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में शपथ ग्रहण किया।DK Shivakumar takes oath as the Deputy Chief Minister of Karnataka in Bengaluru. pic.twitter.com/OSGc7ck4tV
— ANI (@ANI) May 20, 2023
सिद्धारमैया ने ली सीएम पद की शपथ
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके बाद डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इन दोनों के अलावा आठ और विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे।राहुल गांधी ने उठाया सिद्धारमैया-शिवकुमार का हाथ
बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, कर्नाटक के मनोनित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए।Karnataka swearing-in ceremony | Karnataka CM-designate Siddaramaiah and Deputy CM-designate DK Shivakumar display a show of unity with Congress leader Rahul Gandhi. pic.twitter.com/IRihOfOWJu
— ANI (@ANI) May 20, 2023
शपथग्रहण में पहुंचे विपक्षी राज्यों के सीएम
राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।Bihar CM Nitish Kumar, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel, Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu, and Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav also attend the swearing-in ceremony of the newly-elected Karnataka Government in Bengaluru. pic.twitter.com/tP12AKIoCm
— ANI (@ANI) May 20, 2023