फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

इंडिया गठबंधन का धरना LIVE: हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद, किंग्सवे कैंप ले जा रही पुलिस

Tue, 06 Oct 2026 09:21 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 09:21 PM IST
खास बातें

विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू किया। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है। इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव अपडेट्स 

विज्ञापन
India Alliance Protest Live Updates: Opposition Leaders March to Election Commission News in Hindi
हिरासत में लिए गए राहुल गांधी समेत कई नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:14 PM, 06-Oct-2026

राहुल गांधी की मुलाकात की मांग पर चुनाव आयोग ने दिया क्या जवाब?

इंडिया गुट के निर्वाचन भवन तक के मार्च निकालने को लेकर चुनाव आयोग ने अब बयान जारी किया है। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि आज दिन में कुछ राजनीतिक दलों के निर्वाचन आयोग की और मार्च के दौरान मीडिया के माध्यम से यह पता चला कि कुछ सांसद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोग से मिलना चाहते हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि आज के घटनाक्रम के संबंध में आयोग यह स्पष्ट करना चाहता है कि आज शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से निर्वाचन आयोग से बैठक के लिए समय नहीं मांगा था। आयोग ने कहा कि दिल्ली पुलिस से सूचना मिली कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिलना चाहता है और ज्ञापन सौंपना चाहता है।

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया, ''निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2025 में राजनीतिक दलों के साथ बैठकों के लिए एक प्रक्रिया निर्धारित की थी। इसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलो को दी गई है और वे इसी प्रक्रिया का पालन करते हैं। जब भी किसी राजनीतिक दल का प्रतिनिधिमंडल या कई दलों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिलना चाहता है, तो वह अपने विधिवत अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग से मिलने का समय मांगता है। इसके बाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से तय किए गए समय पर मुलाकात होती है।''

ईसी ने कहा, ''जब निर्वाचन आयोग, आज शाम 4 बजे के बाद, सांसदों के उपरोक्त मुलाकात के प्रस्ताव पर विचार कर रहा था, तो उन्हें दिल्ली पुलिस के डीसीपी के द्वारा बताया गया कि जिस बैठक की मांग की जा रही थी, वह 240 सांसदों के समूह के साथ होनी थी और बैठक का प्रस्तावित स्थान संसद भवन एनेक्सी थी। निर्वाचन आयोग द्वारा विचार किया गया कि यह अनुरोध असामान्य है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है क्यूंकि प्रोटोकॉल के अनुसार ऐसी मुलाकात भारत निर्वाचन आयोग के परिसर में ही होती है।''

चुनाव आयोग ने कहा, ''हमने प्रस्ताव दिया कि सांसदों का ज्ञापन लेने के लिए आयोग के सबसे वरिष्ठ कार्यरत अधिकारी को बैठक स्थल पर भेजा जा सकता है, जो कि अपने आप में ही एक अभूतपूर्व कदम होता। हालांकि, इस अनुरोध को भी सांसदों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। चुनाव आयोग देश की संसदीय और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करता है, और अपने स्वयं के प्रोटोकॉल और परंपराओं का भी सम्मान करता है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कोई भी राजनीतिक दल, किसी भी समय, चुनाव आयोग से मिलने का अनुरोध कर सकता है, एवं आयोग समय की अनुकूलता के दृष्टिगत, उनसे मिलने की तिथि और समय निर्धारित कर सकता है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।''
08:48 PM, 06-Oct-2026

कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी

कांग्रेस ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि ये मत समझना भूल जाएंगे, वक्त बदलेगा-हिसाब होगा।
विज्ञापन
08:45 PM, 06-Oct-2026

राहुल-प्रियंका समेत तमाम नेताओं को किंग्सवे कैंप ले जा रही है पुलिस

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसदों और करीब 250 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी लोगों को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है।
08:41 PM, 06-Oct-2026

राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेस बोली- सरकार किस बात से डर रही है?

आकाशवाणी भवन से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसे लेकर कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ''जब शांतिपूर्ण विरोध का सामना हिरासत और दुर्व्यवहार से किया जाता है, तो सबसे बड़ा सवाल यही उठता है: सरकार किस बात से डर रही है?''
08:35 PM, 06-Oct-2026

विपक्षी सांसदों को बस में बैठाकर कर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस की हिरासत में लिए गए इंडिया गुट के तमाम नेताओं ने बस में बैठाए जाने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है।

08:30 PM, 06-Oct-2026

राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं को आकाशवाणी भवन से हटाया गया

आकाशवाणी भवन पर इंडिया गुट के नेताओं के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने खत्म करा दिया है। पुलिस ने राहुल गांधी के हिरासत में लेने के बाद उन्हें आकाशवाणी भवन से बाहर निकाल लिया है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं को पुलिस कहां ले जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:17 PM, 06-Oct-2026

आकाशवाणी भवन के पिछले गेट से निकाले गए राहुल गांधी और अन्य नेता

राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को आकाशवाणी के पिछले गेट से पुलिस द्वारा बाहर निकाला गया।
08:11 PM, 06-Oct-2026

कांग्रेस के कई नेता हिरासत में

आकाशवाणी भवन पर जारी इंडिया गुट के प्रदर्शन को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस पहुंच चुकी है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी और के सुरेश समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

08:09 PM, 06-Oct-2026

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस सांसद हिरासत में लिए गए

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया है। 

08:01 PM, 06-Oct-2026

राहुल गांधी समेत सांसदों को हटाने की कोशिश

दिल्ली के आकाशवाणी भवन के अंदर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसद धरने पर बैठे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत प्रदर्शन कर रहे सांसदों को वहां से हटाने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया है। 
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed