फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरात: भूपेंद्र पटेल होंगे नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल से मिलकर विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा

Sun, 12 Sep 2021 06:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 06:35 PM IST
खास बातें

विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात में सियासी संकट को सुलझाने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक हुई। इसमें राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला भी हो गया। गुजरात के अगले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल होंगे। पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया के सामने उनके नाम का एलान करते हुए कहा कि आजहुई बैठक में पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया है।

विज्ञापन
Gujarat political crisis live updates, Gujarat new cm updates, Gujarat CM vijay rupani resigns news, Nitin patel
गुजरात के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे भूपेंद्र पटेल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मान करते विजय रूपाणी। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:08 PM, 12-Sep-2021

घाटलोदिया में हुआ भव्य स्वागत

अपने विधानसभा क्षेत्र घाटलोदिया पहुंचने के बाद भूपेंद्र पटेल का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। अपने दफ्तर पहुंचने के दौरान उन पर फूलों की बारिश भी की गई। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भूपेंद्र पटेल को गुजरात में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर बधाई दी।


06:17 PM, 12-Sep-2021

राज्यपाल से मिलने पहुंचे भूपेंद्र पटेल 

इस बीच भूपेंद्र पटेल राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात करने राजभवन पहुंच गए हैं। पटेल राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने से संबंधित पत्र सौंपेंगे। वे सोमवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कल वे अकेले ही शपथ ग्रहण कर सकते हैं। मंत्रियों के नाम पर फैसला बाद में किया जाएगा।
 
विज्ञापन
06:03 PM, 12-Sep-2021

पटेल कल लेंगे शपथ

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कल शपथ लेंगे। कोई और नहीं मंत्री या उपमुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण नहीं होगा। 
05:43 PM, 12-Sep-2021

नड्डा ने भी दी पटेल को बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट करके भूपेंद्र पटेल को बधाई दी। नड्डा ने ट्वीट में लिखा कि भूपेंद्र पटेल को भूपेंद्र पटेल को गुजरात में भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आप पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से गुजरात की विकास यात्रा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा व गति प्रदान करेंगे।
 
 
05:26 PM, 12-Sep-2021

भूपेंद्र पटेल का पहला बयान

गुजरात में मुख्यमंत्री बनने जा रहे भूपेंद्र पटेल ने चुने जाने के बाद अपने सबसे पहले बयान में कहा कि विकास के काम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का तहेदिल से आभार मानता हूं। विकास के जो काम बाकी हैं उन्हें बिना टूटे आगे बढ़ाएंगे। संगठन को साथ लेकर आगे बढ़ाएंगे।
05:20 PM, 12-Sep-2021

अमित शाह ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी गुजरात का मुख्यमंत्री चुने जाने पर भूपेंद्र पटेल को बधाई दी है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि भूपेंद्र पटेल को गुजरात में भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व आपके नेतृत्व में प्रदेश की अनवरत विकास यात्रा को नई ऊर्जा व गति मिलेगी और गुजरात सुशासन व जनकल्याण में निरंतर अग्रणी बना रहेगा।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:49 PM, 12-Sep-2021

बहुत अच्छा निर्णय हुआ: जोशी

भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सर्वसम्मति से चुनाव हुआ है, बहुत अच्छा निर्णय हुआ है।
 

 
04:44 PM, 12-Sep-2021

विधायक दल की बैठक में पीछे बैठे थे भूपेंद्र पटेल

भाजपा विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल को पीछे बैठे हुए देखा गया था। उनकी ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है विधायक दल का नेता चुने जाने से पहले पटेल पीछे बैठे हुए थे। वह कैमरे की ओर देखते हैं और मास्क हटाकर अपने हाथ से विक्ट्री का साइन बनकर दिखाते हैं। 
 


जानें कौन हैं भूपेंद्र पटेल: भाजपा ने 2017 में पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल की सीट से दिया था टिकट, हासिल की थी रिकॉर्ड जीत
 
04:40 PM, 12-Sep-2021

शाम छह बजे राज्यपाल के पास जाएगा प्रतिनिधमंडल

गांधीनगर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हमारे विधायक दल के नेता का चुनाव हुआ है, इसका पत्र हम शाम छह बजे राज्यपाल को देंगे।
04:38 PM, 12-Sep-2021

पटेल ने जताया आभार

गुजरात का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल ने पार्टी नेतृत्व और राज्य के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed