फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Uproar over arrest of five Naga women; blockade of NH-37 announced.

मणिपुर: पांच नगा महिलाओं की गिरफ्तारी पर बवाल, एनएच-37 बंद करने का किया एलान

Fri, 11 Sep 2026 06:50 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 11 Sep 2026 06:50 PM IST
सार

मणिपुर के नोनी में पांच नगा महिलाओं की कथित गिरफ्तारी के विरोध में संयुक्त जनजातीय परिषद-मणिपुर ने NH-37 पर आवाजाही बंद करने का एलान किया है। परिषद ने केंद्र प्रायोजित परियोजनाएं रोकने और महिलाओं की तत्काल रिहाई की मांग की। संगठन ने छह नगा पुरुषों की हत्या के मामले में न्याय की भी मांग की है।

विज्ञापन
Manipur: Uproar over arrest of five Naga women; blockade of NH-37 announced.
नगा महिलाओं की गिरफ्तारी का विरोध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मणिपुर के नोनी (लोंगमाई) मुख्यालय में पांच नगा महिलाओं की कथित गिरफ्तारी के विरोध में संयुक्त जनजातीय परिषद-मणिपुर (जेटीसी) ने एनएच-37 पर आवाजाही बंद करने का एलान किया है। परिषद ने अपने अधिकार क्षेत्र में चल रही केंद्र सरकार की प्रायोजित परियोजनाओं को भी तत्काल रोकने की घोषणा की है। संगठन का आरोप है कि पांचों महिलाओं को सीआरपीएफ की कोबरा टीम ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रही थीं।
विज्ञापन


परिषद ने शुक्रवार को जारी बयान में गिरफ्तारियों को अनुचित बताते हुए सभी महिलाओं की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है।


चार नागा समुदायों से जुड़ा मामला
परिषद ने जेमे, लियांगमेई, रोंगमेई और इनपुई समुदायों के साथ कथित अन्याय का मुद्दा भी उठाया। संगठन ने छह नागा पुरुषों की हत्या और उनके शवों के साथ कथित बर्बरता का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मामले में अब तक न्याय नहीं मिला है। हालांकि, इन आरोपों और महिलाओं की गिरफ्तारी की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बॉक्स

एनएच-37 पर यातायात बंद करने का एलान
जेटीसी ने अगले आदेश तक एनएच-37 पर वाहनों और सामान की आवाजाही पूरी तरह बंद रखने का आह्वान किया है। इसके साथ ही परिषद के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों में केंद्र सरकार की ओर से वित्तपोषित सभी परियोजनाओं को तत्काल रोकने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि पांचों महिलाओं को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो वह आगे की कार्रवाई पर विचार करेगी। संगठन ने इसे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष बताते हुए चारों समुदायों और सभी नागाओं से एकजुट रहने तथा बंद के दौरान शांति, अनुशासन और संयम बनाए रखने की अपील की है।

बॉक्स

इंफाल-जिरीबाम मार्ग पर असर की आशंका
एनएच-37 मणिपुर के लिए महत्वपूर्ण राजमार्ग है। यह इंफाल को जिरीबाम और आगे असम से जोड़ता है। ऐसे में लंबे समय तक बंद लागू रहने पर इस मार्ग पर यातायात और सामान की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। हालांकि, बंद का जमीनी असर और इसकी अवधि अभी स्पष्ट नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed