फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bhupendra patel gujarat new chief minister profile Know Everything About Him

जानें कौन हैं भूपेंद्र पटेल: भाजपा ने 2017 में पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल की सीट से दिया था टिकट, हासिल की थी रिकॉर्ड जीत

Sun, 12 Sep 2021 04:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Sep 2021 04:33 PM IST
सार

गुजरात में नए मुख्यमंत्री का एलान हो गया है। भूपेंद्र पटेल को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। अब वे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। पटेल पाटीदार समुदाय से आते हैं।

विज्ञापन
bhupendra patel gujarat new chief minister profile Know Everything About Him
भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के नए मुख्यमंत्री के लिए भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल के नाम का एलान हुआ है। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम को लेकर सहमति बनी, जिसके बाद पार्टी पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने अगले सीएम के तौर पर उनके नाम की घोषणा की। भूपेंद्र पटेल (59) इस वक्त अहमदाबाद की घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। वे 2017 में पहली बार विधायक बने थे। उनसे पहले इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी चुनाव जीता था। पटेल कडवा पाटीदार समुदाय का प्रतिनधित्व करते हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन


बता दें कि भूपेंद्र पटेल के नाम पर शीर्ष नेतृत्व के बीच पहले से ही चर्चा चल रही थी। हालांकि, उनके नाम पर आखिरी फैसला आज विधायक दल की बैठक में ही हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के किसी सदस्य को उनके सीएम बनने की ठीक जानकारी नहीं थी। भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले जब पार्टी के मुख्य प्रवक्ता यामल व्यास से जब भूपेंद्र पटेल को अगले मुख्यमंत्री बनाने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि पटेल एक विधायक हैं, लेकिन उन्हें लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। हम बैठक खत्म होने का इंतजार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी और आनंदीबेन के सीएम रहते अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं भूपेंद्र पटेल

bhupendra patel gujarat new chief minister profile Know Everything About Him
भूपेंद्र पटेल - फोटो : Twitter
भूपेंद्र पटेल सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। राजनीति में पूरी तरह एंट्री से पहले वे अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (एयूडीए) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि गुजरात की मुख्यमंत्री रहते हुए आनंदीबेन पटेल ने खुद उनका समर्थन किया था। बाद में जब आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, तो उन्होंने अपनी सीट से भूपेंद्र पटेल को चुनाव लड़ाने का समर्थन भी किया था। इतना ही नहीं जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे, तब 1999-2001 के बीच पटेल अहमदाबाद नगरपालिका की स्टैंडिंग कमेट के अध्यक्ष रहे, जबकि 2008-10 के बीच वे अहमदाबाद नगरपालिका स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। 2010 से 2015 के दौरान वे अहमदाबाद के ही थालतेज वार्ड से पार्षद भी रह चुके हैं। 

एक लाख 17 हजार से ज्यादा मतों से जीता था चुनाव

bhupendra patel gujarat new chief minister profile Know Everything About Him
भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI
भूपेंद्र पटेल ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शशिकांत पटेल को हराया था। इसे लेकर रोचक किस्सा यह है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद आनंदीबेन के कहने पर ही उन्हें टिकट दिया गया था। पटेल ने यह चुनाव एक लाख 17 हजार से ज्यादा मतों से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed