Gujarat Election 2022 Live: सूरत में पीएम मोदी ने किया रोडशो, कांग्रेस प्रत्याशी के विवादित बयान पर बवाल
{"_id":"6382e8fe73e92e3cfe190cf6","slug":"gujarat-election-2022-live-updates-vidhan-sabha-chunav-voting-results-party-manifesto-candidates-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election 2022 Live: सूरत में पीएम मोदी ने किया रोडशो, कांग्रेस प्रत्याशी के विवादित बयान पर बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 27 Nov 2022 10:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:31 PM IST
खास बातें
Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब तीन दिन का समय बाकी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी बड़े दलों के दिग्गज नेताओं ने गुजरात में डेरा डाल लिया है। एक-दूसरे पर राजनीतिक प्रहार भी तेज कर दिया है। आइए गुजरात चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानते हैं...
विज्ञापन
इंद्रनील राजगुरु
- फोटो : एएनआई
लाइव अपडेट
10:31 PM, 27-Nov-2022
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने भाजपा को घेरा
डेडियापाड़ा में राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि PM गुजरात की हर गली में प्रचार कर रहे हैं, यह स्थिति इसलिए उत्पन्न हुई क्योंकि BJP ने राज्य के लिए काम नहीं किया। मोरबी में 135 लोगों की मृत्यु हुई इसकी जांच नहीं हुई। यदि आप हमें वोट देते हैं, तो BJP आत्मनिरीक्षण करने पर मजबूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मोरबी हादसे में हमने मांग की कि कमीशन द्वारा जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आए। लोगों को सजा होगी तो भविष्य में कोई ऐसी गलती नहीं करेगा। मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया, सरकार को लताड़ लगाई पर इन्हें लताड़ से भी फर्क नहीं पड़ता।
07:29 PM, 27-Nov-2022
पीएम मोदी का रोडशो
सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोडशो कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सूरत हवाई अड्डे से अपना रोडशो शुरू किया। रोडशो मोटा वराछा में पूरा हुआ।
#WATCH | PM Modi takes out a road-show in Surat, Gujarat
— ANI (@ANI) November 27, 2022
(Source: DD) pic.twitter.com/8V3QKhLvh9
विज्ञापन
05:55 PM, 27-Nov-2022
कांग्रेस प्रत्याशी का विवादित बयान
राजकोट-ईस्ट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु ने एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोमनाथ में अल्लाह रहते हैं और अजमेर शरीफ में महादेव बैठ हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने मंच से अल्लाह- हू-अकबर के नारे भी लगाए। अब इसको लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। राजकोट ईस्ट से भाजपा प्रत्याशी ने इसपर आपत्ति जताते हुए इसे हिंदुओं की भावना आहत करने वाला बयान बताया।
05:04 PM, 27-Nov-2022
नड्डा बोले- समान नागरिक संहिता राष्ट्रीय मुद्दा है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा ने मीडिया में समान नागरिक संहिता को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, ये राष्ट्रीय मुद्दा है, इसे अधिक से अधिक राज्यों में लागू करना चाहेंगे।
05:00 PM, 27-Nov-2022
गहलोत ने भाजपा से पूछा सवाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि पीएम मोदी गुजरात की हर गली में प्रचार कर रहे हैं। ये स्थिति उत्पन्न हुई क्योंकि भाजपा ने राज्य के लिए काम नहीं किया। मोरबी में 135 लोगों की मौत की घटना की कोई जांच नहीं हुई। यदि आप हमें वोट देते हैं, तो भाजपा आत्मनिरीक्षण करने के लिए मजबूर हो जाएगी।
04:57 PM, 27-Nov-2022
खरगे का पीएम मोदी पर हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के देदियापाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। खरगे ने कहा, मोदी और शाह पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया? अगर कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में काम नहीं किया होता, तो हम आज लोकतंत्र नहीं देख पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:53 PM, 27-Nov-2022
जडेजा की बहन ने कांग्रेस के लिए मांगा वोट
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने आज भाजपा के लि रोड शो किया। इसके ठीक पहले रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा ने कांग्रेस के लिए वोट मांगा। नयनाबा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों से झूठे वादे किए। उसे कभी पूरा नहीं किया। इसलिए अब लोग कांग्रेस को ही वोट देंगे।
03:02 PM, 27-Nov-2022
केजरीवाल का बड़ा दावा
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि गुजरात में आप सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने गुजरात में सरकारी कर्मचारियों से आप का समर्थन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने, 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन योजना लागू करने का वादा किया। सूरत में प्रेसवार्ता को केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए उनकी भविष्यवाणियां सच हुईं और गुजरात में भी ऐसा ही होगा।
02:23 PM, 27-Nov-2022
गुजरात में सरकार बनाएगी आप: केजरीवाल
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने बदली इन घरेलू महिलाओं की जिंदगी
सरदार पटेल की केवड़िया में बनी मूर्ति ने आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं की जिंदगी पूरी तरह बदलकर रख दी है। अब उनके गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। लगातार निवेश हो रहा है जिससे लगातार विकास हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
सरदार पटेल की केवड़िया में बनी मूर्ति ने आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं की जिंदगी पूरी तरह बदलकर रख दी है। अब उनके गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। लगातार निवेश हो रहा है जिससे लगातार विकास हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
11:37 AM, 27-Nov-2022
BJP के गढ़ राजकोट पश्चिम में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला
गुजरात के राजकोट में रोजगार के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। राजकोट का उद्योग भी जबरदस्त है । यहां के लोग खाने-पीने के शौकीन हैं। राजनीति की बात की जाए तो राजकोट भाजपा का गढ़ रहा है। यहां 1967 से 1975 तक यहां से भारतीय जनसंघ को जीत मिलती रही। 1980 में यहां से कांग्रेस जीती। 1985 से राजकोट-II सीट पर भाजपा ही जीतती रही है। 2012 में नए परिसीमन के बाद इसका नाम राजकोट पश्चिम हो गया। पढ़िए पूरी खबर...