SCO Summit LIVE: जयशंकर की रूस-चीन के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक; बिलावल की यात्रा पर शरीफ ने कही यह बात
{"_id":"64534069e31227e5fa0ebd28","slug":"external-affairs-minister-dr-s-jaishankar-meets-sco-secretary-general-zhang-ming-at-sc-2023-05-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"SCO Summit LIVE: जयशंकर की रूस-चीन के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक; बिलावल की यात्रा पर शरीफ ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
खास बातें
SCO Summit 2023 Goa, SCO Meeting Live Updates: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए गोवा में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और चीनी विदेश मंत्री किन गैंग पहुंच गए हैं। दोनों को काफी उत्साहित देखा जा सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी और चीनी विदेश मंत्री पहुंचे गोवा में।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:08 PM, 04-May-2023
जयशंकर ने लावरोव की ली चुटकी पूछा; धूप सेंकने का मौका मिला?
गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की बीच अलग बॉन्डिंग दिखी। उनकी बातचीत के दौरान, जयशंकर ने लावरोव से गोवा दौरे को लेकर पूछते हैं, क्या उनको इस यात्रा के दौरान कुछ आराम और सनटैन यानी धूप सेंकने का मौका मिला? इस पर रूसी विदेशमंत्री लावरोव मजाकिया लहजे में कहते हैं, उनके पास टाइम हैं, लेकिन प्लीज किसी को मत बताना।
08:26 PM, 04-May-2023
जयशंकर ने की अपने चीनी समकक्ष संग वार्ता
गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है। इसमें भाग लेने के लिए पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और चीनी विदेश मंत्री किन गैंग पहुंच चुके हैं। इस मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष किन गैंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। कहा जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर जारी सीमा विवाद पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
06:19 PM, 04-May-2023
ईरान और बेलारूस की सदस्यता पर फैसला विचाराधीन
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यवेक्षक देश ईरान और बेलारूस जल्द ही चार्टर के पूर्णकालिक सदस्य बन सकते हैं। यह निर्णय अभी विचाराधीन है। भारत ने दिल्ली में 27-28 अप्रैल को होने वाली एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दोनों देशों को आमंत्रित भी किया था। विदेश मंत्रालय के सचिव दम्मू रवि ने गोवा में इसकी जानकारी दी।
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यवेक्षक देश ईरान और बेलारूस जल्द ही चार्टर के पूर्णकालिक सदस्य बन सकते हैं। यह निर्णय अभी विचाराधीन है। भारत ने दिल्ली में 27-28 अप्रैल को होने वाली एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दोनों देशों को आमंत्रित भी किया था। विदेश मंत्रालय के सचिव दम्मू रवि ने गोवा में इसकी जानकारी दी।
04:41 PM, 04-May-2023
शहबाज शरीफ ने कही यह बात
जैसे ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत पहुंचे, उनके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि इस्लामाबाद एससीओ क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत में विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक में भाग लेने का पाकिस्तान का फैसला एससीओ चार्टर और बहुपक्षवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।
04:06 PM, 04-May-2023
गोवा: विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बातचीत की।
02:38 PM, 04-May-2023
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए गोवा में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और चीनी विदेश मंत्री किन गैंग पहुंच गए हैं। दोनों को काफी उत्साहित देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 04-May-2023
पाकिस्तानी पीएम का बयान
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत में एससीओ परिषद की बैठक चल रही है। इसमें पाकिस्तान के शामिल होने का निर्णय एससीओ चार्टर और बहुपक्षवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता के अपने साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
12:46 PM, 04-May-2023
ईरान और बेलारूस पर ध्यान
ईआर दम्मू रवि
- फोटो : एएनआई
विदेश मंत्रालय के सचिव ईआर दम्मू रवि का कहना है कि विदेश मंत्रियों के मुख्य फोकस में उस निर्णय की स्थिति शामिल है जिसे जुलाई में शिखर सम्मेलन में अनुमोदित किया जाएगा। साथ ही ईरान और बेलारूस को समूह के पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार करने की प्रगति शामिल है।
12:40 PM, 04-May-2023
भाषा भी बना मुद्दा
एससीओ बैठक के दौरान भाषा को लेकर भी चर्चा हुई। कुछ सदस्यों ने रूसी और चीनी के अलावा अंग्रेजी भाषा में बैठक करने पर जोर दिया है। बता दें, भारत 2 कार्य समूहों का नेतृत्व करेगा नवोन्मेष और स्टार्टअप और पारंपरिक चिकित्सा।
12:35 PM, 04-May-2023
भारत की भूमिका के बारे में सकारात्मक दिखे मिंग
सूत्रों के अनुसार, एससीओ महासचिव झांग मिंग विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बैठक करने के दौरान एससीओ को मजबूत करने में भारत की भूमिका के बारे में बहुत सकारात्मक थे।