Exit Poll 2023 Live: MP-CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में BJP को बढ़त का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल
{"_id":"65684e153e67f47f97024a7d","slug":"exit-poll-results-live-updates-telangana-mizoram-mp-rajasthan-chhattisgarh-assembly-election-result-prediction-2023-11-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Exit Poll 2023 Live: MP-CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में BJP को बढ़त का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 30 Nov 2023 09:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 30 Nov 2023 09:09 PM IST
खास बातें
5 State Exit Poll Results 2023 vs Opinion Poll News Live: तेलंगाना में मतदान खत्म होने के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ चुके हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक सत्ता के लिए कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। गौरतलब है कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराए गए। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल और सियासी अपडेट्स एक ही जगह पढ़ें।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:14 PM, 30-Nov-2023
राजस्थान में CM अशोक गहलोत को झटका, भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने के आसार
राजस्थान के एग्जिट पोल
- फोटो : amar ujala graphics
- आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 80-100 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 9-18 सीटें जा सकती हैं।
- टीवी-9 भारतवर्ष और पोल स्ट्रैट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा के खाते में 100-110 सीटें जा सकती हैं। अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
- टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 108-128 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 13-21 सीटें जा सकती हैं।
- रिपब्लिक पी मार्क के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार को तगड़ा झटका लगने के आसार हैं। इसके मुताबिक कांग्रेस को केवल 69-91 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 105-125 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-15 सीटें जाएंगी।
- राजस्थान में इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 94-104 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा केवल 80 से 90 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य के खाते में 14-18 सीटें जा सकती हैं।
- रिपब्लिक मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस 65-75 सीटें जीत सकती है। भाजपा को 115-130 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 12-19 सीटें जा सकती हैं।
- दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भाजपा को 98 से 105 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 85-95 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 10-15 सीटों का अनुमान है।
- एबीपी सी वोटर के अनुसार, कांग्रेस को 71-91 सीटों पर जीत मिल सकती है।भाजपा को 94-114 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 9-19 सीटें जा सकती हैं।
08:04 PM, 30-Nov-2023
तेलंगाना का एग्जिट पोल: कांग्रेस को लीड, बीआरएस पिछड़ सकती है; भाजपा दोहरे अंकों में!
तेलंगाना के एग्जिट पोल
- फोटो : amar ujala graphics
- तेलंगाना में इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुमान के मुताबिक सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को महज दो-चार सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-7 सीटें जा सकती हैं।
- टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में बीआरएस को 37-45 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को 60-70 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 6-8 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-7 सीटें जा सकती हैं।
- न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक बीआरएस को 33 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 71 सीटें, जबकि भाजपा को सात सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय की झोली में आठ सीटें जा सकती हैं।
विज्ञापन
07:54 PM, 30-Nov-2023
मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत का अनुमान
मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल
- फोटो : amar ujala graphics
- जन की बात के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 100-123 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 102-125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य की झोली में 0-5 सीटें जा सकती हैं।
- टीवी-9 पोल स्ट्रैट के मुताबिक भाजपा को 106 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं। अन्य की झोली में 0-6 सीटें जा सकती हैं।
- न्यूज-24-टुडेज चाणक्या के अनुमान के मुताबिक भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल कर सकती है। पार्टी को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस महज 74 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं।
- मध्य प्रदेश में टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में भाजपा को 105-117 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 109-125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
- इंडिया टीवी और सीएनएक्स के अनुसार भाजपा को 140-149 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 70-89 सीटें मिल सकती हैं। बहुजन समाज पार्टी अधिकतम 15 सीटें जीत सकती है।
- दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 95-115 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 105-120 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को अधिकतम 15 सीटें मिल सकती हैं।
07:44 PM, 30-Nov-2023
छत्तीसगढ़: एग्जिट पोल के अनुमान में कांटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल
- फोटो : amar ujala graphics
- टीवी 5 न्यूज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी 56-64 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 29 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
- एबीपी और सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
- न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमान में कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी।
- रिपब्लिक और मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 34 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
- टीवी-9 पोल स्ट्रैट के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।
- टाइम्स नाऊ और ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस को 48-56 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 32-40 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं।
07:28 PM, 30-Nov-2023
मिजोरम के एग्जिट पोल; जनाधार की तलाश में BJP, कांग्रेस-MNF के बीच मुख्य मुकाबला
मिजोरम के एग्जिट पोल
- फोटो : amar ujala graphics
- इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ 14-18 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 0-2 सीट मिल सकती है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 12-16 सीटें जानें का अनुमान है।
- मिजोरम में एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। जेपीएम को 12-16 सीटें मिल सकती हैं।
- टाइम्स नाऊ-ईटीजी के एग्जिट पोल में एमएमएफ को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। जेपीएम को 12-16 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
05:32 PM, 30-Nov-2023
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान, भाजपा के साथ कांटे की टक्कर
सबसे पहले आए आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे है। आज तक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। भाजपा को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 40 से 50 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। अन्य और निर्दलीय के हिस्से में 1-5 सीटें जा सकती हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 है। बहुमत का आंकड़ा 46 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:10 PM, 30-Nov-2023
तेलंगाना में अंतिम घंटे का मतदान जारी; ओवरऑल अब तक लगभग 52 फीसदी वोटिंग
तेलंगाना की 119 विधानसभी सीटों पर अंतिम घंटे का मतदान जारी है। शाम पांच बजे तक जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ओवरऑल 52 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। कुछ इलाकों में 60 फीसदी से अधिक मतदान की खबरें भी आई हैं।04:01 PM, 30-Nov-2023
Exit Poll vs Opinion Poll: एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में कितना अंतर
ओपिनियन पोल के कितने अलग होते हैं एग्जिट पोल, दोनों कब किए जाते हैं। जानने के लिए यहां क्लिक करें...03:16 PM, 30-Nov-2023
अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड
अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि अपने आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं-
- गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं।
- अमर उजाला सर्च करें।
- अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें।
03:16 PM, 30-Nov-2023
तेलंगाना से पहले चार राज्यों में चुनाव हुए
मिजोरम में सभी 40 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर 7 नवंबर जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग कराई गई। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ। राजस्थान में 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हो चुका है। वहीं, तेलंगाना में 119 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं।
मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल पढ़ें- MP Exit Poll 2023 Live: मध्यप्रदेश में कमलनाथ या कमल, शाम को इस समय देखें एग्जिट पोल के आंकड़े
राजस्थान का एग्जिट पोल पढ़ें- Rajasthan Exit Poll 2023 Live: राजस्थान में किसके सिर पर होगा जीत का ताज, एग्जिट पोल में होगा साफ
छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल पढ़ें- Chhattisgarh Exit Poll 2023 Live: आज विधानसभा चुनाव को लेकर आएंगे एग्जिट पोल, देखें सभी अनुमान अमर उजाला पर