फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Exit Poll Results: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर BJP उत्साहित तो कांग्रेस सतर्क, शिवराज और कमलनाथ ने ये कहा

Fri, 01 Dec 2023 04:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 04:38 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Election Exit Poll Result Live News: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। चुनाव में इस बार रिकार्ड 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियां अपने एग्जिट पोल जारी कर दी हैं। यहां जानिए इनके अनुसार मध्यप्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन
MP Exit Poll Live Updates Madhya Pradesh Axis My India Chanakya C Voter Exit Poll Result Seat Wise News
एग्जिट पोल 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:35 PM, 01-Dec-2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में पांचवीं बार सीएम बनने के सवाल पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा…
सीएम शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने वृक्षारोपण कर आम का पौधा लगाया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जेपी नड्डा ग्वालियर की धरती पर पधार रहे हैं। हम उनका हृदय से स्वागत करते हैं, उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश में प्रगति और विकास किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अचूक रणनीति, जेपी नड्डा का मार्गदर्शन और जनता का आशीर्वाद हमें मिल रहा है।

वही, केंद्र और राज्य के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मन निधि योजना, लाड़ली बहन योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना ने महिलाओं के जीवन बदलने का काम किया है। महिलाओं का भारतीय जनता पार्टी को सहयोग मिला है। इसी सहयोग और आशीर्वाद के चलते मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे, इस सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।

09:38 PM, 30-Nov-2023
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

MP Exit Poll: गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, सरकार बनाने का बड़ा दावा 
मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल को लेकर भाजपा अति उत्साह से लबरेज हो गई है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने एग्जिट पोल के आधार पर एवं जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर सरकार बनाने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने 165 सीटों के आने की बात कही है। वहीं, उन्होंने इस एग्जिट पोल के आधार पर कांग्रेस को एग्जिट बताया है।

एग्जिट पोल पर कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा, मध्यप्रदेश में बीजेपी के खिलाफ अंडर करंट था, जो की तीन दिसंबर को दिखाई देगा। यह सभी बीजेपी की प्रायोजिक कवायद है।  मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनेगी और कमलनाथ मुख्यमंत्री होंगे।

विज्ञापन
09:15 PM, 30-Nov-2023
विष्णुदत्त शर्मा - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan Opinion Poll 2023: विष्णुदत्त शर्मा बोले- एग्जिट पोल बता रहे एमपी के मन में मोदी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार शाम आए एग्जिट पोल में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिखाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को मिल रही बढ़त से यह स्पष्ट तौर पर दिखायी दे रहा है कि एमपी के मन में मोदी है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय हासिल कर रही है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश चुनाव में मिल रही ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है।

भाजपा की यह जीत डबल इंजन सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जनता की स्वीकार्ययोक्ति को दर्शाता है। साथ ही गृहमंत्री और भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह की कुशल रणनीति और राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल संगठनात्मक कौशल को दिखाता है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह से विकास कर रहा है और विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी और डबल इंजन की सरकार पर जनता का अथाह विश्वास विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया। आज आए एग्जिट पोल में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। यह एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी को स्पष्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज आए एग्जिट पोल यह दर्शाते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव में 29 की 29 सीटों पर जनता भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।

09:05 PM, 30-Nov-2023
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
Madhya Pradesh Exit Poll 2023: पूर्व सीएम कमलनाथ का बयान
कमलनाथ बोले, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। तीन दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी।

मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है, जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह आपको निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है। आपको अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने।
जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।
 
08:05 PM, 30-Nov-2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
Madhya Pradesh Election Exit Poll: सीएम शिवराज का बयान
  • मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर लाऊंगा
  • मैंने जो कहा था वह पूरा होगा, तीन तारीख को आप देखेंगे
  • फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी
  • कोई संदेह नहीं है, कोई कांटे फांटे की टक्कर नहीं है
  • कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, लाड़ली बहनों ने सब कांटे निकाल दिए
  • जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला

एक्जिट पोल पर जीतू पटवारी बोले, बीजेपी को कहीं कोई लीड नहीं मिल रही। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा, लिख कर रख लीजिये, कांग्रेस के सारे सपने धराशायी होंगे। तीन दिसंबर को मध्यप्रदेश में हर हाल में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनेगी। मीडिया प्रभारी बीजेपी एमपी, आशीष अग्रवाल ने कहा, मध्यप्रदेश में भाजपा को मिल रहा प्रचंड बहुमत, कांग्रेस चारों खाने चित। 
07:36 PM, 30-Nov-2023
विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला
MP Exit Polls Result 2023: 'बहुमत के साथ बनेगी बीजेपी की सरकार'
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, बीजेपी की सरकार बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी। यहां की जनता ने पूरी तरह से ये मन बना लिया है कि बीजेपी की सरकार बने और प्रदेश नए विकास के आयाम को छुए। मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि तीन तारीख को हमारी सरकार आएगी और सरकार बनने पर हम मिठाई खिलाएंगे।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:55 PM, 30-Nov-2023
उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया
Madhya Pradesh Exit Poll 2023: 'मैं एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करती'
मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने गुरुवार को कहा, वह एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करतीं। भारती ने कहा, मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी मध्यप्रदेश में सरकार बनाए। मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत सम्मान करती हूं।
06:39 PM, 30-Nov-2023
  • न्यूज 24-टुडेज चाणक्या ने मध्यप्रदेश में बीजेपी को 151 सीटें दी, जबकि कांग्रेस को 74 सीटें। वहीं, अन्य को पांच सीटें मिलती दिख रही हैं।
  • टाइम्स नाउ-ईटीजी के मुताबिक, बीजेपी को 105-117, कांग्रेस को 109-125 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • इंडिया टीवी-सीएनएक्स के मुताबिक, बीजेपी को 140-159 सीटें, कांग्रेस को 70-89 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • दैनिक भास्कर के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 95-115, कांग्रेस को 105-120 और अन्य को 0-15 सीटें मिल सकती हैं।
  • एबीपी-सी वोटर के मुताबिक, बीजेपी को 88-112, कांग्रेस को 113-137 और अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।
  • रिपब्लिक-पी मार्क के मुताबिक, बीजेपी को 103-122, कांग्रेस को 103-122 और अन्य को 3-8 सीटें मिलने का अनुमान है।
     
05:48 PM, 30-Nov-2023
रिपब्लिक भारत का सर्वे
भाजपा को 118-130 सीटें
कांग्रेस को 97-107 सीटें
अन्य को दो सीटें

वोट शेयर
बीजेपी को 43.4 प्रतिशत
कांग्रेस को 41.7 प्रतिशत
अन्य को 14.9 प्रतिशत

रिपब्लिक मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 118-130, कांग्रेस को 97-107 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान।

टीवी 9- पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर होगी। बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं।
 
05:37 PM, 30-Nov-2023
'जन की बात' के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे का मुकाबला है। कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 100 से 123 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को पांच सीटें मिलेंगी।

इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल
  • भाजपा को 140-162 सीटें
  • कांग्रेस को 68-90 सीटें
  • अन्य को 0-3 सीटें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed