Cyclone Jawad Live : ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश, एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात, 48 राहत केंद्र खोले
मौसम विभाग के मुताबिक पुरी में बारिश शुरू हो गई है। तूफान के कमजोर पड़ने से नुकसान और तबाही कम होने की संभावना है। हालांकि, आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कमजोर पड़ने से पहले पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ेगा चक्रवात
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से 180 किमी दूर केंद्रित चक्रवाती तूफान जवाद की वजह से पश्चिम बंगाल के कोलकाता और ओडिशा के पुरी समेत कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई। चक्रवात से नुकसान की आशंका के मद्देनजर ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों को खाली करा लिया गया। पश्चिम बंगाल में चक्रवात के मद्देनजर एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात की गई हैं।पश्चिम बंगाल सरकार ने हुगली नदी पर नौका सेवाएं रोक दी और पर्यटकों से समुद्र किनारे स्थित रिसॉर्ट्स में नहीं जाने का आग्रह किया। मौसम विभाग ने दोपहर के आसपास पुरी के पास जवाद के कारण भूस्खलन की संभावना जताई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया है कि चक्रवाती तूफान दिन में कमजोर पड़ने से पहले पश्चिम बंगाल तट की ओर उत्तर एवं उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। इससे पहले शनिवार को भी ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बंगाल के तटीय इलाकों में दिन भर बारिश होती रही और आसमान में बादल छाए रहे।
24 घंटे में तीन राज्यों में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के उत्तरी तटीय और आसपास के क्षेत्रों में भारी से भारी वर्षा की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों पर जोरदार बारिश हो सकती है। मछुआरों से इन इलाकों में नहीं जाने की चेतावनी भी दी गई है।अगले 5 घंटे में ओडिशा तट पर पहुंचेगा
मौसम विभाग ने बताया कि डीप डिप्रेशन जवाद के कमजोर होकर दबाव में बदलने और अगले पांच घंटों में पुरी के तट से टकराने का अनुमान है।Rain lashes Kolkata as Cyclone Jawad progresses further pic.twitter.com/EjOFliGhyI
— ANI (@ANI) December 5, 2021
#WATCH Odisha's Puri witnesses moderate rainfall as cyclonic storm Jawad is likely to reach around noon today; 'Jawad' is likely to weaken further into a Depression, as per IMD pic.twitter.com/Qn0wDO0WAq
— ANI (@ANI) December 5, 2021
बंगाल ने तटीय इलाकों से हजारों लोगों को निकाला
मौसम विभाग ने कहा "चक्रवाती तूफान जवाद के डीप डिप्रेशन के अवशेष कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल जाएंगे, आज दोपहर के आसपास पुरी के पास ओडिशा तट पर पहुंचेंगे।" बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती दबाव के कारण दीघा का समुद्र उबड़-खाबड़ हो गया है। तूफान कमजोर पड़ने के बाद कुछ लोग समुद्र किनारे पहुंचे और मौसम का आनंद उठाया।#WATCH | The sea at Digha has turned rough due to cyclonic circulation over the Bay of Bengal
— ANI (@ANI) December 5, 2021
"Deep Depression remnant of cyclonic storm Jawad to weaken further into a Depression, reach Odisha coast near Puri around noon today," says IMD. pic.twitter.com/kuS6OzqsZX
Cyclone Jawad Live : ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश, एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात, 48 राहत केंद्र खोले
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा, जवाद के कमजोर पड़ने से अधिक नुकसान नहीं होगा लेकिन इस दौरान आंध्र प्रदेश व ओडिशा में बारिश बढ़ेगी जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। इसका जो भी असर होगा वह ओडिशा के गंजम, भदरक और बालासोर जिले में होगा। यह नुकसान चक्रवात की तबाही जैसा नहीं होगा। श्रीकाकुलम, विजियानगरम व विशाखापत्तनम में भी बारिश बढ़ेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.