Cyclone Biparjoy Live: गुजरात तट पर लैंडफॉल के बाद तेज हवा के साथ भारी बारिश; 22 घायल, दो की मौत
Biparjoy Cyclone Live News Update in Hindi: चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात के तट से टकराने के बाद तटीय जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर पेड़ और खंभे गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। साथ ही भावनगर में दो लोगों की मौत हो गई है।
लाइव अपडेट
मोरबी के मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली गुल: पीजीवीसीएल
Morbi, Gujarat | Strong winds broke electric wires and poles, causing a power outage in 45 villages of Maliya tehsil. Power has been restored in 11 villages. Over 300 electric poles have been broken in the coastal rural and desert areas. The Paschim Gujarat Vij Company Ltd.… pic.twitter.com/4dPHmfp8I9
— ANI (@ANI) June 15, 2023
चक्रवाती तूफान फिलहाल पाकिस्तान-कच्छ सीमा के पास: गुजरात के राहत आयुक्त
#WATCH | Gandhinagar, Gujarat: The eye of the storm is currently near the Pakistan-Kutch border. The wind had an average speed of 78 kmph. There are chances of power outages. As per IMD's forecast, the storm will reach southern Rajasthan tomorrow. People have been alerted in the… pic.twitter.com/gXPsefnsvx
— ANI (@ANI) June 15, 2023
आईएमडी के निदेशक महापात्रा ने दी यह जानकारी
आईएमडी के निदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया और गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के करीब पाकिस्तान तट से सटे सौराष्ट्र-कच्छ को पार कर गया है। चक्रवात अब समुद्र से जमीन की ओर बढ़ गया है और सौराष्ट्र-कच्छ की ओर केंद्रित है। चक्रवात की तीव्रता घटकर 105-115 किमी प्रति घंटा रह गई है। यह अब प्रचंड चक्रवाती तूफान की श्रेणी में बदल गया है। राजस्थान में 16 जून को भारी बारिश हो सकती है।#WATCH | Cyclone Biporjoy moved northeastwards & crossed the Saurashtra-Kutch adjoining Pakistan coast close to the Jakhau port, Gujarat. The cyclone has now moved from sea to land & is centred towards Sauarashtra-Kutch. The intensity of the cyclone has reduced to 105-115 kmph.… pic.twitter.com/ZbBGYz4o8I
— ANI (@ANI) June 15, 2023
कच्छ जिले के मांडवी शहर में पूरी तरह से बिजली गुल
चक्रवाती तूफान के कारण अचानक आई बाढ़ से पशुओं को बचाने की कोशिश में बाप-बेटे की मौत
भावनगर में मामलातदार (राजस्व अधिकारी) एसएन वाला ने कहा कि सुबह से हुई बारिश के बाद सीहोर शहर के पास भंडार गांव से गुजरने वाले एक नाले के ऊपर से पानी बहने लगा। वाला ने कहा कि अचानक पानी आने से बकरियों का झुंड नाले में फंस गया। जानवरों को बचाने के लिए 55 वर्षीय रामजी परमार और उनका बेटा राकेश परमार (22) नाले में घुस गए। इसके बाद वे पानी में बह गए। उनके शवों को कुछ दूर से निकाल लिया गया। अधिकारी ने कहा कि 22 बकरियां और एक भेड़ की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा राज्य में कहीं और से चक्रवात संबंधी मौत की जानकारी नहीं मिली है।
चक्रवात बिपरजॉय के टकराने के बाद पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से बात की
तूफान से 22 लोग घायल, 940 गांवों में बिजली गुल
पाकिस्तान में 82000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया कि 23 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, 3 ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है और 7 ट्रेनों का शॉर्ट-ऑरजिनेट किया गया है। इसके साथ अब तक 99 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। 39 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट हैं। 38 ट्रेनों को शॉर्ट-ऑरजिनेट किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा और एहतियात को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए गए हैं।
भुज के डीएम अमित अरोड़ा ने बताया कि अब तक लगभग 150-200 बिजली के खंभे गिरे हैं, 6 बिजली उपकेंद्र बंद हैं। 15 वाटरवर्क्स सेंटर पर समस्याएं हैं, लेकिन वे जनरेटर सेट द्वारा समर्थित हैं। स्थिति नियंत्रण में हैं, लगभग 180-200 पेड़ गिरे हैं, सभी को हटा दिया गया है। हम स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं, हमारी कोशिश है कि कम से कम नुकसान हो।