फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: स्वास्थ्य मंत्रालय का सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना टेस्ट बढ़ाने का निर्देश 

Tue, 18 Jan 2022 11:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 18 Jan 2022 11:21 PM IST
खास बातें

Coronavirus Omicron India LIVE: देश में बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक राहत की खबर है जहां कि बीते चार दिनों में संक्रमण दर में 50 फीसदी तक की कमी आई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 12527 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इन सब के बीच पड़ोसी देश चीन में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बताया जा रहा है कि सोमवार को चीन में संक्रमण के मामले मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक दर्ज किए गए। फरवरी के पहले हफ्ते में चीन की राजधानी बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खेल  शुरू होने वाले हैं। ऐसे में बीजिंग में काफी सख्ती बरती जा रही है। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Coronavirus omicron variant India live updates, Corona Cases in india Today, Covid19 Cases, Health Ministry
एहतियाती खुराक - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:10 PM, 18-Jan-2022

15-18 आयु वर्ग के 50 फीसदी से अधिक युवाओं को पहला टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा: 15-18 आयु वर्ग के 50% से अधिक युवाओं को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिली है।
 
11:09 PM, 18-Jan-2022

कर्नाटक में संक्रमण दर 22 फीसदी पार

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण दर 22% को पार कर गई है क्योंकि आज दैनिक मामले बढ़कर 41,000 से अधिक हो गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने यह जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
09:45 PM, 18-Jan-2022
भारत बायोटेक ने कहा: स्वास्थ्य कर्मियों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि 15-18 आयु वर्ग के व्यक्तियों को केवल कोवैक्सिन दिया जाए। 15-18 वर्ष आयु वर्ग को अस्वीकृत कोविड टीके दिए जाने की रिपोर्ट के बाद कंपनी का यह बयान आया है। 

 
08:49 PM, 18-Jan-2022

यूपी में 14,803 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,803 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 20,191 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,01,114 है। सोमवार को कोरोना संक्रमित लोगों में से 12 लोगों की मौत हुई।  

08:40 PM, 18-Jan-2022

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 39,207 नए मामले

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 39,207 नए मामले आए, कुल 38824 ठीक हुए जबकि 53 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामले 2,67,659 हैं। आज राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
 
08:33 PM, 18-Jan-2022

बिहार में 4551 नए मामले

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4551 नए मामले सामने आए हैं और 3786 ठीक हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले 33,883 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:51 PM, 18-Jan-2022

दिल्ली में कोविड-19 के 11,684 नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 11,684 नए मामले सामने आए और 38 मौतें हुईं। सक्रिय मामले 78,112 पर। संक्रमण दर 22.47%- 5.52% जो 17 जनवरी से कम है। 
 
06:37 PM, 18-Jan-2022

केरल में कोरोना वायरस के 28,481 नए मामले

केरल में कोरोना वायरस के 28,481 नए मामले सामने आए जबकि 7,303 ठीक हुए जबकि  39 मौतें हुई हैं। कुल सक्रिय मामले 1,42,512 पर पहुंचे। केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 83 मौतें हुईं। मरने वालों की कुल संख्या 51,026 पहुंची। 
 
06:11 PM, 18-Jan-2022

आंध्र प्रदेश में 6,996 नए मामले

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 6,996 मामले सामने आए और 1066 मरीज ठीक हुए जबकि 5 मौतें हुईं। राज्य में कुल सक्रिय मामले 36,108 हैं।
 
05:19 PM, 18-Jan-2022

एन चंद्रबाबू नायडू कोरोना संक्रमित

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।  आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है और सभी आवश्यक सावधानी बरत रहा हूं। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए थे, वे जल्द से जल्द अपना परीक्षण करवाएं। कृपया सुरक्षित रहें और ध्यान रखें। चंद्रबाबू उन्दावल्ली स्थित रिवरफ्रंट आवास पर होम आइसोलेशन में हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed