Covid-19 Live: दो दिन में 39 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना संक्रिमत पाए गए, कल दिल्ली एयरपोर्ट जाएंगे मंडाविया
{"_id":"63abe0bed97f016ea651fa25","slug":"coronavirus-live-updates-covid-19-cases-in-india-today-mansukh-mandaviya-china-corona-b-7-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Covid-19 Live: दो दिन में 39 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना संक्रिमत पाए गए, कल दिल्ली एयरपोर्ट जाएंगे मंडाविया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 28 Dec 2022 11:10 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:10 PM IST
खास बातें
देश में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कल की तुलना में आज मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं विदेश से आए अब तक 41 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
06:53 PM, 28-Dec-2022
संक्रमित व्यक्ति 10-18 लोगों को संक्रमित कर सकता है
AIIMS के महामारी रोग विशेषज्ञ संजय के. राय ने बताया कि नए कोविड का इन्फेक्शन रेट अधिक है और इससे संक्रमित व्यक्ति 10-18 लोगों को संक्रमित कर सकता है। इससे पहले वाला वेरिएंट 5-6 लोगों को संक्रमित कर सकता था। जिन्हें पहले कोविड हो चुका है या वैक्सीन लगवाई है उन्हें भी फिर से कोविड हो सकता है। इसको लेकर WHO ने दिशा निर्देश जारी किए हैं और भारत सरकार ने भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है और इसको लेकर मॉक ड्रिल भी हुई है लेकिन अब जनता सरकार का सहयोग करे। एक अच्छा संकेत है कि भारत में हर्ड इम्युनीटि बन चुकी है।
06:44 PM, 28-Dec-2022
मुंबई एयरपोर्ट पर दो अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड पॉजिटिव
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज रैंडम सैंपलिंग में दो अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए। दोनों सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं: महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभा
विज्ञापन
04:44 PM, 28-Dec-2022
कल दिल्ली हवाई अड्डे जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री मांडविया
हवाईअड्डों पर दो दिनों में छह हजार लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 39 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य मंत्री मांडविया कल यानी गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे जाएंगे।
03:55 PM, 28-Dec-2022
15 जनवरी के बाद तेज से फैल सकता है कोरोना
अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं क्योंकि पिछले रुझानों के अनुसार जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
03:23 PM, 28-Dec-2022
चेन्नई हवाई अड्डे पर दो और यात्री कोरोना संक्रमित
दुबई और कंबोडिया से चेन्नई हवाई अड्डे पर लौटे दो और यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तमिलनाडु में अब तक विदेश से आए चार यात्री कोरोना संक्रमित हो गए।02:03 PM, 28-Dec-2022
कानपुर में कोरोना ने दी दस्तक, IIT का छात्र संक्रमित
उत्तरप्रदेश के कानपुर में भी कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि यहां IIT का एक छात्र कोरोना संक्रमित निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:53 PM, 28-Dec-2022
लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों के लिए 3872 बेड आरक्षित किए
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग ने 3872 बेड आरक्षित किए हैं। कोरोना मरीज बढ़ने पर 17 अस्पतालों व संस्थानों को शामिल किया गया है जहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
12:02 PM, 28-Dec-2022
विदेश से आए अब तक कुल 41 यात्री कोरोना संक्रमित
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24 दिसंबर से अब तक 498 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की जांच की जा चुकी है। इस दौरान अब तक कुल 41 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब इन सभी सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।
11:49 AM, 28-Dec-2022
भारत में बढ़े कोरोना के मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 188 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 31 मरीज अधिक है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गई है।
11:46 AM, 28-Dec-2022
दुबई से चेन्नई हवाई अड्डे पर लौटे दो यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
दुबई से चेन्नई हवाई अड्डे पर लौटे दो यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों यात्री पुदुकोट्टई जिले के अलंगुडी के रहने वाले हैं। उनके परीक्षण के नमूने तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए हैं।