Live: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और 104 लोगों की मौत, 3306 नए मामले
देश में कोरोना की दूसरी लहर में भले ही अब दैनिक संक्रमित मामले कम हो रहे हो लेकिन वैक्सीन की कमी अब बहुत बड़ी चिंता बन गया है। कोरोना के अलावा ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के भी कई मामले में देश में दर्ज किए गए हैं। सोमवार को देश में येलो फंगस का एक मामला उत्तर प्रदेश में दर्ज किया गया। वहीं देश में 41 दिन बाद कोरोना के दैनिक मामले दो लाख से कम आए हैं। इसके अलावा रूस से कोविड मदद अभी भी जारी है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 104 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 4746 हो गई। स्वास्थ्य विभागद्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 6,95,726 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से जिन 93 मरीजों की मौत हुई है उनमें पश्चिम चंपारण एवं वैशाली में आठ-आठ, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सारण एवं सीतामढ़ी में छह-छह, बेगूसराय, नालंदा, पटना एवं सिवान में पांच-पांच, मुजफ्फरपुर में चार, अररिया एवं मुंगेर में तीन-तीन, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, जहानाबाद, किशनगंज, समस्तीपुर, शिवहर एवं सुपौल में दो-दो तथा औरंगाबाद, भोजपुर, गया, लखीसराय, मधुबनी, नवादा, सहरसा एवं शेखपुरा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
राज्य में सोमवार शाम 4 बजे से मंगलवार शाम 4 बजे तक संक्रमण के 3306 नए मामले आए हैं जिनमें से सबसे ज्यादा 285 मामले प्रदेश की राजधानी पटना में आए हैं।
वैक्सीन के लिए किसी भी देश से हमारी कोई डील नहीं : फाइजर
Neither Pfizer nor any of its affiliates globally, including in India, have authorized anyone to import/market/distribute Pfizer-BioNTech COVID 19 vaccine. We continue to have discussions with GoI towards making our vaccine available for use nationally: Pfizer Spokesperson pic.twitter.com/Udh1nwj7go
— ANI (@ANI) May 25, 2021
महामारी की दूसरी लहर में देश भर में कुल 513 डॉक्टरों की मौत : आईएमए
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश भर में कुल 513 डॉक्टरों की मौत हो गई है।As per the latest data, a total of 513 doctors have died across the country in second wave of COVID-19 pandemic: Indian Medical Association pic.twitter.com/EzT699vs0o
— ANI (@ANI) May 25, 2021
कोवाक्सिन के लिए 60 से अधिक देशों में विनियामक अनुमोदन प्रक्रिया में है: भारत बायोटेक
कोरोना के चलते 577 बच्चों ने खोए माता-पिता
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि कोरोना के कहर के चलते अब तक 577 बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है। सभी बच्चे अपने सगे-संबंधी के साथ रहे रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय उन बच्चों की देखभाल के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में है।577 children lost their parents due to second wave of COVID. All are living with their immediate family. Ministry of Women and Child Development is in touch with state governments to take care of those children: Sources
— ANI (@ANI) May 25, 2021
सिक्किम में कोरोना के 278 नए मामले, 5 और मरीजों की मौत
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15284 मामले
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15284 मामले सामने आए हैं और 106 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 20,917 लोग स्वस्थ भी हुए।महाराष्ट्र के 18 जिलों में होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं
महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि उच्च सकारात्मकता दर वाले 18 जिलों में किसी भी होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं होगी। इन क्षेत्रों के सभी सक्रिय मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी जानकारी दी है।दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1568 नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1568 नए मामले सामने आए हैं और 156 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 4,251 लोग स्वस्थ भी हुए।Delhi reports 1,568 new COVID19 cases, 4,251 recoveries and 156 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 25, 2021
Active cases: 21,739
Death toll: 23,565
Total recoveries: 13,74,682 pic.twitter.com/Ggoa6GSWrZ
हमारी स्वास्थ्य सुविधाएं और कार्यबल वर्तमान में महामारी को नियंत्रित करने के लिए सक्षम : डॉ. हर्षवर्धन
COVID-19 outbreak has placed unprecedented demand on the health system. Our health facilities & workforce are currently inundated with a plethora of activities related to controlling the pandemic: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan pic.twitter.com/T0QxM7ec7F
— ANI (@ANI) May 25, 2021