11:06 PM, 24-Apr-2021
दिल्ली में कोरोना बेकाबू
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 24103 मामले सामने आए हैं और 357 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 22695 लोग स्वस्थ भी हुए।
10:21 PM, 24-Apr-2021
भारत बायोटेक ने तय की 'कोवाक्सीन' टीके की कीमत
भारत बायोटेक ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार हमने COVAXIN डोज की कीमतों की घोषणा की है। इसके तहत राज्य सरकार के लिए प्रति डोज़ 600 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति डोज़ दिया जाएगा।
10:11 PM, 24-Apr-2021
टीका लगाने के मामले में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर
भारत सिर्फ 99 दिनों में 14 करोड़ खुराक देने वाला विश्व का सबसे तेज देश बन गया। इसके अलावा, देश ने आज रात 8 बजे तक 24 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक दिलाई है।
09:27 PM, 24-Apr-2021
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में 12,918 मामले
मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में 12,918 मामले सामने आए हैं और 104 लोगों की मौत हो गई है।
09:17 PM, 24-Apr-2021
महाराष्ट्र में बेकाबू हुआ कोरोना,
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में 67160 नए मामले सामने आए हैं वहीं 676 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि इस दौरान 63,818 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
08:54 PM, 24-Apr-2021
अडाणी एयरपोर्ट पर 10 मिनट तक नहीं लगेगा पार्किंग शुल्क
अडाणी समूह के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि समूह की ओर से प्रबंधित किए जाने वाले एयरपोर्ट पर निजी वाहनों के लिए 10 मिनट के लिए पार्किंग शुल्क माफ करने का फैसला किया है। उन्होंने कंपनी की ओर से कहा कि हमने अपने हवाई अड्डों पर यात्रियों को लेने या छोड़ने के लिए आने वाले निजी वाहनों के लिए 10 मिनट तक पार्किंग शुल्क माफ करने का फैसला किया है। हवाई अड्डे से बाहर निकलने वाले सभी लोगों के लिए मुफ्त सेवा 10 मिनट के भीतर उपलब्ध होगी। यह लाभ लाखों हवाई यात्रियों को मिलेगा। बता दें कि अडाणी समूह अहमदाबाद में सरदार वल्लभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और मंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को प्रबंधित करता है।
08:37 PM, 24-Apr-2021
ऑक्सीजन एक्सप्रेस से पहुंचाई 150 टन ऑक्सीजन : रेल मंत्रालय
देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकारों की भी चिंता बढ़ा दी है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग तेजी से बढ़ गई हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे ने ग्रीन कॉरीडोर की मदद से देश के कई शहरों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस की मदद से ऑक्सीजन भेजे जाने का काम शुरू कर दिया है। भारतीय रेलवे ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने 150 टन ऑक्सीजन देश के कई राज्यों में पहुंचाई है।
08:25 PM, 24-Apr-2021
मध्यप्रदेश में घटी संक्रमण दर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश की जनता ने कोरोना कर्फ्यू लगाया। ये जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा कर्फ्यू है। इस कोरोना कर्फ्यू के परिणाम आने लगे हैं। राज्य में संक्रमण दर 25 फीसदी तक पहुच गई थी जो अब घटकर 23 फीसदी तक आ गई है।
08:15 PM, 24-Apr-2021
केरल में कोरोना के 26,685 नए मामले
केरल में शनिवार को कोरोना से 73 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 26,685 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर लगभग 1.98 लाख हो गई है। केरल सरकार ने बताया कि राज्य में अब तक 13,77,186 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।
08:13 PM, 24-Apr-2021
आंध्र प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 11 हजार से अधिक मामले
आंध्र प्रदेश में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 11,000 से अधिक नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10.20 लाख तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 37 मरीजों ने दम तोड़ दिया जबकि 4,421 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।