Congress President Nomination Live: खरगे और थरूर के बीच एक और उम्मीदवार मैदान में कूदा, भाजपा ने कसा तंज
{"_id":"63366c8849c1ae22634e5a7b","slug":"congress-president-election-2022-live-mallikarjun-kharge-digvijay-singh-shashi-tharoor-file-nomination-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"Congress President Nomination Live: खरगे और थरूर के बीच एक और उम्मीदवार मैदान में कूदा, भाजपा ने कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 30 Sep 2022 08:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Sep 2022 08:06 PM IST
खास बातें
Congress President Polls Live News in Hindi: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवारी की तस्वीर साफ हाे गई है। अब शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खरगे और केएन त्रिपाठी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव में खरगे सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं। जी 23 समूह के नेताओं समेत 30 कांग्रेस नेताओं ने उनका समर्थन किया है।
विज्ञापन
Congress President Election
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
07:21 PM, 30-Sep-2022
यात्रा ही अभिव्यक्ति का जरिया: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जनता तक पहुंचने के लिए पार्टी के पास बचा एकमात्र विकल्प है। क्योंकि अभिव्यक्ति के अन्य सभी मंच विपक्ष के लिए बंद कर दिए गए हैं। यात्रा शुक्रवार को तमिलनाडु के गुडालुर से कर्नाटक के चामराजनगर पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय संविधान को बचाना और भाजपा और संघ की नफरत और हिंसा की विचाराधारा के खिलाफ खड़े होना है। राहुल ने कहा कि यह यात्रा संविधान को बचाने के लिए है। संविधान के बिना इस तिरंगे का कोई अर्थ नहीं है।05:01 PM, 30-Sep-2022
कल वैध उम्मीदवारों के नाम का एलान
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा 14 फॉर्म, शशि थरूर द्वारा 5 और केएन त्रिपाठी द्वारा एक फॉर्म जमा किया गया। कल हम फॉर्मों की जांच करेंगे और कल शाम हम उन फॉर्मों और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे, जो वैध हैं। उन्होंने बताया कि इन 3 में से कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है। वे अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूरी प्रक्रिया में तटस्थ रहेंगी और अगर कोई दावा करता है कि उनके पास उनका समर्थन है, तो यह गलत है।
विज्ञापन
04:11 PM, 30-Sep-2022
मुख्य शो भारत जोड़ो यात्रा है: जयराम
कांग्रेस संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो कुछ हो रहा है वह सब एक प्रक्रिया है। मुख्य शो भारत जोड़ो यात्रा है। बाकी सब साइड शो है। भारत जोड़ो यात्रा यह एक आख्यान है। यह भारतीय राजनीति का हो रहा परिवर्तन है। यह कांग्रेस पार्टी में हो रहा परिवर्तन है।जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास अध्यक्ष के चुनाव की प्रणाली है। भारतीय राजनीति में कांग्रेस के सबसे बड़े योगदान पर सर्वसम्मति है। जब यह संभव नहीं होता, तो हमारे पास चुनाव होता है। प्रत्येक मतदाता के पास क्यूआर कोडित मतदाता पहचान पत्र है। यह लोकतांत्रिक राजनीति का हिस्सा है।
03:51 PM, 30-Sep-2022
राजस्थान के खेल के रचयिता यही गांधी परिवार: विज
राजस्थान के खेल के रचयिता यही गांधी परिवार हैं। कुल मिलाकर गांधी परिवार यही चाहता है कि कोई भी सामने ना आए और आखिर में ये हमारे सिर पर ही जिम्मेदारी आए। ये सिर्फ लोगों को बताने के लिए है कि हम गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।03:40 PM, 30-Sep-2022
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बयान
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव उनकी अपनी लड़ाई है। हमें इससे कुछ लेना-देना नहीं है। हम तो बस इतना जानते हैं कि जो कुछ भी हो रहा है, ये बस नौटंकी करवा रहे हैं।02:56 PM, 30-Sep-2022
कांग्रेस सिर्फ भाई-बहन की पार्टी: नड्डा
उधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। ओडिशा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, कांग्रेस अब एक राष्ट्रीय पार्टी नहीं रह गई है। यह अब सिमट कर भाई-बहन की पार्टी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:47 PM, 30-Sep-2022
मैं बचपन से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा: खरगे
नामांकन दाखिल करने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मेरे समर्थन में आए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, प्रतिनिधियों और मंत्रियों ने का धन्यवाद करता हूं। 17 अक्टूबर को हम देखेंगे कि परिणाम क्या होते हैं। उम्मीद है कि मैं जीतूंगा। उन्होंने कहा, मैं बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा हूं। जब मैं 8वींं-9वीं कक्षा में था तब से गांधी, नेहरू की विचारधारा के लिए प्रचार करता था। उन्होंने कहा, मैं सभी डेलीगेट से मुझे मत देने की अपील करता हूं।
02:15 PM, 30-Sep-2022
गहलोत से लेकर बंसल तक बने खरगे के प्रस्तावक
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में पार्टी नेता अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, ए के एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक शामिल रहे। कांग्रेस में बदलाव की वकालत करने वाले जी23 समूह के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी खड़गे के नामांकन के प्रस्तावकों में शामिल थे।

02:02 PM, 30-Sep-2022
खरगे ने दाखिल किया नामांकन
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। उनका समर्थन दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत, पीएल पुनिया जैसे बड़े नेताओं ने किया है।
01:54 PM, 30-Sep-2022
मेरे पास कांग्रेस के लिए विजन: थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद पार्टी नेता शशि थरूर ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मेरे पास कांग्रेस के लिए एक विजन है जिसे मैं सभी प्रतिनिधियों को भेजूंगा, हम उनका समर्थन लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज बनने के लिए मौजूद हूं।