Live
दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन LIVE: अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में; फ्लाइट के अंदर घुसी पुलिस
दिल्ली में दिपके का हल्लाबोल LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे आंदोलनकारी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा होने की योजना बना रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अभिजीत दिपके के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलनकारियों को राज्यों में ही रोकने के निर्देश दिए हैं। इसी साल जून में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली किले में तब्दील हो चुकी है। दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन और राज्यों में इससे जुड़े अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
लाइव अपडेट
मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं- अभिजीत दिपके
दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ्लाइट कुछ ही मिनट पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ्तार कीजिए। दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा "नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।"#WATCH | Delhi Police personnel enter the aircraft that was carrying Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke to Delhi. The flight landed at IGI Airport a few minutes ago. "...I have come here to be arrested; arrest me," Abhijeet Dipke tells Delhi Police "No, this is not an arrest. Please cooperate," Delhi Police personnel tell him.
— ANI (@ANI) October 10, 2026
अभिजीत-आशुतोष और सौरव हिरासत में
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिए गया है। सीजेपी ने खुद एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी। तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट के अंदर से हिरासत में लिया गया।Abhijeet Dipke DETAINED! Saurav Das DETAINED! Ashutosh Ranka DETAINED! To save his traitor friend, the dictator has declared war against his own citizens! https://t.co/cUGrdetlx2
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
संजय सिंह का आरोप- एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए पूरे देश को छावनी बना दिया
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति की सुरक्षा के नाम पर पूरे देश को छावनी में बदल दिया गया है। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली को बंद कर दिया गया है और राजधानी आने वाली ट्रेनों को भी रोका जा रहा है। उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा कि स्थिति उससे भी ज्यादा खराब नजर आ रही है।संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। आप सांसद ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई की आशंका के बावजूद वे विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
#WATCH | Delhi: AAP MP Sanjay Singh says, "... the entire country has been turned into a cantonment to protect one person. Delhi has been shut down, and trains arriving here have been stopped, creating a situation worse than the Emergency. The Aam Aadmi Party is supporting the CJP's protest... Arvind Kejriwal has also appealed to us to reach Jantar Mantar, and we will go ahead with the protest, no matter what action they take."
— ANI (@ANI) October 10, 2026
यूट्यूबर ध्रुव राठी को घर से हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लिया है। सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस सुबह 7:48 बजे उनके घर में दाखिल हुई। दिल्ली पुलिस ने ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया। उनका परिवार गुरुग्राम के सेक्टर 56, सेंट्रल पार्क विहार में रहता है।News Alert! YouTuber Dhruv Rathee detained by Delhi Police from his residence in Sector 56, Gurugram: Sources.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2026
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अब तक 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग जगहों से समूहों में दिल्ली पहुंच रहे करीब 500 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, माहौल बिगाड़ने की आशंका के चलते आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लगभग 50 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है। हर जोन में हिरासत केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के सभी स्टेडियमों में भी हिरासत केंद्र स्थापित किए गए हैं।
IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर कड़ी निगरानी
कॉकरोच जनता पार्टी के आज प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी बीच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के टर्मिनल-3 के दृश्य सामने आए हैं।#WATCH | Delhi: Security tightened in the national capital city ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. Visuals from IGI Airport, terminal 3. https://t.co/hIIuLKT0FQ
— ANI (@ANI) October 10, 2026
सीजेपी प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।कई इलाके छावनी में तब्दील
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के हजारों जवानों की तैनाती की गई है। दिल्ली के कुछ इलाकों को छावनी में तब्दील किया गया है।नई दिल्ली में मंडी हाउस से जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा का तगड़ा पहरा है। दिल्ली पुलिस वाहनों को चेकिंग करने के बाद ही आगे जाने दे रही है। दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस की ओर जाने वाली फिरोज शाह रोड पर भी बैरिकेड्स लगा दिए हैं। वहीं, जनपथ गोल चक्कर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
उधर, दिल्ली पुलिस ने राजधानी से सटे दूसरे राज्यों की सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ाई है। अहम जगहों पर पुलिसकर्मी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के साथ अतिरिक्त बल को लगाया गया है। साथ ही, बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए गए हैं और गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। इसी तरह, दिल्ली और गाजियाबाद के बीच लोनी गोल चक्कर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।
अभिजीत दीपके बोले- गिरफ्तारी से नहीं डरता
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा "मैं सोचता हूं कि इस देश के प्रधानमंत्री देश के युवाओं और आम लोगों से इतना क्यों डर रहे हैं? सभी रेल सेवाएं बंद करने की क्या जरूरत थी? मेट्रो का संचालन रोकने की क्या जरूरत थी? इंटरनेट बंद कर दिया गया और सड़कों को रोक दिया गया। जम्मू-कश्मीर से सेना बुलाकर दिल्ली में तैनात कर दिया गया। नक्सल प्रभावित इलाकों से CRPF के जवानों को बुलाकर दिल्ली में तैनात किया गया। क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने ही देश के लोगों के खिलाफ युद्ध करना चाहते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार उनके लिए इतने खास हैं कि वे अपने ही नागरिकों के खिलाफ पुलिस और सेना का इस्तेमाल कर रहे हैं?"#WATCH | Mumbai: Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, "I wonder why the Prime Minister of this country is so afraid of the nation's youth and its people. What was the need to shut down all railway services? What was the need to halt all metro operations? They have cut off the internet and blocked the roads. They have brought the Army from J&K and deployed it in Delhi. They have summoned CRPF forces from Naxal-affected areas and deployed them in Delhi. Do Narendra Modi and Amit Shah want to wage war against the people of their own country? Is Gyanesh Kumar so dear to them that they would unleash their police and army forces upon their own citizens?..." He adds, "PM Modi is afraid; he fears that the people of this country will not vote for him after this. That is why, simply to cling to power, they are picking people up from trains. Announcements are being made in societies warning people not to join the protests. The Delhi Police is visiting homes, telling people not to participate in protests. But why shouldn't we? Protesting is our fundamental right. Article 19 grants us the fundamental right to protest in a democratic and peaceful manner, and that is exactly what we intend to do. When asked if he will be arrested upon reaching Delhi airport, he says, "If they want to detain or arrest me, let them go ahead. I am ready for it; let them arrest or detain me. It makes no difference to me. Invoke the UAPA, invoke the NSA—go ahead and do it. But we will keep fighting for free and fair elections and to save this country's democracy."
— ANI (@ANI) October 10, 2026
उन्होंने आगे कहा "प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं। उन्हें डर है कि इस सबके बाद देश के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे। इसलिए सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए लोगों को ट्रेनों से उतारा जा रहा है। सोसायटियों में घोषणाएं की जा रही हैं कि लोग प्रदर्शन में शामिल न हों। दिल्ली पुलिस लोगों के घरों पर जाकर उन्हें प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए कह रही है। लेकिन हम प्रदर्शन क्यों न करें? विरोध करना हमारा मौलिक अधिकार है। संविधान का अनुच्छेद 19 हमें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार देता है और हम यही करना चाहते हैं।" जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर क्या उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि अगर वे मुझे हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर लें। मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे मुझे गिरफ्तार करते हैं या हिरासत में लेते हैं। UAPA लगा दें, NSA लगा दें, जो करना है कर लें। लेकिन निष्पक्ष चुनाव कराने और देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, मुंबई से दिल्ली रवाना
महाराष्ट्र के मुंबई से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह आज जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे।#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke leaves for Delhi ahead of the protest today at Jantar Mantar. https://t.co/ABZcekAlCS
— ANI (@ANI) October 10, 2026