CDS General Bipin Rawat Death News Live: सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैनिकों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों की आंखें नम
{"_id":"61b17bc00b330053ef416ae6","slug":"cds-general-bipin-rawat-death-funeral-helicopter-crash-tamilnadu-indian-defence-chief-shahid-news-live-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"CDS General Bipin Rawat Death News Live: सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैनिकों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों की आंखें नम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 09 Dec 2021 10:11 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:11 PM IST
खास बातें
CDS General Bipin Rawat Dead Live Updates:भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी समेत 12 और लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस बीच भारतीय वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी गुरुवार को कुन्नूर में घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
दिल्ली लाए गए पार्थिव शरीर
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
09:20 PM, 09-Dec-2021
पालम एयरबेस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद हैं।
08:58 PM, 09-Dec-2021
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पालम एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैनिकों को दी श्रद्धांजलि। इसके बाद पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
08:38 PM, 09-Dec-2021
रक्षा मंत्री भी पालम एयरबेस पहुंचे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी पालम एयरबेस पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया।08:37 PM, 09-Dec-2021
सिर्फ चार शवों की ही पहचान हो पाई
बताया जा रहा है कि अब तक सिर्फ सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर और लांस नायक विवेक कुमार के शवों की ही पहचान की गई है।08:28 PM, 09-Dec-2021
एनएसए डोभाल पालम एयरबेस पहुंचे
एनएसए अजित डोभाल पालम एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की।08:12 PM, 09-Dec-2021
सीडीएस बिपिन रावत की बेटियां हुईं भावुक
पालम एयरबेस पर सीडीएस बिपिन रावत की दोनों बेटियां भी मौजूद हैं। पार्थिव शरीर के यहां पहुंचते ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। इसके अलावा यहां कुछ दूसरे सैन्यकर्मियों के रिश्तेदार भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:50 PM, 09-Dec-2021
दिल्ली पहुंचे सभी 13 लोगों के पार्थिव शरीर
कुन्नूर में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी 13 मृतकों के पार्थिव शरीर को विमान से दिल्ली के पालम एयरबेस लाया गया। यहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सभी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, एनएसए डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुख श्रद्धांजलि देने यहां पहुंचेंगे।07:48 PM, 09-Dec-2021
ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार कल
सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार कल दिल्ली कैंट में शाम 7.15 बजे किया जाएगा।06:42 PM, 09-Dec-2021
श्रीलंका के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ आ सकते हैं भारत
श्रीलंका के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और सेना कमांडर जनरल शावेंद्र सिल्वा जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।06:35 PM, 09-Dec-2021