{"_id":"6aa5dccdbaec30a4ed0e413a","slug":"putin-warns-europe-ukraine-troops-direct-war-with-russia-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतिन की यूरोप को दो टूक: यूक्रेन में सेना भेजी तो रूस से सीधा युद्ध, पश्चिम की नीतियों पर भी साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुतिन की यूरोप को दो टूक: यूक्रेन में सेना भेजी तो रूस से सीधा युद्ध, पश्चिम की नीतियों पर भी साधा निशाना
Sun, 13 Sep 2026 04:44 AM IST
राकेश कुमार
एजेंसी,नई दिल्ली।
एजेंसी,नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:44 AM IST
सार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने पर विचार कर रहे यूरोपीय देशों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर यूरोपीय देश यूक्रेन में अपनी सेना भेजते हैं तो इसका सीधा मतलब रूस के साथ युद्ध होगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर पत्रकारों से बातचीत में पुतिन ने कहा कि रूस यूरोपीय देशों को धमकी नहीं दे रहा और न ही उसके पास यूरोप से टकराव का कोई आधार है।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : ANI
विस्तार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में अपनी सेना भेजने पर विचार कर रहे यूरोपीय देशों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा कदम उठाने का सीधा मतलब रूस के साथ युद्ध होगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर पत्रकारों से बातचीत में पुतिन ने यह बात कही।
हालांकि पुतिन ने साफ किया कि उनका देश यूरोपीय देशों को कोई धमकी नहीं दे रहा है, न ही ऐसा करने का कोई इरादा है। रूस के पास यूरोप के साथ किसी भी प्रकार के टकराव का कोई आधार नहीं है।
पुतिन ने कहा कि यूरोप में हो रही घटनाएं पश्चिमी देशों की गलत नीतियों का नतीजा हैं। यूरोप की राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक उथल-पुथल के लिए पश्चिमी संभ्रांत वर्ग ही पूरी तरह जिम्मेदार है।
विज्ञापन
अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने क्या कहा?
अबूधाबी के पि्रंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया। यूएई ने ईरान के साथ मिलकर अधिकतम संयम की अपील वाले बयान का समर्थन किया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी पश्चिम एशिया के संकट का समाधान बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए। क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की जरूरत है।