फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपचुनाव LIVE: बंगाल, तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिय

Tue, 06 Oct 2026 07:34 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 06 Oct 2026 07:34 AM IST
खास बातें

आज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। सात बजने के साथ ही सभी छह सीटों पर मतदान शुरू हो चुके हैं। इस खबर में आज के उपचुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स जानिए

विज्ञापन
By-poll voting Assam nagaon Bengal Nandigram Rejinagar puducherry Tamil Nadu Madurantakam Dharapuram elections
आज असम, बंगाल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में उपचुनाव - फोटो : एएनआई-अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:49 AM, 06-Oct-2026

लोकसभा उपचुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार आश्वस्त

असम के मोरीगांव में भाजपा विधायक रामाकांत देउरी ने नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला। यह सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सिबामोनी बोरा ने जाजोरी के माजगांव मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा,'हम निश्चित रूप से जीतेंगे। हालांकि, कितने मतों के अंतर से जीत होगी, यह कहना मुश्किल है।'
09:14 AM, 06-Oct-2026

हुमायूं कबीर को भेजा गया रेजीनगर थाने

रेजीनगर उपचुनाव में हो रहे मतदान के बीच पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद पुलिस ने एजेयूपी के अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर को पुलिस ने उनके रेजीनगर स्थित पार्टी कार्यालय से हिरासत में लिया और बाद में उन्हें रेजीनगर थाने ले जाया गया।
 

 

विज्ञापन
09:08 AM, 06-Oct-2026

टीवीके उम्मीदवार सत्यबामा ने किया मतदान

तमिलनाडु में टीवीके उम्मीदवार पी. सत्यबामा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मदुरांतकम (चेंगलपट्टू) और धारापुरम (तिरुप्पुर) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव तत्कालीन एआईएडीएमके विधायकों के. मरगाथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा के इस्तीफे के बाद जरूरी हुए थे। दोनों ने बाद में सत्तारूढ़ टीवीके का दामन थाम लिया और पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाया है। दोनों सीटों पर डीएमके और एआईएडीएमके भी चुनाव मैदान में हैं।
09:05 AM, 06-Oct-2026

धारापुरम सीट पर डीएमके प्रत्याशी ने डाला वोट

तमिलनाडु में धारापुरम विधानसभा उपचुनाव के लिए डीएमके उम्मीदवार सुगन्या ने थलवायपट्टिनम मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। यह सीट एआईएडीएमके विधायक पी. सत्यबामा के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। इस्तीफा देने के बाद सत्यबामा टीवीके में शामिल हो गई थीं।
 
08:01 AM, 06-Oct-2026

पुडुचेरी के थट्टनचावडी सीट पर वोटिंग शुरू

पुडुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने से पहले ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे और वोट डालने के लिए धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली चार महीने पुरानी एनडीए सरकार के लिए लोकप्रियता की परीक्षा माना जा रहा है। रंगासामी के इस सीट से इस्तीफा देने के कारण ही यह चुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले एनडीए, कांग्रेस और उसके पूर्व सहयोगी डीएमके के बीच त्रिकोणीय माना जा रहा है।  
07:34 AM, 06-Oct-2026

नगांव लोकसभा उपचुनाव: मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस-एआईयूडीएफ में त्रिकोणीय मुकाबला

असम की नगांव लोकसभा सीट पर मंगलवार सुबह सात बजे उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। यहां भाजपा, कांग्रेस और एआईयूडीएफ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें दिखीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

यह उपचुनाव कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद हो रहा है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद दिसपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की।

उपचुनाव के नतीजे संसद में सत्ता के संतुलन को नहीं बदलेंगे। इसके बावजूद प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए दांव बड़ा है। भाजपा मुस्लिम बहुल इस सीट पर अपना आधार बढ़ाना चाहती है। वहीं, कांग्रेस अल्पसंख्यक वोटों को अपने साथ बनाए रखकर सीट बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। मैदान में तीसरी प्रमुख पार्टी एआईयूडीएफ भी अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिश में है। अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के विधायकों की संख्या 16 से घटकर सिर्फ 2 रह गई थी।

उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा के (पूर्व आईएएस अधिकारी) देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, 624 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है।

कुल 19.05 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 9.43 लाख महिलाएं और तीसरे लिंग के 50 मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 2,312 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पांच सहायक मतदान केंद्र भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:31 AM, 06-Oct-2026

तमिलनाडु: मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर किनके बीच मुकाबला?

मदुरंतकम और धारापुरम आरक्षित विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की जरूरत तब पड़ी, जब तत्कालीन एआईएडीएमके विधायकों के. मरगथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा ने सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल होने से पहले इस्तीफा दे दिया था।

के. मरगथम कुमारवेल चेंगलपट्टू जिले की मदुरंतकम सीट से और पी. सत्यबामा तिरुप्पुर जिले की धारापुरम सीट से विधायक थीं। दोनों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों सीटों पर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच सीधा मुकाबला है।
07:30 AM, 06-Oct-2026

तमिलनाडु की दो आरक्षित सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, उमड़ी भीड़

तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम आरक्षित विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह सात बजे उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मतदान शुरू होने से काफी पहले ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे। वे उत्साह के साथ अपनी वोट डालने की बारी का इंतजार करते नजर आए। सुरक्षा और निगरानी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। तमिलनाडु पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान भी तैनात किए गए हैं।

मतदान शुरू होने से पहले दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मॉक पोल भी कराया गया। यह प्रक्रिया राजनीतिक दलों के एजेंटों की मौजूदगी में हुई। इसका मकसद ईवीएम के सही तरीके से काम करने की जांच करना था।
07:27 AM, 06-Oct-2026

रेजीनगर औ नंदीग्राम में कितने मतदाता और मतदान केंद्र?

रेजीनगर में 2.57 लाख मतदाता हैं। वहीं, नंदीग्राम में 2.67 लाख मतदाता हैं। रेजीनगर में 315 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नंदीग्राम में 323 मतदान केंद्र हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। दोनों सीटों के चुनाव की मतगणना 9 अक्तूबर को होगी।
07:26 AM, 06-Oct-2026

रेजीनगर में क्या है राजनीतिक समीकरण?

मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट का राजनीतिक समीकरण अलग है। 2026 के विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नउदा दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने नउदा सीट बरकरार रखी। इसके बाद रेजीनगर सीट खाली हो गई। उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी ने उनके बेटे गोलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है।

इस सीट पर भाजपा ने मुर्शिदाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष सखाराव सरकार को उम्मीदवार बनाया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने रबीउल आलम चौधरी को मैदान में उतारा है। टीएमसी के दूसरे गुट से सफीउज्जमान शेख उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी को टिकट दिया है। सीपीआई (एम) की ओर से सैयद असद अली चुनाव लड़ रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed