फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

By Poll Results Live: सातों सीटों के नतीजे घोषित, जानें भाजपा कितने में विजयी, INDIA कहां सफल

Fri, 08 Sep 2023 07:35 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 08 Sep 2023 07:35 PM IST
खास बातें

By Election Results 2023 Vote Counting Live News in Hindi: उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार घोषित कर दिए गए। इस उपचुनाव को एक तरह से 'INDIA' और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा था। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा थी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है।

विज्ञापन
By Election Results 2023 Live Vote Counting on 7 Assembly Seats in 6 States Today INDIA vs NDA News In Hindi
उपचुनाव। - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:13 PM, 08-Sep-2023
घोसी उपचुनाव में सपा की जीत
घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख आठ हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81 हजार 668 पर सिमट कर रह गए है।
04:10 PM, 08-Sep-2023

धूपगुड़ी उपचुनाव: भाजपा बरकरार नहीं रख पाई सीट, तृणमूल कांग्रेस ने फिर छीन ली

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने अपनी सीट वापस भाजपा से छीन ली है। यहां पर शुक्रवार को जारी नतीजों में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय ने भाजपा की तापसी राय को चार हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। तीसरे नंबर पर रहे वाम दल के प्रार्थी। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय को 96,961 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी तापसी राय को 92,648 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे वाम दल के प्रत्याशी ईश्वर चंद्र राय, उन्हें 13,666 वोट मिले।
 
विज्ञापन
03:58 PM, 08-Sep-2023

झारखंड में झामुमो प्रत्याशी की जीत, आजसू को दी शिकस्त

गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी ने आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार को करीब 1,35,480 वोट मिले हैं जबकि राजग की उम्मीदवार यशोदा देवी को लगभग 1,18,380 वोट मिले हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में झामुमो के शामिल होने के कारण वह (बेबी देवी) इसकी भी उम्मीदवार थी।
03:39 PM, 08-Sep-2023

सीएम धामी बोले- ये जीत चंदन राम दास को श्रद्धांजलि

बागेश्वर उपचुनाव नतीजों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "मैं बागेश्वर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं... मैं पार्वती दास को बधाई देना चाहता हूं और यह जीत चंदन दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन किया।

03:14 PM, 08-Sep-2023

पश्चिम बंगाल में कितना रहा टीएमसी की जीत का अंतर

अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के निर्मल चंद्र रॉय ने 4383 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के तापसी रॉय को हराया। तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय रहे।
02:58 PM, 08-Sep-2023

झारखंड उपचुनाव : डुमरी विधानसभा सीट पर झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी ने बनाई बढ़त

झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार बेबी देवी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की उम्मीदवार यशोदा देवी से 6,536 मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना के 18 चरणों के बाद झामुमो उम्मीदवार को 72,042 वोट मिले हैं जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं आजसू उम्मीदवार को 65,506 मत प्राप्त हुए हैं। झामुमो, विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा है तो वहीं आजसू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:35 PM, 08-Sep-2023

पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को हराया

पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट पर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय ने भाजपा की तापसी राय को 4383 वोटों से हरा दिया है। 
02:08 PM, 08-Sep-2023

पश्चिम बंगाल: धूपगुड़ी सीट पर तृणमूल ने भाजपा को पछाड़ा

पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट पर उपचुनाव में आठ राउंड की मतगणना हो चुकी है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय भाजपा की तापसी राय से 3800 वोटों से आगे हैं। गिनती के लिए अभी दो राउंड बाकी हैं।
01:55 PM, 08-Sep-2023

Puthuppally By Election result: कांग्रेस ने भाजपा-एलडीएफ को कितने अंतर से दी शिकस्त?

कांग्रेस के दिवंगत नेता ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन शुरुआती चरणों की गिनती से ही अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे। उनके निकटतम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी - सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के जैक सी थॉमस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिजिन लाल किसी भी चरण की गिननी में उनसे आगे नहीं निकल सके।

चांडी ओमन (37) वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पहुंच प्रकोष्ठ के अध्यक्ष है। वह निर्वाचन क्षेत्र में अपने पिता के रिकॉर्ड 33,255 मतों के अंतर से जीत को आसानी से पार गए। उनके पिता ने पांच दशकों से अधिक समय तक राज्य विधानसभा में पुथुपल्ली का प्रतिनिधित्व किया था।
01:31 PM, 08-Sep-2023

घोसी में भाजपा के दारा सिंह 20 हजार वोट से पिछड़े

घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 15वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 20 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाई हुई है। भाजपा के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं। यहां पढ़ें घोसी में मतगणना से जुड़ा हर अपडेट...
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed