Parliament Budget Session LIVE: लंदन में राहुल के बयान को लेकर हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
{"_id":"640ea33af909727e13066d5a","slug":"budget-session-of-parliament-2023-live-second-phase-begins-today-news-in-hindi-2023-03-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Budget Session LIVE: लंदन में राहुल के बयान को लेकर हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 13 Mar 2023 02:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:56 PM IST
खास बातें
Sansad Budget Satra Live News in Hindi: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हुआ। पहले दिन जहां भाजपा ने राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयानों को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को घेरा, वहीं विपक्ष ने अदाणी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का मामला उठाया। इसके चलते संसद के दोनों सदन- लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा जारी रहा। पहली बार दो बजे तक स्थगित करने के बाद जब हंगामा खत्म नहीं हुआ तो दोनों सदनों को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
संसद सत्र।
- फोटो : Social Media
लाइव अपडेट
02:20 PM, 13-Mar-2023
संसद के दोनों सदन मंगलवार तक के लिए स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा पहली बार दो बजे तक स्थगित रहीं। हालांकि, इसके बाद भी दोनों सदने की कार्रवाई हंगामे के चलते सुचारू ढंग से जारी नहीं रह पाईं। जब हंगामा खत्म नहीं हुआ तो दोनों सदनों को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।01:59 PM, 13-Mar-2023
केरल डंपिंग यार्ड में आग को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया संज्ञान
केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने केरल के डंपिंग यार्ड में भड़क रही आग और उससे हो रहे प्रदूषण के मामले पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 से अधिक दिनों से कोच्चि के ब्रह्मपुरम वेस्ट डंपिंग यार्ड में आग लगने के बाद धुंआ होने के कारण वहां गंभीर स्वास्थ्य दिक्कतें हो रही हैं जिससे 1000 लोग उस जगह को छोड़कर राज्य के दूसरे शहर में जा रहे हैं और 1000 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मैं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया से मिला और उन्होंने इस संबंध में भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय से राज्य की रिपोर्ट लेने और समाधान निकालने को कहा है।
विज्ञापन
01:26 PM, 13-Mar-2023
राहुल गांधी को लेकर जारी विवाद पर भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौर का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि कुछ ख़िलाड़ी ऐसे होते जो अपनी टीम के विरोध में काम करते, वह (राहुल गांधी) एक ऐसे ख़िलाड़ी हैं। भारत को बदनाम करने के लिए वह पूरी दुनिया में झूठ फैला रहे। वह देश, दुनिया के बारे में बात बाद में करें, पहले वे बताएं कि राजस्थान में ऐसे हाल क्यों हैं?
12:57 PM, 13-Mar-2023
राहुल गांधी के बयान पर शशि थरूर ने कही ये बात
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल के बयान को लेकर जारी विवाद को ओछी राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह ओछी किस्म की राजनीति है..राहुल गांधी ने ऐसा नहीं कहा जिस पर उन पर आरोप लगाया जा रहा है। आप उनका बयान देख सकते हैं। मुझे यहां ऐसा कुछ नहीं दिखता जिससे उन्हें मांफी मांगने की जरूरत हो।12:34 PM, 13-Mar-2023
भाजपा लोकतंत्र को कुचल रही है: मल्लिकार्जुन खरगे
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन के बाहर भाजपा के राहुल गांधी पर किए गए हमलों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग खुद यहां लोकतंत्र को कुचल रहे हैं और हर एजेंसी का गलत उपयोग कर रहे हैं। वे देश को एक तानाशाही की तरह चला रहे हैं और फिर ये लोग लोकतंत्र और देशभक्ति की बात करते हैं। खरगे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, "हम अदाणी के शेयरों के मुद्दे पर JPC के गठन की मांग कर रहे हैं। जब हम इस मुद्दे को उठाते हैं तो माइक बंद कर दिया जाता है और सदन में हंगामा शुरू हो जाता है। इसके लिए आज भी हम JPC की मांग कर रहे हैं।"11:59 AM, 13-Mar-2023
किरेन रिजिजू बोले- कांग्रेस के सवालों का जवाब देने का मन नहीं करता
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को कहा कि उन्हें सदन में कांग्रेस की बातों का जवाब देने में अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि आलोचना के लिए भी तर्क होना चाहिए, जो उनकी (कांग्रेस की) बातों में नहीं होते। वे संसद नहीं चलने देते जिससे संसद में जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाती। कांग्रेस की रुचि नहीं है सदन को चलने देने में।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:45 AM, 13-Mar-2023
केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी पर हमला
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी राहुल के लंदन में दिए बयानों को लेकर उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को जितना समय दिया गया था उससे ज्यादा वो बोले हैं, फिर कैसे बोलते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने भारत के बाहर भारत का कितना अपमान किया। उन्होंने (राहुल गांधी) भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए दूसरे देश से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। ये भारत का, भारत के लोकतंत्र का और संसद का अपमान है। वो झूठ बोलकर इस देश का अपमान क्यों कर रहें?11:23 AM, 13-Mar-2023
राज्यसभा में पीयूष गोयल ने राहुल को घेरा
केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में भाजपा के नेता पीयूष गोयल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने विदेशी जमीन पर भारतवासियों और सदन का अपमान किया है। भारत में वाक स्वतंत्रता है और संसद में सभी अपनी बात रखते हैं। उन्हें भारत के ऊपर इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।"11:13 AM, 13-Mar-2023
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर बोला हमला
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन के एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने विदेश की धरती से भारत का अपमान किया है। उन्हें संसद में आकर माफी मांगनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।11:00 AM, 13-Mar-2023
आम आदमी पार्टी और भारतीय राष्ट्र समिति के सांसदों ने बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने केंद्रीय एजेंसियों और अडानी विवाद के कथित दुरुपयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Delhi | Opposition leaders protest against the Central government in front of the Mahatma Gandhi statue in Parliament as the second part of the Budget session begins today pic.twitter.com/VnsPFZvhBf
— ANI (@ANI) March 13, 2023