कन्याकुमारी में गरजे मोदी, बोले- हमारी सरकार सेवा करने से पहले लोगों का धर्म नहीं देखती
{"_id":"60668206b599972cbe758aba","slug":"breaking-news-live-news-updates-2-april-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"कन्याकुमारी में गरजे मोदी, बोले- हमारी सरकार सेवा करने से पहले लोगों का धर्म नहीं देखती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 02 Apr 2021 11:25 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:25 PM IST
खास बातें
देश और दुनिया की ताजा और ब्रेकिंग खबरों को यहां पढ़िए...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:13 PM, 02-Apr-2021
हमारी सरकार धर्म नहीं देखती: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह ऐसी अहंकारी पार्टी है, जो स्थानीय संवेदनाओं को नहीं समझती। प्रधानमंत्री ने साथ ही यह भी दावा किया कि उनकी सरकार लोगों की सेवा करने के मामले में जाति या धर्म नहीं देखती है।
09:28 PM, 02-Apr-2021
असम : भाजपा नेता सरमा 48 घंटे तक नहीं कर पाएंगे प्रचार
चुनाव आयोग ने असम में बीजेपी नेता हेमंत बिस्व सरमा के 48 घंटे तक प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग ने यह कार्रवाई बीपीएफ नेता हाग्रामा मोहिलारी के खिलाफ उनकी टिप्पणी के मामले को लेकर की है।
विज्ञापन
08:44 PM, 02-Apr-2021
सीएम ठाकरे बोले- ...तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि यदि वर्तमान कोविड-19 के बढ़ते मामलों की स्थिति ऐसी ही बनी रही तो हम लॉकडाउन को नहीं टाल सकते। यहां पढ़ें पूरी खबर
07:36 PM, 02-Apr-2021
राजस्थान : किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में पथराव, कार के शीशे टूटे
राजस्थान के अलवर जिले में एक रैली को संबोधित करने जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान टिकैत की कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
07:01 PM, 02-Apr-2021
पाकिस्तान: मजार पर श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच संघर्ष, 50 घायल
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोरोना वायरस के कारण बंद हुए एक मजार पर रात के दौरान श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच हुए संघर्ष में करीब 50 लोग जख्मी हो गए, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह से वहां अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है।
06:44 PM, 02-Apr-2021
ममता स्पष्ट रूप से बंगाल चुनाव हार चुकी हैं : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पष्ट रूप से पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग हार चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता में आने वाली नई भाजपा सरकार की पहली बैठक के एजेंडे में संशोधित नागरिकता कानून का मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:43 PM, 02-Apr-2021
दिव्येंदु ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र
तृणमूल कांग्रेस से असंतुष्ट चल रहे पार्टी के लोकसभा सदस्य दिव्येंदु अधिकारी ने शुक्रवार को पूर्व मिदनापुर के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका व्यक्त की है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।
06:30 PM, 02-Apr-2021
दीदी के गुंडे सताते हैं : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने हुगली में रोड शो के दौरान कहा कि दीदी के गुंडे हर बार आपको सताते हैं, मैं आपको कहता हूं चिंता मत करो इस बार एक भी गुंडा नहीं आएगा। ममता के गुंडे नंदीग्राम में कुछ नहीं कर पाए, आरामबाग में क्या करेंगे।
06:09 PM, 02-Apr-2021
देसी नेता और परदेसी फोटो : नड्डा
असम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि चाय के बगीचे में राहुल गांधी का फोटो खिंचा। आगे राहुल गांधी फोटो खिंचा रहे थे और पीछे चाय का बगीचा था। मैंने पता किया तो पता चला कि फोटो में चाय का बगीचा ताइवान का था। वोट मांग रहे हो असम के चाय बागान में और फोटो खिंचा रहे हो ताइवान का।
उन्होंने कहा कि अगली बार राहुल गांधी फिर आए फोटो खिंचाने। फिर मैंने पता किया तो पता चला कि फोटो में चाय का बगीचा श्रीलंका का है। देसी नेता और परदेसी फोटो। कांग्रेस को असम के चाय बगीचे की फोटो नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि अगली बार राहुल गांधी फिर आए फोटो खिंचाने। फिर मैंने पता किया तो पता चला कि फोटो में चाय का बगीचा श्रीलंका का है। देसी नेता और परदेसी फोटो। कांग्रेस को असम के चाय बगीचे की फोटो नहीं मिली।
06:06 PM, 02-Apr-2021
पश्चिम बंगाल: मुख्य चुनाव अधिकारी से की शिकायत
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव अधिकारी से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एक रैली के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी देने की शिकायत की है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि चुनाव आयोग को फोटो सहित सबकुछ दिया है कि कैसे लोगों को उकसाने की कोशिश की गई। आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उन पर (ममता बनर्जी) तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि वो हार रही हैं, अशांति पैदा करना चाहती हैं।