फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Coronavirus Status address of CM Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र: ठाकरे का अल्टीमेटम- लापरवाही न करें वरना लॉकडाउन ही एकमात्र रास्ता

Fri, 02 Apr 2021 08:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 02 Apr 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Coronavirus Status address of CM Uddhav Thackeray
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने भी सख्ती बढ़ा दी है। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में संक्रमण की स्थिति को लेकर शुक्रवार की शाम राज्य की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर जनता को अल्टीमेटम दिया कि अगर लापरवाही ऐसे ही जारी रही तो लॉकडाउन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राज्य में शादियों में बहुत भीड़ हो रही है और लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में दो लाख 20 हजार आइसोलेशन बेड हैं। फिलबाल 48 फीसदी आईसीयू बेड और 62 फीसदी आइसोलेशन वार्ड भरे हुए हैं। अगर ऐसे ही हालात रहे तो 15 दिन में बेड कम पड़ने लगेंगे। ठाकरे ने आगे कहा कि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो लॉकडाउन लगाने से इनकार नहीं कर सकते।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर कोई मुझे बुरा कहता है तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। महामारी हमारी परीक्षा ले रही है। हम रोजाना तीन लाख वैक्सीन दे रहे हैं और हमारी कोशिश इस आंकड़े को रोजाना पांच लाख तक ले जाने की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र देश में शीर्ष पर है। राज्य में अभी तक 65 लाख लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed